Year End Offers On SUV: इस महीने 10 लोकप्रिय SUVs पर 4.45 लाख रुपये तक की बंपर छूट

जैसे ही साल का आख़िरी महीना शुरू होता है कार निर्माता कंपनियाँ अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने और बिक्री को बढ़ाने के लिए बड़े Year End Offers देती हैं। इसलिए इस दिसंबर 2025 में भी कई SUV पर भारी छूट और लाभ मिल रहे हैं जिससे खरीदारों को लाखों रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। अगर आप नई SUV लेने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे अच्छा हो सकता है। इस में हम देश की 10 लोकप्रिय SUVs पर मिलने वाले Year End डिस्काउंट और ऑफ़र को विस्तार से बता रहे हैं।

1.Mahindra XUV 400 पर करीब 4.45 लाख रुपये की बचत

Mahindra XUV 400

सबसे आकर्षक डिस्काउंट ऑफ़र Mahindra XUV 400 पर मिल रहा है। इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV की बिक्री हाल के महीनों में भारी घटी है इसलिए अब कंपनी स्टॉक क्लियरेंस के लिए ग्राहकों को कुल 4.45 लाख रुपये तक का Year End फ़ायदा दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य ऑफ़र शामिल है जो कीमत को काफी हद तक कम कर देते हैं।

XUV 400 की लोकप्रियता खासकर इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में its value for money और शहरी उपयोगिता के कारण बनी हुई है। इस बड़े Year End ऑफ़र के साथ यह EV खरीदने के लिए सबसे अच्छा समय बन सकता है।

2.MG Gloster पर 4 लाख रुपये तक का फायदा

MG Gloster

फुलसाइज़ SUV MG Gloster पर भी इस महीने ग्राहकों को 4 लाख रुपये तक का कुल फायदे का अवसर मिल रहा है। Gloster अपने प्रीमियम फीचर्स, आरामदायक कैबिन और मजबूत रोड-प्रेज़ेंस के लिए जाना जाता है। और अब इस बड़े ऑफ़र के साथ यह SUV बड़ी गाड़ी की तलाश वाले ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक बन जाती है।

3.Skoda Kushaq पर 3.25 लाख रुपये तक की बचत

Skoda Kushaq

मिड-साइज़ SUV Skoda Kushaq पर इस महीने कुल 3.25 लाख रुपये तक की Year End बचत देखने को मिल रही है। इस ऑफ़र में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य लाभ शामिल हैं। Kushaq की सेफ़्टी रेटिंग और ड्राइविंग डायनेमिक्स इसे खरीदारों में लोकप्रिय बनाती है और यह ऑफ़र इसे और भी किफायती बनाता है।

4. Mahindra XUV700 पर 1.55 लाख रुपये तक का लाभ

xuv 700

महिंद्रा की पावरफुल SUV XUV700 पर इस साल के अंत में 1.55 लाख रुपये तक का Year End डिस्काउंट दिया जा रहा है। XUV700 का फेसलिफ्ट वर्ज़न जल्द ही लॉन्च होने वाला है इसलिए पुराने वर्ज़न पर ऑफ़र मिल रहे हैं ताकि स्टॉक क्लियर किया जा सके। यह ऑफ़र उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो XUV700 की लोकप्रियता और फीचर्स को बेहतर ऑफ़र के साथ खरीदना चाहते हैं।

5. Kia Seltos पर 1.6 लाख रुपये तक की बचत

Kia Seltos

मिड-साइज़ SUV Kia Seltos पर भी इस महीने अच्छा Year End ऑफ़र देखने को मिल रहा है। ग्राहकों को कुल 1.6 लाख रुपये तक का लाभ लेने का मौका मिल रहा है जिसमें एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। नए Kia Seltos को कंपनी ने हाल ही में अनवील किया है और इसकी नई कीमत का खुलासा आगामी जनवरी में होने वाला है, इसलिए पुराने मॉडल पर ऑफ़र मिल रहे हैं।

6.Mahindra Scorpio Classic पर 1.40 लाख रुपये तक की बचत

Mahindra Scorpio CLassic

Mahindra Scorpio Classic पर भी इस साल के अंत में 1.40 लाख रुपये तक की Year End बचत मिल रही है। Scorpio Classic अपने दमदार ऑफ-रोड लुक और मज़बूत निर्माण के लिए लोकप्रिय है। इस ऑफ़र में ग्राहक पुराने मॉडल को कम कीमत में खरीद सकते हैं और SUV पर अच्छा फ़ायदा उठा सकते हैं।

7. Volkswagen Tiguan पर 2 लाख रुपये तक का फायदा

Volkswagen Tiguan

इस पॉपुलर मिड-साइज़ SUV Volkswagen Tiguan पर कुल 2 लाख रुपये तक का Year End ऑफ़र मिल रहा है। यह SUV शानदार डिज़ाइन और ड्राइविंग अनुभव के लिए पसंद की जाती है। और अब इस डिस्काउंट के साथ Tiguan खरीदना फिलहाल एक अच्छा मौका बन गया है।

8.Mahindra Thar Roxx पर 1.20 लाख रुपये तक का लाभ

Mahindra Thar Roxx

अगर आप ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर के शौकीन हैं तो Mahindra Thar Roxx पर भी इस महीने 1.20 लाख रुपये तक Year End ऑफ़र मिल रहा है। ये Thar अपने rugged लुक और ऑफ-रोड क्षमता के लिए जाना जाता है और यह ऑफ़र ग्राहकों के लिए इसे और किफायती बनाता है।

9.Maruti Suzuki Grand Vitara पर 2 लाख रुपये तक की बचत

Suzuki Grand Vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara पर भी इस समय 2 लाख रुपये तक का Year End फ़ायदा मिल रहा है। Grand Vitara अपने आरामदायक केबिन, माइलेज और फीचर्स के लिए पसंद की जाती है। और अब इस ऑफ़र के साथ यह SUV उन ग्राहकों के लिए और आकर्षक बन जाती है जो बेहतरीन SUV अनुभव चाहते हैं।

10. Tata Nexon पर 50,000 रुपये तक की छूट

Tata Nexon

सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Tata Nexon पर भी इस दिसंबर महीने में 50,000 रुपये तक का Year End डिस्काउंट उपलब्ध है। ये Nexon अपनी सेफ़्टी, शानदार डिज़ाइन और प्रदर्शन के कारण ग्राहकों में हमेशा पसंदीदा रही है। यह ऑफ़र Nexon को बजट-फ्रेंडली SUV के रूप में और भी बेहतर विकल्प बनाता है।

Year End Offers का पूरा फायदा कैसे उठाएँ?

Year End ऑफ़र का लाभ उठाने से पहले ध्यान रखें कि:-

  • ऑफ़र डीलरसेल और शहर के हिसाब से अलग हो सकते हैं अंतिम जानकारी नज़दीकी डीलरशिप से ज़रूर पाएं।
  • ऑफ़र का ब्रेक-अप लिखित रूप में लें, ताकि बाद में कोई भ्रम न रहे।
  • इंश्योरेंस, एक्सेसरी और सर्विस पैकेज के बारे में भी पूछें क्योकि कुछ ऑफ़र में फ्री पैकेज मिल सकते हैं।
  • डिलीवरी और वारंटी शर्तों को समय से पहले क्लियर कर लें।

निष्कर्ष

दिसंबर 2025 में SUVs पर मिलने वाले Year End Offers खरीदारों के लिए एक बड़ा अवसर हैं। महिंद्रा XUV 400, MG Gloster, Skoda Kushaq, Volkswagen Tiguan, Kia Seltos, Mahindra XUV700, Scorpio Classic, Thar Rocks, Grand Vitara और Tata Nexon आदि।

इन 10 SUVs पर बंपर डिस्काउंट से आप लाखों रुपये तक की बचत कर सकते हैं। अगर आप इस महीने SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Year End Offers को ध्यान में रखकर अपनी पसंद की SUV चुनना आपके बजट के हिसाब से सबसे अच्छा निर्णय हो सकता है।

इन्हें भी पढ़े :-