Yamaha AEROX-E vs Yamaha EC-06 : Yamaha के दो EV स्कूटर? क्या अंतर है,कौनसा सही रहेगा लेने में?

Yamaha AEROX-E vs Yamaha EC-06 : Yamaha के दो EV स्कूटर

आज का दौर में इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं और क्यों न हो जिस तेजी से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है उसकी कल्पना करना बहुत ही मुश्किल है।भले ही हम कल्पना नहीं कर सकते लेकिन अपनी तरफ से बचाने के लिए कुछ प्रयास ही कर सकते हैं।Yamaha ने इसी प्रयास के लिए दो नए मॉडल पेश किए हैं: Yamaha AEROX-E और Yamaha EC-06।अब दो मॉडल तो आ रहे हैं लेकिन आपके लिए कौन-सा बेहतर होगा, यही सवाल है। इस आर्टिकल में आज हम इन दोनों स्कूटरों को विस्तार से देखेंगे उनके स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, उपयोगिता और किस तरह की राइडर्स को कौन-सा मॉडल चुनना चाहिए।

डिज़ाइन

  • Yamaha AEROX-E को “मैक्सी-स्पोर्ट EV स्कूटर” के रूप में डिज़ाइन किया गया है। यह उन लोगों के लिए है जिन्हें EV में भी स्कूटर नहीं, बल्कि स्कूटर-आकार में बाइक जैसा अनुभव चाहिए । स्टाइल, पावर, और प्रीमियम लुक। कंपनी ने इसे कहा है कि यह AEROX 155 के DNA पर आधारित है लेकिन अब इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के साथ।
  • दूसरी ओर Yamaha EC-06 को एक मास-यूज़-EV स्कूटर के रूप में तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य है रोजमर्रा की शहर की राइड्स को कम खर्चीला, सहज और कम झंझट वाला बनाना। Yamaha ने इसे बेंगलुरु के स्टार्ट-अप River Mobility Private Limited के साथ मिलकर विकसित किया है।

तो यदि आप शहरी ट्रैफिक, ऑफिस-कॉलेज राइड, चार्जिंग की सुविधाओं के हिसाब से स्कूटर चाहते हैं तो Yamaha EC-06 बेहतर हो सकता है लेकिन यदि आप प्रीमियम लुक-फिल के साथ उच्च-परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Yamaha AEROX-E आपके लिए उचित है।

मोटर और परफॉर्मेंस

Yamaha AEROX-E

Yamaha द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, AEROX-E में मोटर की पीक पावर लगभग 9.4 kW है और यह लगभग 48 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इसकी बैटरी क्षमता लगभग 3 kWh है साथ ही यह दो detachable बैटरी के साथ आता है और कंपनी ने इसकी रेंज लगभग 106 किलोमीटर होने का दावा किया है। इसके अलावा यह मॉडल कई राइडिंग मोड जैसे इको ,स्टैंडर्ड, पावर बूस्ट (Eco, Standard, Power, Boost) के साथ आता है, जिससे यूज़र अपने राइडिंग स्टाइल के हिसाब से कंट्रोल कर सकता है।

Yamaha EC-06

Yamaha EC-06 में 4 kWh की फिक्स्ड बैटरी मिलती है और मोटर की पावर 4.5 kW है इसकी पीक पावर 6.7 kW के आसपास है। कंपनी ने इसकी रेंज लगभग 160 किलोमीटर होने का दावा किया है। इसे घर के साधारण प्लग से चार्ज किया जा सकता है और यह करीब 9 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • Yamaha AEROX-E को एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।इसमें बड़े एलॉय व्हील्स, टर्बो-स्टाइल ग्राफिक्स, स्मार्ट TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कैरी-होम बैटरी सिस्टम जैसी खूबियाँ मिलती हैं।
  • इसके मुकाबले Yamaha EC-06 अधिक सरल, मॉडर्न और शहर-फ्रेंडली लुक में है , लेकिन उसमें भी डिजिटल कनेक्टिविटी, मोबाइल ऐप सपोर्ट और स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं।

कीमत और उपलब्धता

  • दोनों मॉडल जल्द ही भारतीय मार्केट में आने वाले हैं ।
  • Yamaha AEROX-E की अनुमानित कीमत लगभग ₹2.9 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास बताई जा रही है।
  • Yamaha EC-06 की कीमत लगभग ₹1.5-1.6 लाख के बीच अनुमानित की जा रही है।दोनों मॉडल 2026 के शुरुआती महीनों में लॉन्च हो सकते है।

आपको चुनने में क्या देखना चाहिए?

यदि आपका बजट ज़्यादा है और आप स्कूटर में स्पोर्ट्स बाइक जैसा फील चाहते हैं, साथ ही आपके पास चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है तो Yamaha AEROX-E आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।और अगर आप दैनिक ट्रैफिक शहरी है, राइड दूरी मध्यम है और आप कम कीमत में EV लेना चाहते हैं, तो Yamaha EC-06 आपके बजट के हिसाब से सबसे सही विकल्प होगी।।

निष्कर्ष

Yamaha AEROX-E vs Yamaha EC-06 : Yamaha के दो EV स्कूटर? क्या अंतर है,कौनसा सही रहेगा लेने में?

Yamaha AEROX-E और Yamaha EC-06, दोनों ही भविष्य-उन्मुख स्कूटर हैं, लेकिन अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं। AEROX-E प्रीमियम स्पोर्ट EV का अनुभव देता है, जबकि EC-06 स्मार्ट सिटी EV का अनुभव देता है। अपनी राइडिंग स्टाइल, बजट और चार्जिंग सुविधा को ध्यान में रखकर आप इनमें से सही विकल्प चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े :-