Volvo EX30 : जब फैमिली कम्फर्ट मिले नई लग्जरी SUV में

Volvo EX30

Volvo जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई Electric SUV, Volvo EX30 को लॉन्च करने जा रही है, जो कंपनी की अब तक की सबसे कॉम्पैक्ट और सस्ती इलेक्ट्रिक कार मानी जा रही है | यह गाड़ी न केवल आकर्षक डिज़ाइन और प्रीमियम इंटीरियर के साथ आएगी, बल्कि आधुनिक तकनीक और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स से भी लैस होगी | किफायती कीमत में शानदार परफॉरमेंस और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, Volvo EX30 भारतीय ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है | इस लॉन्च के साथ Volvo भारतीय EV मार्किट में एक नया मुकाम हासिल करने की तैयारी में है |

बुकिंग, लॉन्च और डिलीवरी की टाइमलाइन

  • बुकिंग शुरू : 20 अगस्त 2025 से
  • लॉन्च की उम्मीद : सितंबर 2025 के अंत में
  • डिलीवरी शुरू : अक्टूबर 2025 से

संभावित कीमत और फीचर्स की भरमार

  • Ex-Showroom अनुमानित कीमत : Rs. 40 लाख से Rs. 45 लाख के बीच

यह SUV पूरी तरह से Electric है और इसे पर्यावरण के अनुकूल डिज़ाइन किया गया है | इसमें 69kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है जो लगभग 440 किमी तक की रेंज दे सकता है | EX30 दो वैरिएंट्स में आ सकती है – सिंगल मोटर(रियर व्हील ड्राइव) और ड्यूल मोटर (ऑल व्हील ड्राइव) | यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ़्तार केवल 3.6 सेकंड में पकड़ सकती है, जिससे यह Volvo की सबसे तेज़ SUV बन जाती है |

  • 69kWh बैटरी के साथ रियर-मोटर (RWD) पॉवरट्रेन, जो लगभग 272 PS और 343 Nm उपलब्ध कराता है |
  • दावा की गई रेंज 480km

सेफ्टी, एक्सटीरियर और तकनीक

सेफ्टी में इसमें Safe Space तकनीक शामिल है जो “डोर ओपनिंग अलर्ट” के जरिये उपयोगकर्ता को दृश्य और श्रव्य चेतावनी देकर साइकिलिस्ट या पैदल यात्री के सामने दरवाज़ा खोलने से रोकती है, साथ ही स्ट्रांग सिस्टम स्टील स्ट्रक्चर, साइड एयरबैग और फर्स्ट-इन-क्लास रेस्ट्रेंट सिस्टम सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, अंदर ड्राइवर की आँखों व चेहरे की गति 13 बार प्रति सेकंड मॉनिटर करने वाला एडवांस डाइवस अलर्ट सिस्टम और चौराहों पर अचानक आने वाले वाहनों के लिए ऑटोब्रेक फीचर भी शामिल हैं |

Exterior में यह शार्क-फिन एंटेना, फुल LED लाइट बार, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल और एडजस्टेबल ORVMs, क्रोम डिटेलिंग और स्किड प्लेट्स जैसी बेहतरीन बिशेषताएँ अपनी विशिष्ट उपस्थिति और सुरक्षा में योगदान देती हैं तकनीकी दृष्टि से EX30 उन्नत ड्राइवर अस्सिस्टेंट जैसे Park Pilot Assist (सेल्फ-पार्किंग), 360 degree बर्ड्स-आई व्यू कैमरा, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट (12.3 इंच) जिसमें Google/Android Auto प्लेबैक, वायरलेस Apple CarPlay, हार्मन/कार्डन साउंड सिस्टम, NFC कार्ड- की और एयर प्यूरीफायर शामिल हैं |

यह सब एक साथ मिलकर EX30 को आधुनिक, स्मार्ट और हर रूप से सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV बनाते हैं- एक आर्दश विकल्प उनके लिए जो शहर में सुरक्षित, स्टाइलिश और तकनीकी दृष्टिकोण से उन्नत वाहन चाहते हैं |

इंटीरियर डिज़ाइन

Volvo EX30 का इंटीरियर डिज़ाइन स्कैंडेनेवियन मिनिमलिज़्म और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन संगम है। इसका केबिन सादा लेकिन प्रीमियम फील देता है, जिसमें रिसाइकल किए गए मटेरियल्स का इस्तेमाल पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है। डैशबोर्ड पर सेंट्रली माउंटेड 12.3 इंच का टचस्क्रीन Infotainment System है जो Google Based Software पर चलता है। क्लीन लाइन्स, एम्बिएंट लाइटिंग और स्मार्ट स्टोरेज स्पेस इसे और भी यूज़र-फ्रेंडली बनाते हैं। सीटों की बनावट और फैब्रिक कंफर्ट के साथ-साथ स्टाइल को भी ध्यान में रखकर चुने गए हैं। कुल मिलाकर, Volvo EX30 का इंटीरियर फ्यूचरिस्टिक, सस्टेनेबल और लग्ज़री का बेहतरीन मेल है।

परफॉरमेंस और ड्राइविंग अनुभव

Volvo EX30 का परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस परिवार के दृष्टिकोण से बेहद आरामदायक और सुरक्षित होगा | यह इलेक्ट्रिक SUV तेज एक्सेलेरेशन के साथ स्मूद ड्राइव देगी, जिससे हाईवे और शहर दोनों में चलाना आसान हो जाता है। इसकी सस्पेंशन सेटिंग्स सड़क के झटकों को अच्छे से सोखती हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सफर के दौरान झटके कम महसूस होते हैं। एक्सटीरियर जितना कॉम्पैक्ट है, अंदर उतनी ही जगहदार है, जिससे परिवार के सभी सदस्य आराम से बैठ सकते हैं। साथ ही, Volvo की सेफ्टी टेक्नोलॉजी जैसे अडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) परिवार को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है। कुल मिलाकर, EX30 एक भरोसेमंद फैमिली कार है जो परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और सेफ्टी का बेहतरीन संतुलन देती है।

विषयविवरण
1. लॉन्च की सम्भावनासितंबर 2025 के अंत तक
2. अनुमानित कीमतएक-शोरूम Rs. 40 से 45 लाख
3.बैटरी और रेंज उपलब्ध विकल्प: 51 kWh (≈337 km WLTP), 69 kWh (≈474–480 km WLTP)

निष्कर्ष

Volvo EX30 भारत में 2025 के सितंबर के अंत में लॉन्च होने जा रही है और यह Volvo की सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसकी बुकिंग 20 अगस्त से शुरू हो चुकी है, लॉन्च सितंबर के अंत तक, और डिलीवरी अक्टूबर से। 69kWh बैटरी और ~480km रेंज जैसी शानदार तकनीकी क्षमताओं के साथ, यह BMW iX1 जैसे प्रतिस्पर्धियों को चुनौती देगी। CKD रूट के जरिए कीमतों को आकर्षक बनाए जाने की योजना भी है। Volvo की रणनीति में हर साल नया EV लाना और EV + ICE दोनों को ऑफर करना शामिल है, ताकि वे भारतीय बाजार में फले‑फुले।