भारतीय SUV बाजार में अगर कोई सेगमेंट सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा से भरा हुआ है तो वह है प्रीमियम 7 सीटर SUV सेगमेंट। इस मैदान में अब तक कुछ ही नाम राज करते आए हैं। लेकिन अब जल्द ही इसकी पूरी कहानी पलटने वाली है। क्योंकि बाजार में एंट्री होने वाली है Volkswagen Tayron R-Line प्रीमियम 7 सीटर SUV। इस SUV के Volkswagen भारत की सड़कों पर अपनी गाड़ियां दौड़ने वाला है।Volkswagen ने हाल ही में Tayron R-Line का पहला टीजर जारी किया है और इस टीज़र अपने ऑटोमोबाइल जगत में हलचल मचा दी है। यह SUV केवल दिखने में ही बड़ी नहीं है असल में इसका पावर, स्पीड, सेफ्टी, टेक्नोलॉजी सब कुछ नेक्स्ट लेवल है।
Volkswagen इसे ऐसे समय पेश करने वाला है जब भारतीय ग्राहक केवल SUV के लुक से खुश नहीं हो रहा, बल्कि वह चाहता है 5 स्टार सेफ्टी, ADAS टेक्नोलॉजी, Turbo Engine, प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस, और यही वजह है कि Volkswagen Tayron R-Line अपने टीज़र के साथ ही ग्राहकों के दिलों की धड़कन बढ़ा चुकी है। एक्सपर्ट की माने तो यह गाड़ी 204PS की पावर जेनरेट करेगी जिससे गाड़ी की स्पीड 210 KM/H की हो जाएगी गाड़ी को पहले ही 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है और गाड़ी में लोडेड होंगे Level 2 ADAS फीचर
आईए जानते हैं कैसे यह गाड़ी SUV मार्केट में तहलका मचाएगी?
डिजाइन और पहली झलक : हाल ही में जारी हुए Volkswagen Tayron R-Line के टीज़र से साफ पता चलता है कि इस गाड़ी में डिजाइन का पूरा ध्यान रखा गया है। क्योंकि अब लोगों को चाहिए एक पिक्चर फ्रेंडली कार क्योंकि अब लोग पैसा खर्च करने से पीछे नहीं हटते इसलिए लोगों को ऐसी कार चाहिए जो उनके स्टेटस का आईना बन सके और इस गाड़ी में Volkswagen ने इसी बात का ध्यान रखा है। LED हेडलाइंस, फ्रंट एलईडी बार लाइट और जगमगाता VW लोगों, फ्रंट और रियर LED लाइट्स की ज्यादा चौड़ाई जो इसे प्रीमियम स्टाइल और इंटरनेशनल लेवल का अनुभव देती है।

इंजन विकल्प: Volkswagen Tayron R-Line को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई विकल्पों के साथ लांच किया जाएगा लेकिन भारत में यह 2.0L टर्बो इंजन के साथ लांच होगी।
- बात करें इंजन की विशेषता की तो 2.0L टर्बो पैट्रोल इंजन, 204PS पावर का होगा जो 320nm टॉक जनरेट करेगा।
- इसका ट्रांसमिशन 7 स्पीड DSG ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन होगा।
- वही 4MOTION AWD का Powertrain विकल्प दिया जाएगा। मतलब यह गाड़ी शहर हाईवे और लॉन्ग ड्राइव में बेहतर संतुलन देगी।
- इस गाड़ी की सबसे खास बातें इसकी टॉप स्पीड जो लगभग 210 km/h बताई जा रही है।
हालांकि बात करें इंटरनेशनल लेवल की तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे 1.5 लीटर टर्बो पैट्रोल, 2.5 लीटर टर्बो डीजल और प्लग इन हाइब्रिड वर्जन में भी लॉन्च किया जा रहा है। शायद इसे इन विकल्पों के साथ धीरे-धीरे भारत के बाजारों में भी उतारा जाएगा।
सेफ्टी के मामले में फाइव स्टार : Volkswagen Tayron R-Line को NCAP क्रैश टेस्ट में पहले ही फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुकी है।
- इस गाड़ी में फ्रंट साइड और कर्टन एयरबैग
- ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स
- सीट बेल्ट प्रिटेंशनल और अलर्ट सिस्टम
- मजबूत चेसिस और सुपर सॉलिड बॉडी दी जा रही है।
इस गाड़ी में एक्टिव सेफ्टी एंड ड्राइवर असिस्टेंट (ADAS) निम्नलिखित फ़ीचर्स से लैस होगा:
- ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग,
- एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल,
- ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन,
- रियल ट्रैफिक अलर्ट,
- लेन कीप असिस्ट,
- लेन चेंज असिस्ट,
- 360 डिग्री कैमरा
- पार्किंग सेंसर
Volkswagen Tayron R-Line देगी कीमत में भारतीय ब्रांड को टक्कर?
Volkswagen Tayron R-Line की सबसे खास बात है इसका कंपलीटली लॉकडाउन किट के रूप में भारत में असेंबल होना। जी हां Volkswagen Tayron R-Line को औरंगाबाद प्लांट में असेंबल किया जाएगा जिसकी वजह से सबसे ज्यादा फायदा देखने को मिलेगा इसकी कीमत और इसके सर्विस नेटवर्क में, क्योंकि इसकी इंपोर्ट ड्यूटी कम हो जाएगी। वर्क शॉप और स्पेयर पार्ट भारत में ही मिलेंगे। डीलरशिप और सर्विसिंग के रिजॉर्ट्स पहले से ज्यादा स्ट्रांग हो जाएंगे। मतलब अब यह गाड़ी लंबे समय तक भरोसा भी देगी।
निष्कर्ष

कुल मिलाकर Volkswagen Tayron R-Line केवल एक SUV नहीं होगी बल्कि यह Volkswagen की एक रणनीति होगी, जो भारतीय ग्राहकों को कंप्रोमाइज करने से रोकेगी। दमदार 2.0L टर्बो इंजन जो 210 KM/H की टॉप स्पीड जनरेट करेगा। वही EUROCAP की फाइव स्टार रेटिंग और साथ ही कुल मिलाकर ऐसे ग्राहक जो सेफ्टी टेक्नोलॉजी और लॉन्ग टर्म वैल्यू को प्राथमिकता देते हैं वह Volkswagen Tayron R-Line के लॉन्च का इंतजार जरूर करेंगे।
इन्हें भी पढ़े :-





