Volkswagen Cars पर साल 2025 का बड़ा ऑफर: Virtus और Taigun पर भारी बेनिफिट्स

Volkswagen Cars

अगर आप 2025 में एक प्रीमियम जर्मन कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। Volkswagen India इस समय अपनी पॉपुलर कारों Virtus और Taigun पर लिमिटेड-पीरियड ऑफर्स दे रही है। इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को कैश बेनिफिट्स पहली 6 EMI कंपनी की ओर से, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज फायदे मिल रहे हैं, जिससे इन कारों की ऑन-रोड कीमत में बड़ा अंतर आ सकता है।तो चलिए देखते हैं सारे ऑफर्स।

Volkswagen Taigun Chrome

Volkswagen Taigun Chrome

Volkswagen Taigun Chrome वेरिएंट इस समय आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक, Taigun की ऑफर कीमत ₹10.58 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। Taigun Highline Plus 1.0L TSI AT वेरिएंट पर ₹1 लाख तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं जो इस सेगमेंट में एक मजबूत ऑफर माना जाते है। वहीं Taigun Topline 1.0L TSI AT वेरिएंट पर कंपनी पहली 6 EMIs खुद वहन कर रही है, जिससे EMI पर कार खरीदने वालों को बड़ी राहत मिलत सकती है। इसके अलावा Taigun GT Plus Chrome 1.5L TSI DSG वेरिएंट पर पहली 6 EMIs के साथ ₹50,000 का एक्सचेंज बेनिफिट भी दिया जा रहा है।

Volkswagen Taigun Sport

Volkswagen Taigun Sport

Taigun Sport वेरिएंट उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो SUV में स्पोर्टी लुक और दमदार ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं। इस वेरिएंट में Taigun GT Line 1.0L TSI AT पर ₹80,000 तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। वहीं हाई-परफॉर्मेंस Taigun GT Plus Sport 1.5L TSI DSG वेरिएंट पर कंपनी पहली 6 EMIs और ₹50,000 का एक्सचेंज बेनिफिट दे रही है। इन ऑफर्स के चलते Taigun Sport अब पहले से ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी SUV बन जाती है।

Volkswagen Virtus Chrome

Volkswagen Virtus Chrome

Volkswagen Virtus Chrome सेडान पर भी इस समय शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। कंपनी के अनुसार Virtus की ऑफर कीमत ₹10.14 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। Virtus Highline 1.0L TSI AT वेरिएंट पर ₹1 लाख तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा Virtus Topline 1.0L TSI AT वेरिएंट पर ₹1.55 लाख तक के बेनिफिट्स मिलते हैं, जो इस सेगमेंट में सबसे आकर्षक ऑफर्स में से एक है। वहीं Virtus GT Plus Chrome 1.5L TSI DSG वेरिएंट पर पहली 6 EMIs के साथ ₹30,000 का एक्सचेंज बेनिफिट भी शामिल है।

Volkswagen Virtus Sport

Volkswagen Virtus Sport

Virtus Sport वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए है, जो सेडान में स्पोर्टी डिजाइन और परफॉर्मेंस चाहते हैं। इस वेरिएंट में Virtus GT Line 1.0L TSI AT पर ₹80,000 तक के बेनिफिट्स उपलब्ध हैं। वहीं Virtus GT Plus Sport 1.5L TSI DSG वेरिएंट पर पहली 6 EMIs और ₹30,000 का एक्सचेंज बेनिफिट दिया जा रहा है। ये ऑफर्स Virtus Sport को युवाओं और परफॉर्मेंस-लवर्स के लिए और भी आकर्षक बनाते हैं।

स्क्रैपेज पॉलिसी और सरकारी लाभ

Volkswagen के इन सभी ऑफर्स के साथ ₹20,000 तक का स्क्रैपेज बेनिफिट भी मिलता है अगर ग्राहक वैध Certificate of Deposit (CD) जमा करे। इसके अलावा भारत सरकार (GOI) के नियमों के अनुसार रजिस्ट्रेशन टैक्स पर रिबेट भी लागू हो सकता है। ये अतिरिक्त फायदे कुल मिलाकर कार की फाइनल कीमत को और कम करने में मदद करते हैं।

“First 6 EMIs On Us” ऑफर क्यों है खास?

Volkswagen का “पहली 6 EMI हमारी तरफ से” ऑफर उन ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद है जो EMI पर कार खरीदने की योजना बना रहे हैं। इससे शुरुआती महीनों का फाइनेंशियल प्रेशर कम होता है और ग्राहक बेहतर तरीके से अपनी मंथली प्लानिंग कर पाते हैं। यही वजह है कि यह ऑफर इस समय काफी चर्चा में है।

किसके लिए सही हैं ये ऑफर्स?

अगर आप एक ऐसी कार चाहते हैं जिसमें जर्मन इंजीनियरिंग, मजबूत बिल्ड क्वालिटी, सेफ्टी और शानदार ड्राइविंग अनुभव मिले, तो Volkswagen Virtus और Taigun पर चल रहे ये ऑफर्स आपके लिए सही मौका हैं। फैमिली कार खरीदने वाले, अपग्रेड की सोच रहे ग्राहक और पहली बार प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री लेने वाले सभी के लिए यह डील फायदेमंद साबित हो सकती है।

निष्कर्ष

Volkswagen India के मौजूदा ऑफर्स Virtus और Taigun को पहले से कहीं ज्यादा अफोर्डेबल बनाते हैं। ₹10.14 लाख से शुरू होने वाली Virtus, ₹10.58 लाख से शुरू होने वाली Taigun, ₹1.55 लाख तक के बेनिफिट्स और पहली 6 EMI फ्री जैसी स्कीम्स इस समय कार खरीदने का बेहतरीन मौका देती हैं। अगर आप एक प्रीमियम और भरोसेमंद कार की तलाश में हैं, तो Volkswagen का यह ऑफर जरूर ध्यान में रखें।

इन्हें भी पढ़े :-