Vitara Brezza CNG 2025 Review: पॉवरफुल इंजन, बेहतरीन माइलेज और एडवांस्ड सेफ़्टी फीचर्स के साथ परिवार के लिए परफेक्ट 5-सीटर SUV

Vitara Brezza CNG 2025 Review: पॉवरफुल इंजन, बेहतरीन माइलेज और एडवांस्ड सेफ़्टी फीचर्स के साथ परिवार के लिए परफेक्ट 5-सीटर SUV

अगर आप एक बजट-फ्रेंडली 5-सीटर फैमिली-ओरिएंटेड कार CNG वेरिएंट में खोज रहे हैं, तो आपको ज़रूर इस विटारा ब्रेज़ा पर नज़र डालनी चाहिए। यह कार टॉप मॉडल मात्र ₹12.12 लाख की कीमत में आती है, जिसमें बेहतरीन और एडवांस्ड इंजन दिया गया है, जो बेहद शानदार फ़्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है। इसके साथ ही इसमें बेहतरीन डाइमेंशन्स और A-ग्रेड सेफ़्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर डाइमेंशन्स कार को कुल मिलाकर एक बेहतरीन शेप और आकर्षक लुक देते हैं।

Vitara Brezza CNG 2025 Review: पॉवरफुल इंजन, बेहतरीन माइलेज और एडवांस्ड सेफ़्टी फीचर्स के साथ परिवार के लिए परफेक्ट 5-सीटर SUV

पॉवरफुल इंजन पॉवर और ट्रांसमिशन

यह ब्रेज़ा, मारुति सुज़ुकी द्वारा बनाई गई है, जिसमें 1462 सीसी की पावर वाला 1.5 लीटर डुअल-जेट डुअल VVT इंजन दिया गया है। इसमें चार सिलेंडर हैं, जो अधिकतम 100.6 PS की पावर और 136 Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो कुछ ही सेकंड में बेहद ज़बरदस्त पावर जनरेट करने में मदद करता है। यह कार 160 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ सड़क पर बेहतरीन ग्राउंड टच ग्रिप का अनुभव कराती है।

किफायति फ़ुएल एफिसिएंसी और पर्फोर्मांस

मारुति सुज़ुकी का दावा है कि यह विटारा ब्रेज़ा हमें 25.51 किमी प्रति किलो का माइलेज देती है। लेकिन मालिकों की समीक्षा के अनुसार वास्तविक दुनिया में अलग-अलग सड़क परिस्थितियों और ड्राइविंग की स्थिति के हिसाब से माइलेज थोड़ा कम हो जाता है। इसमें बड़ा फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है, जो लंबे सफर की सुविधा देती है। इसमें पेट्रोल और CNG दोनों विकल्प उपलब्ध हैं, जिसमें पेट्रोल लगभग 15 से 20 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं, 48 लीटर की बड़ी टैंक कैपेसिटी हमें लंबी दूरी तक ड्राइव करने की सुविधा देती है, जहाँ फ्यूल एफिशिएंसी की ज़्यादा चिंता नहीं करनी पड़ती।

परफेक्ट डिमेंशन के साथ एक्सटेरियर और इंटीरियर फीचर

इस 5-सीटर कार में हमें बेहद परफेक्ट डाइमेंशन्स मिलते हैं, जिसमें लंबाई 3,995 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी और ऊँचाई 1,685 मिमी है। इसके साथ ही इसमें 328 लीटर का बूट स्पेस और लगभग 1,130 किलोग्राम का वज़न दिया गया है। कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मौजूद है, जो हाई-क्वालिटी विज़ुअल्स प्रदान करता है। इसमें स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स ऑडियो और ब्लूटूथ के लिए दिए गए हैं। साथ ही रियर एसी वेंट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, पावर स्टीयरिंग और ORVMs इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल व फोल्डेबल सिस्टम के साथ आते हैं, जो इसे न सिर्फ एक बेहतरीन लुक देते हैं बल्कि कार के अंदर बैठे यात्रियों के लिए इसे और भी ज़्यादा आरामदायक और भरोसेमंद बनाते हैं।

 सेफ़्टी फीचर्स जो सुनिश्चित करता हैं सुरक्षित और भरोसेमंद राइड

इस मारुति सुज़ुकी द्वारा संचालित 5-सीटर कार में हमें एडवांस्ड लेवल के सेफ़्टी फीचर्स मिलते हैं, जिनमें शामिल हैं — इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, मल्टीपल एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) विद EBD और ब्रेक असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसिंग कैमरा, सीट बेल्ट रिमाइंडर, इंजन इमोबिलाइज़र, सेंट्रल लॉकिंग और डोर अजार वार्निंग। ये सभी फीचर्स हमें अधिकतम सुरक्षा प्रदान करते हैं और एक सुरक्षित व भरोसेमंद ड्राइव का वादा करते हैं।

Vitara Brezza CNG 2025 Review: पॉवरफुल इंजन, बेहतरीन माइलेज और एडवांस्ड सेफ़्टी फीचर्स के साथ परिवार के लिए परफेक्ट 5-सीटर SUV

कीमत और उपलब्धता

इस विटारा ब्रेज़ा की कीमत दिल्ली में एक्स-शोरूम बेस वेरिएंट ₹9.29 लाख से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹12.10 लाख तक जाती है। हालांकि, यह कीमत हमारे देश के अलग-अलग राज्यों और कार के वेरिएंट के अनुसार बदल सकती है।