अगर आप अपने परिवार के लिए एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो स्टाइलिश, सुरक्षित और तकनीक से भरपूर हो – तो VinFast VF6 आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है | यह नयी Electric SUV सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि आपके पूरे परिवार के लिए आराम, सुरक्षा और स्मार्ट फीचर्स का एक शानदार संगम है, चाहे Weekend Trip हो, School Drop हो या फिर Daily Shopping -VF6 आपके हर पल को बनाएगी खास |
वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता VinFast ने भारत में अपनी पहली दो इलेक्ट्रिक SUV-VF6 और VF7 – पेश कर दी हैं, ये दोनों मॉडलों को Bharat Mobility Global Expo 2025 में अनावरण किया गया था, जिससे VinFast की भारत में EV यात्रा की शुरुआत हुई |
VF6 को भारत में पहली बार Bharat Mobility Global Expo 2025 में दिखाया गया था | अब यह कार आधिकारिक रूप से 6 सितंबर 2025 को भारत में लांच हो जाएगी और इसकी बुकिंग 15 जुलाई से शुरु हो चुकी है |
जानिए क्या है खास इस नयी Electric SUV में ?
सुरक्षा में नंबर वन – Safety फीचर्स
जब बात परिवार की सुरक्षा की हो, तो समझदारी इसी में है कि हम एक ऐसी कार चुनें जो हर मोड़ पर भरोसेमंद हो | VinFast VF6 इसी भरोसे का नाम है, यह Electric SUV आधुनिक तकनीक और मजबूत सेफ्टी फीचर्स से लैस है, जो हर ड्राइव को बनाते हैं और भी सुरक्षित|
1. 6 Airbags की सुरक्षा
कार के सामने, साइड और कर्टेन एयरबैग्स दिए गए हैं, जो किसी भी टक्कर के समय परिवार को पूरी सुरक्षा देते है |
2. Electronic Stability Control(ESC)
यह सिस्टम कार को फिसलने से रोकता है और कण्ट्रोल बनाये रखता है, खासकर जब रास्ता गीला और फिसलना भरा हो |
3. ABS और EBD सिस्टम
Anti-Lock Breaking System और Electronic Breakforce Distribution जैसे फीचर्स कार को तेज़ी से ब्रेक लगाने पर भी स्थिर बनाये रखते हैं |
4. 360 कैमरा और पार्किंग सेंसर
VF6 में लगे कैमरा और सेंसर पार्किंग को आसान बनाते हैं और आसपास की जानकारी देते हैं |
5. Tire Pressure Monitoring System(TPMS)
टायर में हवा कम होने पर तुरंत अलर्ट मिलता है, जिससे सफर और भी सुरक्षित बनता है |
पूरी तरह Electric
आज के समय में Electric Cars न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर हैं, बल्कि ये जेब पर भी हल्की पड़ती हैं, VinFast VF6 एक नई और मॉडर्न Electric SUV है, जो शानदार डिज़ाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आती है |
Electric कार होने के फायदे :
- पेट्रोल और डीज़ल से छुटकारा
- कम मेंटेनेंस खर्च
- पर्यावरण के लिए बेहतर
- शांत और स्मूथ ड्राइविंग अनुभव
- सरकार की सव्सिडी और टैक्स में छूट
परिवार के लिए आरामदायक और मॉडर्न Interior
इस कार का इंटीरियर खास तौर पर इस तरह से डिज़ाइन किया गया है जो कि परिवार को सफर के दौरान पूरा आराम और सुविधा मिले |
- Soft और Premium Seats
- खुला और आरामदायक केबिन
- Automatic Climate Control
- स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ टचस्क्रीन
- शांत और स्मूथ वातावरण
- भरपूर स्टोरेज और बूटस्पेस
- फॅमिली फ्रेंडली सेफ्टी फीचर्स
VinFast VF6 का Interior सिर्फ दिखने में अच्छा नहीं है, बल्कि यह हर पहलू से एक परिवार के लिए उपयुक्त और आरामदायक है |
Exterior और Technology
आज के समय में हम किसी भी कार को खरीदने से पहले हम उसके इंटीरियर को ही केवल न देखकर उसके साथ-साथ उसके बाहर के सारे फीचर्स को भी देखते हैं, क्यूंकि एक अच्छी और सुरक्षित ड्राइव का अनुभव इन दोनों पर निर्भर करता है | VinFast VF6 का लुक बहुत ही Premium और खास है इसका Front Grill, LED Headlights और Sporty Design इसे भीड़ में भी अलग बनाते हैं इसमें दी गई LED Headlights और Day Time Running Lights(DRLs) न सिर्फ खूबसूरत दिखती हैं, बल्कि रात में साफ़ और दूर तक रौशनी देती हैं, VF6 में दिए गए स्टाइलिश Alloy Wheels इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं, Rain Sensing Wipers और Automatic Lights बारिश के समय wipers खुद व् खुद चल जाते हैं और अँधेरा होने पर लाइट्स भी ऑटो ऑन हो जाती हैं | यह फीचर्स परिवार के साथ सफर को और ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं |
- Smart Driving Assistance
- बड़ा Touchscreen और Connectivity
- Voice Control और OTA Update
- 360 degree Camera और Parking Assist
इसकी टेक्नोलॉजी फीचर्स परिवार की सुरक्षा और आराम का पूरा ध्यान रखते हैं चाहें आप कहीं भी सफर कर रहे हों |
कम खर्च, ज्यादा फायदा
आज के समय में जब पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जरुरत है, इलेक्ट्रिक कार (EV) लेना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है | VinFast VF6 EV एक नई और स्मार्ट Electric SUV है, जो खासकर परिवारों के लिए बहुत अच्छा विकल्प बन सकती है |
Powerful बैटरी और लम्बी Range
VinFast VF6 दो वैरिएंट्स में आती है :
1. Base Variant (Eco) – 59.6 kWh की बैटरी
2. Plus Variant – 75.3 kWh की बैटरी
Range – एक बार चार्ज करने पर कितना दूर चलेगी :
1. Eco – लगभग 399 km (WLTP टेस्ट के अनुसार)
2. Plus – लगभग 471 km (WLTP टेस्ट के अनुसार)
- Variants – Eco और Plus
| Variants | Power | Torque | WLTP Range |
| 1. Eco | ~178 bhp | ~250Nm | ~399 km per charge |
| 2. Plus | ~204 bhp | ~310Nm | ~471 km per charge |
| विषय | जानकारी |
| 1. लांच | 6 सितंबर 2025 |
| 2. बुकिंग | जुलाई 2025 से शुरु हो चुकी है |
| 3. निर्माण | तमिलनाडु में कार + बैटरी फैक्ट्री |
| 4. मॉडल | Eco , Plus |
| 5. कीमत | Rs. 20 – 25 लाख (अनुमानित) |
| 6. फीचर्स | 12.9″ screen, HUD, पैनोरमिक रूफ, ADAS तकनीक |
निष्कर्ष
हर परिवार की स्मार्ट इलेक्ट्रिक साथी, अगर आप अपने परिवार के लिए एक नई और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कार ढूंढ रहे हैं, तो VinFast VF6 एक शानदार विकल्प हो सकता है, यह कार भविष्य को ध्यान रखकर बनाई गई है- यानी इलेक्ट्रिक, कम खर्चीली और पर्यावरण के लिए भी बेहतर |
VinFast VF6 भारत में उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को एक साथ चाहते हैं | इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में VF6 एक नया, स्मार्ट और टिकाऊ कदम है |





