VinFast VF5:  12 लाख में Tata Tiago की नींद उड़ाने आ रही है प्रीमियम EV

VinFast VF5

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसी बढ़ती हुई मांग को देखते हुए तेजी से विदेशी कंपनियां भी भारत के EV बाजार में अपने प्रॉडक्ट्स लॉन्च कर रही है। हाल ही में इसी क्रम को बनाये रखते हुए वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी Vinfast ने अपने एक और मॉडल को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। जी हां, Vinfast की यह Vinfast VF5 मॉडल पहले ही भारत में VF6 और VF7 से तहलका मचा चुकी है। और, अब इसी लाइन अप को आगे बढ़ाते हुए VinFast VF5 भी लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। 

बता दे भारत में Vinfast VF5 का लॉन्च EV सेगमेंट में गेम चेंजर साबित हो जाएगा, क्योंकि यह गाड़ी खास कर शहरों में रोजाना इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। इस गाड़ी को VinFast काफी किफायती दामों में लॉन्च करेगी और इसमें देगी मजबूत बैटरी पैकेज। ऐसे में इस गाड़ी के लॉन्च होते ही Tata, MG जैसी बड़ी कंपनियां खतरे में आ जाएंगी।

VinFast VF5 क्यों होगी भारत के बाजार के लिए गेम चेंजर? 

बेहतरीन डिजाइन और गजब का डाइमेंशन: VinFast VF5 का आकार और डिजाइन इसे एक प्रैक्टिकल कार बनाएगा। यह गाड़ी 5 सीटर हैचबैक होगी जो लंबाई में 3,967 mm और इसका व्हील बेस 2514mm होगा। यह गाड़ी छोटी होने के बावजूद भी काफी स्पेशियस होगी। इस गाड़ी का ग्राउंड क्लीयरेंस 159mm बताया जा रहा है और इसका बूट स्पेस भी काफी बड़ा होने वाला है।

 VinFast VF5

खासकर इसकी सीट फोल्डेबल होगी जिन्हें फोल्ड कर आप बूट स्पेस को 900 लीटर तक बढ़ा सकते हैं। यह लंबी यात्राओं के लिए काफी लाभदायक होगी। वही VinFast VF5 में आधुनिक डिजाइन का उपयोग किया जा रहा है। स्पेशल टाइप के ग्रिल और हेडलाइट यूज़ की जाएगी जो एक छोटे इलेक्ट्रिक वाहन होने के बावजूद भी SUV जैसा प्रसेंस देगी।

पावर ट्रेन और परफॉर्मेंस:  VinFast की सभी गाड़ियों की खासियत है उनका पावर ट्रेन और परफॉर्मेंस, VinFast VF5 भी मजबूत बैटरी विकल्प के साथ लांच की जाएगी जैसे कि,

 29.6kWh की बैटरी 95 हॉर्स पावर की मोटर के साथ आएगी जो की 135 nm का टॉर्क जनरेट करेगी। इस गाड़ी की रेंज 268km बताई जा रही है।

दूसरा बैटरी विकल्प 37.33 kWh का बताया जा रहा है जो 136 हॉर्स पावर की मोटर के साथ आएगा और यह 135 nm का टॉर्क जनरेट करेगी जो की 326 km की रेंज कवर करेगी।

गाड़ी का इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

VinFast VF5 का इंटीरियर सारी सुविधाओं से भरा होगा। गाड़ी में होंगे

  •  8 इंच इन्फोटेनमेंट टच स्क्रीन
  • 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  •  4 स्पीकर साउंड सिस्टम
  •  PM 2.5 एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम
  •  क्लाइमेट कंट्रोल
  •  लेदर टेक सीट 
  • की-लेस एंट्री
  •  ऑटो हैडलाइट्स 
  • USB सपोर्ट

गाड़ी के सुरक्षा फीचर्स: इस गाड़ी में कई आधुनिक सुरक्षा फीचर्स लोड किये जा रहे हैं। गाड़ी में मिलेगा,

  •  एंटीलॉग ब्रेकिंग सिस्टम 
  • इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन
  •  इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल 
  • हिल स्टार्ट असिस्ट
  •  रियर पार्किंग सेंसर कैमरा 
  • एयरबैग (ड्राइवर और पैसेंजर सेफ्टी के लिए)

कब होगी इस गाड़ी की भारत में एंट्री

VinFast ने भारत में हाल ही में अपने EV उत्पादन और बिक्री नेटवर्क को बढ़ाया है। कंपनी ने तमिलनाडु के थूठुकुडी में पहली इंडियन फैक्ट्री लॉन्च कर दी है। और जल्द ही VF5 गाड़ी भी लॉन्च करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि यह गाड़ी भारत में 2026 के पहले क्वार्टर में लांच होगी। इस गाड़ी के दाम 12 लाख के आसपास बताये जा रहे हैं।

यह गाड़ी किसके लिए फायदेमंद होगी?

  • ऐसे परिवार जो कंपैक्ट इलेक्ट्रिक कार की तलाश में है और शहर की ट्रैफिक और पार्किंग के लिए आदर्श कार ढूंढ रहे हैं।
  • वे परिवार जो छोटी बैटरी रेंज की गाड़ी चलाना प्रेफर करते हैं।
  •  यह गाड़ी उन लोगों के लिए भी परफेक्ट सॉल्यूशन है जो पेट्रोल/डीजल की जगह प्यूर इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं जो की पूरी तरह से फ्यूचर रेडी हो।

निष्कर्ष

VinFast VF5

VinFast Vf5 जल्द ही भारत के बाजारों में लांच होने वाली है। इस गाड़ी के लांच से पहले ही भारतीय बाजारों में इसकी चर्चा छिड़ चुकी है। वही हाल ही में VinFast द्वारा VinFast VF6 और VF7 को भारत NCAP टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है जिसके बाद अब VF 5 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े :-