VinFast VF 3 vs MG Comet EV: कौनसी EV आपके लिए बेहतर है?

VinFast VF 3 vs MG Comet EV

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ रही है। लोग अब पेट्रोल-डीज़ल पर पैसे खर्च करने की बजाय EV लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में दो कारें खास चर्चा में रहती हैं VinFast VF 3 और MG Comet EV।
दोनों का आकार छोटा है और ये शहर में चलाने के लिए शानदार मानी जाती हैं। लेकिन इन दोनों में काफी फर्क भी है। आइए जानते हैं क्या चीजें इन्हें एक दूसरे से भिन्न करती हैं।

डिज़ाइन और साइज

MG Comet EV एक बहुत छोटी और क्यूट इलेक्ट्रिक कार है। इसे खासतौर पर शहर के लिए बनाया गया है। इसका आकार इतना कॉम्पैक्ट है कि यह ट्रैफिक में आसानी से निकल जाती है और छोटी पार्किंग जगह में भी आसानी से आ जाती है। सामने LED लाइट, साफ-सुथरा डिजाइन और दो-दरवाजे वाला बॉडी इसे काफी मॉडर्न लुक देते हैं।

VinFast VF 3 का लुक Comet से ज्यादा SUV जैसा लगता है। इसकी बॉडी थोड़ी ऊँची और चौड़ी दिखती है। यह भी छोटी कार है लेकिन देखने में ज्यादा दमदार लगती है। अगर कोई छोटी कार लेते हुए भी Mini-SUV जैसा अहसास चाहता है तो Vinfast VF 3 उस मामले में बेहतर है।

बैटरी, पावर और रेंज

MG Comet EV में लगभग 17.3 kWh की बैटरी मिलती है जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 230 किमी तक चल सकती है। यह शहर के रोजाना इस्तेमाल जैसे ऑफिस, मार्केट, स्कूल सबके लिए काफी है। इसकी मोटर 110 Nm टॉर्क देती है जो हल्की गाड़ी के लिए अच्छा पिकअप माना जाता है।

VinFast VF 3 में इससे थोड़ी बड़ी बैटरी मिलती है, लगभग 18.6 kWh। इसकी रेंज करीब 210-215 किमी है। इसकी मोटर 110 Nm टॉर्क देती है । हालांकि रेंज Comet से थोड़ी कम है, फिर भी यह भी शहर में आराम से चल सकती है। VF 3 की खास बात यह है कि इसमें फास्ट चार्जिंग का फीचर मिलता है जो छोटी गाड़ियों में बहुत कम देखने को मिलता है।

चार्जिंग

MG Comet EV को सामान्य घरेलू AC चार्जर से फुल चार्ज होने में लगभग 7 घंटे लग जाते हैं। अगर आपके घर या ऑफिस में चार्जिंग पॉइंट लगा है तो इसे रात भर लगा छोड़ना काफी है।

VinFast VF 3 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इससे 10% से 70% तक बैटरी सिर्फ 36 मिनट में चार्ज हो जाती है। यह काफी उपयोगी साबित हो सकता है खासकर तब जब आपको जल्दी कार चार्ज करनी हो।

इंटीरियर और कम्फर्ट

MG Comet EV का अंदरूनी हिस्सा बहुत मॉडर्न और मिनिमल है। इसमें दो बड़ी स्क्रीन मिलती हैं-एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए। सीटें भले ही छोटी हैं लेकिन शहर के हिसाब से आरामदायक हैं।

Vinfast VF 3 का इंटीरियर सीधा-सादा रखा गया है। इसमें बहुत ज्यादा फीचर्स नहीं हैं, लेकिन जो भी है वह यूज़र-फ्रेंडली है। सीटिंग थोड़ी ऊँची लगती है जिससे सड़क का व्यू अच्छा मिलता है। इसे मिनी-SUV जैसा फील देने के लिए डिजाइन किया गया है।

कीमत

  • MG Comet EV की शुरुआती कीमत लगभग ₹7.5 लाख से ₹10 लाख तक है। यह भारत की सबसे सस्ती EVs में से एक है।
  • VinFast VF 3 की भारत में अनुमानित कीमत करीब ₹9-10 लाख के बीच है।

यानी VF 3 थोड़ी महंगी है Comet से लेकिन इसकी SUV स्टाइल बॉडी और फास्ट चार्जिंग फीचर इसे अलग बनाते हैं।

ड्राइविंग और रोज़ाना इस्तेमाल

MG Comet EV हल्की, छोटी और बहुत फुर्तीली है। शहर में ट्रैफिक हो या तंग सड़कें यह हर जगह आसानी से चलती है।महिलाओं के लिए भी यह एक आरामदायक EV मानी जाती है।

Vinfast VF 3 भी शहर में चलाने के लिए बनाई गई है लेकिन इसकी ऊँचाई और SUV-जैसा डिज़ाइन इसे थोड़ी ज्यादा मजबूत और स्टेबल बनाते हैं। यह खराब सड़कों पर Comet EV से थोड़ा बेहतर फील देती है।

निष्कर्ष

VinFast VF 3 vs MG Comet EV: कौनसी EV आपके लिए बेहतर है?
  • अगर आप एक सस्ती, बेहद कॉम्पैक्ट और शहर में रोजाना चलाने वाली कार चाहते हैं तो MG Comet EV बेहतर विकल्प है। यह किफायती है, सुंदर है और शहर के हिसाब से बिल्कुल फिट बैठती है।
  • लेकिन अगर आप एक छोटी SUV जैसी EV चाहते हैं जिसमें फास्ट चार्जिंग हो, थोड़ा मजबूत डिज़ाइन हो और आप थोड़ा ज़्यादा खर्च कर सकते हैं तो VinFast VF 3 आपके परफेक्ट है।

अंत में, आपकी जरूरत, बजट और चार्जिंग सुविधा ही तय करेगी कि दोनों में से आपके लिए कौन-सी EV बेस्ट है।

इन्हें भी पढ़े :