V-Green और HPCL साथ साझेदारी : 2026 में अब होगा भारत में EV चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार

आज भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इसी कड़ी में VinFast की सब्सिडियरी V-Green ने एक बड़ी साझेदारी की घोषणा की है। कंपनी ने Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) के साथ मिलकर रेट्रोफिट EV चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसका लक्ष्य है देश भर में EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को फैलाना और EV मालिकों को आसान, तेज और भरोसेमंद चार्जिंग सुविधाएँ प्रदान करना।

इस आर्टिकल में हम इस साझेदारी के क्या मतलब हैं, क्यों यह भारत के EV इकोसिस्टम के लिए महत्वपूर्ण है और इससे आम उपयोगकर्ताओं को क्या लाभ होगा ।

V-Green और HPCL की साझेदारी-क्या है पूरा मामला?

VinFast की V-Green एक EV चार्जिंग नेटवर्क कंपनी है जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करती है। अब V-Green ने भारत की प्रमुख सरकारी फ्यूल डीलर HPCL के साथ साझेदारी की है ताकि देश भर के HPCL पेट्रोल पंपों पर EV चार्जिंग स्टेशन लगाए जा सकें।

इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य है :

  • अधिक संख्या में सार्वजनिक EV चार्जिंग स्टेशन बनाना
  • यात्रा के दौरान चार्जिंग पहुँच को आसान बनाना
  • देश में EV अपनाने को बढ़ावा देना

यानी अब आने वाले समय में हम HPCL के फ्यूल स्टेशन पर सिर्फ पेट्रोल/डीजल नहीं, बल्कि EV चार्जिंग स्टेशन भी देख पाएंगे।

यह साझेदारी भारत के EV सेक्टर के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

V-Green और HPCL साथ साझेदारी : 2026 में अब होगा भारत में EV चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार

अगर देखा जाए तो आज भारत का EV मार्केट तेजी से विकसित हो रहा है लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी एक बड़ा चुनौती-बिंदु है। चार्जिंग पॉइंट्स की कमी EV अपनाने की रफ्तार को धीमा कर सकती है। ऐसे में VinFast-V-Green और HPCL की साझेदारी का बड़ा महत्व बनता है:

1)चार्जिंग स्टेशन हर जगह उपलब्ध होंगे

HPCL देश के लगभग हर हिस्से में पेट्रोल पंप आसानी से मिल जाता है गाँव से लेकर बड़े शहरों तक। इसी नेटवर्क का उपयोग करके V-Green बिजली की चार्जिग सुविधाएँ स्थापित करेगा।

2) लंबी दूरी की EV यात्रा आसान होगी

वर्तमान में लंबी दूरी की EV यात्रा कई लोगों के लिए मुश्किल होती है क्योंकि चार्जिंग स्टेशन कम हैं। अगर HPCL स्टेशन पर चार्जिंग सुविधा उपलब्ध हो जाए, तो EV मालिक कहीं भी बेहतर चार्जिंग एक्सेस पा सकते हैं खासकर हाइवे पर।

3) EV अपनाने की रफ़्तार बढ़ेगी

जब चार्जिंग स्टेशन आसानी से उपलब्ध होंगे तो अधिक लोग EV खरीदने की सोचेंगे। यह कदम EV अपनाने में सामने आती बड़ी बाधा को कम करेगा और भारत को स्वच्छ और कम प्रदूषण वाला परिवहन वातावरण देगा।

चार्जिंग स्टेशन कैसे काम करेंगे?

HPCL के फ्यूल स्टेशन पर लगाए जाने वाले चार्जिंग स्टेशन अलग तरह के हो सकते हैं लेकिन मुख्य रूप से दो प्रकार के चार्जिंग विकल्प मिलेंगे:

1) Fast/Ultra-Fast Charger

इसे DC Fast Charger भी कहा जाता है। यह:

  • कम समय में EV बैटरी को चार्ज करता है
  • लगभग 30-60 मिनट में 80% तक चार्जिंग संभव करता है
  • खासकर हाइवे और लॉन्ग-डिस्टेंस रूट्स के लिए उपयोगी है

2) Regular/AC Charger

यह थोड़ा धीरे चार्ज करता है, लेकिन:

  • रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है
  • पेट्रोल स्टेशन पर इंतज़ार किए बिना बिना अधिक समय गंवाए चार्जिंग हो सकता है
  • इन दोनों सिस्टम की उपलब्धता से EV मालिकों को फ्लेक्सिबल चार्जिंग विकल्प मिलेगा।
V-Green और HPCL साथ साझेदारी : 2026 में अब होगा भारत में EV चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार

भारत में EV चार्जिंग का बढ़ता इकोसिस्टम

भारत सरकार के फास्टैग, रेलवे स्टेशन EV चार्जिंग, हाइवे पर NAC पता नेटवर्क जैसे कदमों से पूरा EV इकोसिस्टम तैयार हो रहा है। अब जब VinFast-V-Green और HPCL जैसे बड़े नेटवर्क साथ आ रहे हैं, तो यह EV चार्जिंग एक्सेस को और आगे बढ़ाएगा।

इस साझेदारी से उम्मीद की जाती है कि EV चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ेगी,चार्जिंग की उपलब्धता रोज़मर्रा स्थानों पर आसान होगी और EV मालिक की चिंता “चार्जिंग स्टेशन कब मिलेगा?” जैसी हल होगी।

निष्कर्ष

VinFast V-Green औHPCL की साझेदारी भारत के EV चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम है।
यह कदम EV मालिकों को आसानी से चार्जिंग उपलब्ध कराएगा और लंबी दूरी की यात्रा को सरल बनाएगा। पेट्रोल पंपों पर EV चार्जिंग स्टेशन की उपलब्धता से EV अपनाने की रफ़्तार और EV उपयोगकर्ताओं की संख्या दोनो बढ़ने की उम्मीद है।

यह साझेदारी भारत को कम प्रदूषण, कम ऊर्जा खर्च और तकनीकी भविष्य की ओर ले जाने में मदद करेगा ।

इन्हें भी पढ़े :