Upcoming Cars in December 2025: कौनसी गाड़ियां आके बनाएगी साल के आखिरी महीने को रोमांचक

Upcoming cars 2025

दिसंबर 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए काफी खास होने वाला है। साल के आखिरी महीने में कई कारें आधिकारिक रूप से कन्फर्म होकर लॉन्च हो रही हैं। इस बार लाइनअप में EV भी है और नेक्स्ट-जनरेशन SUV भी। अगर आप नई कार लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए बेहद मददगार होगी। तो चलिए जानते हैं कौन सी कारें दिसंबर 2025 में भारत आ रही हैं, और क्या खास लेकर आ रही हैं ये गाड़ियाँ?

1.Maruti Suzuki e-Vitara (Confirmed Launch: 2 December 2025)

Maruti Suzuki e-Vitara

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti लंबे समय से अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही थी और अब इसका इंतज़ार खत्म हो रहा है। e-Vitara की लॉन्च डेट कंपनी ने 2 दिसंबर 2025 के लिए आधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दी है।

डिज़ाइन और लुक

Maruti e-Vitara को भविष्य की SUV जैसे लुक के साथ तैयार किया गया है। यह कॉम्पैक्ट-मिड साइज सेगमेंट में आती है और इसका डिजाइन Vitara की स्टाइल को EV फ्लेवर के साथ अपडेट करता है।क्लोज़्ड ग्रिल, स्लीक DRLs, मॉडर्न बंपर और एयरो-स्टाइल व्हील्स इसे काफी प्रीमियम बनाते हैं।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Maruti ने इस कार के दो बैटरी पैक का संकेत दिया है, जिनमें सबसे बड़ा पैक लगभग 61 kWh हो सकता है।
रेंज लगभग 480-500 km तक होने की उम्मीद है। कंपनी ने फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कन्फर्म किया है।यह कार EV होने के बावजूद SUV जैसा टॉर्क और स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देगी।

Maruti का यह दावा भी है कि e-Vitara भारत में बनी EVs में सबसे एफिशियंट होगी, जो दैनिक इस्तेमाल और लंबी ड्राइव दोनों के लिए परफेक्ट बनेगी।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

कंपनी ने इसमें काफी आधुनिक फीचर्स दिए हैं जैसे:

  • बड़ा टचस्क्रीन
  • डिजिटल क्लस्टर
  • ADAS Level 2
  • वायरलेस कनेक्टिविटी
  • पैनोरमिक सनरूफ

EV होने के बावजूद मारुति ने इसे परिवार-फ्रेंडली, स्पेसियस और सुलभ रखा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक SUV को अपनाएं।

कीमत

लॉन्च के दौरान कीमत की घोषणा होगी, लेकिन अनुमान है कि यह ₹12-18 लाख (एक्स-शोरूम) रेंज में आएगी।

2.Kia Seltos (Next-Gen Model) -Confirmed Launch: 10 December 2025

Kia Seltos (Next-Gen Model)

Kia Seltos भारतीय बाजार में पहले ही सुपरहिट SUV साबित हो चुकी है। अब Kia इसका नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल 10 दिसंबर 2025 को लॉन्च कर रही है, जिसकी तारीख आधिकारिक रूप से घोषित हो चुकी है।

डिज़ाइन और स्टाइल

नई Seltos का डिजाइन पहले से ज्यादा मस्कुलर, मॉडर्न और इंटरनेशनल-स्टाइल होगा।बड़ी ग्रिल,नए LED DRLs,शार्प बंपर फिनिश,अपडेटेड अलॉय व्हील्स इसके लुक को और भी आकर्षक बनाएंगे।अगर आप SUV को लुक्स के साथ खरीदते हैं, तो 2026 मॉडल Seltos आपको जरूर पसंद आएगी।

इंजन और परफॉर्मेंस

Kia Seltos ने अभी इंजन की जानकारी ऑफिशियली नहीं बताई है, लेकिन ग्लोबल मॉडल में शामिल हो सकते हैं:

  • 1.5L टर्बो पेट्रोल
  • 1.5L पेट्रोल / 1.5L डीज़ल
  • DCT, AT और मैनुअल विकल्प

भारत के मॉडल में भी यही इंजन्स आने की संभावना है।नई सस्पेंशन ट्यूनिंग और बेहतर राइड क्वालिटी इस बार बड़ा सुधार होगी।

फीचर्स और केबिन ,टेक्नोलॉजी

Kia Seltos फीचर्स के मामले में हमेशा टॉप पर रहती है और यही नई Seltos में भी देखने को मिलेगा।

  • डुअल स्क्रीन सेटअप
  • 360° कैमरा
  • ADAS Level-2
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • हाई-क्वालिटी इंटरियर
  • प्रीमियम साउंड सिस्टम

इस बार Kia Seltos का फोकस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी दोनों में अपग्रेड लाना है।

कीमत

लॉन्च के दौरान कीमत की घोषणा होगी, लेकिन अनुमान है Seltos की कीमत लगभग ₹12–20 लाख के आसपास रहने की उम्मीद है।

क्यों December 2025 होगा खास?

दिसंबर में आने वाली यह दोनों कारें भारतीय बाजार में दो अलग-अलग तरह के बदलाव को दर्शाती हैं:

  1. Maruti e-Vitara इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़ा क्रांतिकारी कदम है।
  2. Kia Seltos (Next-Gen) मिड-साइज SUV सेगमेंट को फिर से हिलाने वाली है।

निष्कर्ष

दिसंबर 2025 का महीना वास्तव में भारतीय कार खरीदारों के लिए रोमांचक होने वाला है।सिर्फ दो कारें नहीं, बल्कि दो बड़ी और पूरी तरह कन्फर्म लॉन्च वाली कार आ रही हैं।एक EV और एक पावर-पैक SUV जो मार्केट में नई हलचल लाने के लिए तैयार हैं।
अगर आप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह दोनों कारें वेट करने लायक हैं।

इन्हें भी पढ़े :