TVS SPORT : अगर आप एक किफ़ायती बाइक की तलाश में हैं जिसमें हाई-क्लास इंजन पावर हो, किफ़ायती फ़्यूल एफिशिएंसी मिले, बेहतरीन डाइमेंशन्स हों, अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाएँ और इलेक्ट्रिकल फ़ीचर्स मौजूद हों, और यह सब कुछ बहुत ही न्यूनतम क़ीमत में उपलब्ध हो—तो यह बाइक TVS SPORT बिल्कुल आपके लिए ही है, क्योंकि एक आदर्श बाइक में जो कुछ भी होना चाहिए, वह सब इसमें मौजूद है।

दमदार इंजन और ट्रांसमिशन
यह TVS Sport 109.7 सीसी इंजन के साथ आती है, जिसमें सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.29 PS की अधिकतम पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स, चेन ड्राइव टाइप और मल्टी-प्लेट क्लच सिस्टम मौजूद है, जो इसे सड़क पर बहुत स्मूद परफ़ॉर्मेंस के साथ एक स्थिर और ज़मीन से जुड़ा हुआ एहसास प्रदान करता है।
ज़बरदस्त किफ़ायती माइलेज इस TV’s Sport मे
TVS द्वारा संचालित Sport हमें लगभग 76 kmpl का माइलेज क्लेम करती है, हालांकि वास्तविक दुनिया में यह लगभग 70 kmpl तक हो सकता है। लेकिन इसकी बड़ी 10 लीटर की फ़्यूल टैंक क्षमता हमें लंबी दूरी तय करने की सुविधा देती है, बिना बार-बार फ़्यूल एफिशिएंसी की चिंता किए। यह बाइक 90 kmph की टॉप स्पीड के साथ आती है और BS6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है।
सुरक्षा सुविधाएँ, जो एक सुरक्षित और भरोसेमंद सवारी दे
सुरक्षा सुविधाओं की बात करें तो इसके लेटेस्ट मॉडल में कॉम्बी ब्रेक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें आगे 130 मिमी और पीछे 110 मिमी के ड्रम ब्रेक लगे हैं। बेहतर दृश्यता के लिए ऑटोमैटिक हेडलाइट, LED डे-टाइम रनिंग लैम्प (DRL) और ट्यूबलेस टायर उपलब्ध हैं। ये सभी सुविधाएँ हमें शहर की सड़कों से लेकर हाइवे तक एक बेहद सुरक्षित, भरोसेमंद और आरामदायक सवारी प्रदान करती हैं।
इलेक्ट्रिकल फीचर्स, जो इसकी झलक को अनोखा बनाए
यह TVS द्वारा संचालित Sport मॉडल ए-ग्रेड इलेक्ट्रिकल फीचर्स के साथ आता है, जो इसे मार्केट में एकदम अलग और शानदार बनाते हैं। इसमें 12W का हेडलैम्प, हैलोजन लाइट के साथ इंटीग्रेटेड ट्विन DRLs, 12W की बैटरी, स्टॉप लैंप और हॉर्न के लिए स्टैंडर्ड 12W यूनिट, एनालॉग स्पीडोमीटर, फ़्यूल गेज, साइड स्टैंड ऑटो कट-ऑफ़ और सेल्फ-स्टार्ट मोड जैसी सुविधाएँ दी गई हैं। इसका डिजिटल लाइट सिस्टम इसकी लुक को ए-ग्रेड बनाता है और इसे बाज़ार में यूनिक पहचान दिलाता है।

किफ़ायती कीमत, जो आपको इसे ख़रीदने के लिए मजबूर करे
यह TVS Sport मॉडल एक्स-शोरूम कीमत की रेंज ₹59,881 से शुरू होकर ₹71,785 तक जाती है, जो इसके अलग-अलग वेरिएंट पर निर्भर करती है। शहरों में ऑन-रोड कीमत इससे अधिक होती है, जैसे मेट्रो शहरों में — दिल्ली में इसकी अनुमानित ऑन-रोड कीमत लगभग ₹69,292 तक पहुँच जाती है। हमारे देश के विभिन्न शहरों और राज्यों में यह कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।





