TVS Apache RTX 300 vs Honda NX200: कौन सी एडवेंचर बाइक आपके लिए बेहतर है?

भारतीय एडवेंचर मोटरसाइकिल सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। इस सेगमेंट में TVS Apache RTX 300 और Honda NX200 दो अलग-अलग कैरेक्टर वाली बाइक्स हैं। एक तरफ RTX 300 ज्यादा पावर, एडवांस फीचर्स और ऑफ-रोड क्षमता के साथ आती है तो वहीं NX200 एक हल्की, आसान और बजट-फ्रेंडली एडवेंचर बाइक है। अगर आप इन दोनों के बीच कन्फ्यूज हैं, तो आज हम इस कन्फ्यूज़न को दूर करेंगे।

डिजाइन और डाइमेंशन

TVS Apache RTX 300 आकार में Honda NX200 से बड़ी है। RTX 300 की लंबाई 2,176mm, चौड़ाई 885mm और ऊंचाई 1,400mm है जबकि Honda NX200 की लंबाई 2,035mm, चौड़ाई 843mm और ऊंचाई 1,248mm है। इससे साफ है कि RTX 300 ज्यादा बड़ी और दमदार दिखती है।

व्हीलबेस भी RTX 300 का 1,430mm है जो NX200 के 1,355mm से ज्यादा है। लंबा व्हीलबेस हाईवे पर बेहतर स्थिरता देता है। सीट हाइट RTX 300 में 835mm है जबकि NX200 में 810mm है। यानी छोटे कद के राइडर्स के लिए NX200 ज्यादा आरामदायक हो सकती है।

ग्राउंड क्लीयरेंस RTX 300 का 200mm है, जो NX200 के 167mm से ज्यादा है। यह ऑफ-रोडिंग के दौरान बड़ा फायदा देता है। हालांकि RTX 300 का वजन 180kg है जबकि Honda NX200 सिर्फ 148kg है, जिससे शहर में NX200 को संभालना आसान हो जाता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

  • TVS Apache RTX 300 में 299cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 36PS की पावर 9,000rpm पर और 28.5Nm का टॉर्क 7,000rpm पर देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
  • दूसरी तरफ Honda NX200 में 184.4cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है। यह 17PS की पावर 8,500rpm पर और 15.7Nm का टॉर्क 6,000rpm पर जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

स्पष्ट है कि RTX 300 पावर और टॉर्क के मामले में काफी आगे है। यह हाईवे टूरिंग और ऑफ-रोडिंग दोनों के लिए ज्यादा सक्षम है। वहीं NX200 शहर और हल्की टूरिंग के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • TVS Apache RTX 300 फीचर्स के मामले में ज्यादा एडवांस है। इसमें 5-इंच TFT कलर डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और मैप मिररिंग नेविगेशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4 राइडिंग मोड्स-अर्बन, रेन, टूर और रैली मिलते हैं।
  • RTX 300 में 2-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच भी मिलता है। इसमें बिडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी दिया गया है, जो गियर शिफ्टिंग को स्मूद बनाता है।
  • Honda NX200 में भी TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है लेकिन इसमें राइडिंग मोड्स उपलब्ध नहीं हैं। क्रूज कंट्रोल और TPMS जैसी सुविधाएं भी इसमें नहीं मिलतीं। ABS डुअल-चैनल है लेकिन मल्टीपल मोड्स नहीं दिए गए हैं।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

TVS Apache RTX 300
  • RTX 300 में स्टील ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है। आगे USD फोर्क्स मिलते हैं जो कंप्रेशन और रिबाउंड एडजस्टेबल हैं। पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन है जिसमें प्रीलोड एडजस्टमेंट मिलता है।
  • Honda NX200 में डायमंड-टाइप फ्रेम और USD फोर्क्स दिए गए हैं लेकिन एडजस्टेबिलिटी सीमित है। पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है।

ब्रेकिंग की बात करें तो RTX 300 में आगे 320mm डिस्क के साथ फोर-पिस्टन रेडियल कैलिपर और पीछे 240mm डिस्क दी गई है। NX200 में आगे 275mm और पीछे 220mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इससे RTX 300 की ब्रेकिंग ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद लगती है।

टायर्स और व्हील्स

RTX 300 में आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। टायर साइज भी बड़ा है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतर है। NX200 में आगे 17-इंच और पीछे 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं

दोनों में डुअल-पर्पस ट्यूबलेस टायर्स मिलते हैं, लेकिन RTX 300 का बड़ा फ्रंट व्हील खराब रास्तों पर ज्यादा स्थिरता देता है।

माइलेज और फ्यूल टैंक

RTX 300 का दावा किया गया माइलेज लगभग 32kmpl है, जबकि Honda NX200 का माइलेज 35kmpl बताया गया है। NX200 थोड़ी ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट है। फ्यूल टैंक क्षमता RTX 300 में 12.5 लीटर और NX200 में 12 लीटर है।

कीमत

  • TVS Apache RTX 300 की कीमत बेस वेरिएंट के लिए लगभग 1.99 लाख रुपये से शुरू होती है। टॉप वेरिएंट 2.14 लाख रुपये और BTO वेरिएंट 2.34 लाख रुपये तक जाता है।
  • Honda NX200 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.58 लाख रुपये है। बजट के लिहाज से NX200 ज्यादा किफायती है।

निष्कर्ष

TVS Apache RTX 300
  • अगर आप ज्यादा पावर, एडवांस फीचर्स, ऑफ-रोड क्षमता और टूरिंग कम्फर्ट चाहते हैं, तो TVS Apache RTX 300 बेहतर विकल्प है। यह एक फुल-फीचर्ड एडवेंचर बाइक है।
  • वहीं अगर आपका बजट कम है और आप शहर के उपयोग और हल्की टूरिंग के लिए बाइक चाहते हैं, तो Honda NX200 एक अच्छा और किफायती विकल्प साबित हो सकती है।

अंत में चुनाव आपकी जरूरत, बजट और राइडिंग स्टाइल पर निर्भर करता है।

इन्हें भी पढ़े :-