भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की क्रांति को अब नए अध्याय से जोड़ने के लिए Toyota बिल्कुल तैयार दिखाई दे रही है। Toyota ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Toyota Urban Cruiser EV लॉन्च करने की घोषणा की थी और 20 जनवरी 2026 को यह EV भारत में बड़े स्केल पर लॉन्च की जाने वाली है।
हालांकि इलेक्ट्रिक SUV की आज भारत के बाजार में कोई कमी नहीं है। हर कंपनी इस सेगमेंट में अपना दांव लगा चुकी है। ऐसे में ग्राहक जानना चाहते हैं कि आखिर Toyota Urban Cruiser EV में क्या अलग है? क्यों यह भारतीय बाजारों में लॉन्च होने वाली है? तो बता दे यह SUV प्रीमियम डिजाइन, लंबी ड्राइविंग रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी का जबरदस्त मेल है।
इस गाड़ी ने लांच से पहले ही साबित कर दिया है कि यह एक चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा का रेंज देगी साथ ही इसमें मिल रहे हैं 5 स्टार सेफ्टी फीचर्स और टोयोटा की भरोसेमंद इंजीनियर जो न केवल पेट्रोल और डीजल के झंझट से मुक्ति दिलाएगी बल्कि आपको फ्यूचरिस्टिक गाड़ी का मजा भी देगी।
बता दें यह गाड़ी टोयोटा के स्पेसिफिक इलेक्ट्रिक प्लेटफार्म HEARTECT-e पर बनाई गई है और इसी प्लेटफार्म पर Maruti Suzuki e vitara को बनाया गया था। मतलब यह बोर्न इलेक्ट्रिक गाड़ी है जिसकी लंबाई 4285mm, चौड़ाई 1800mm, ऊंचाई 1640 mm और व्हील बेस 2700 mm होंगे मतलब यह मिड साइज SUV सेगमेंट में एक दमदार कैंडिडेट होने वाली है।
Toyota Urban Cruiser EV वेरिएंट
Toyota Urban Cruiser EV वेरिएंट की सूची अभी तक कंपनी द्वारा घोषित नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें वेरिएंट की सूची कुछ इस प्रकार से होगी:
- BASE Variant: Toyota Urban Cruiser EV 49 kWh 400km की रेंज देगी। इसमे केवल बेसिक फ़ीचर्स लोड किये जायेंगे।
- MID Variant: Toyota Urban Cruiser EV 61kWh बैटरी के साथ यह 500 Km की रेंज देगी। इसमे होंगे अधिक टेक सेवी और कम्फर्ट फीचर्स
- TOP Variant: Toyota Urban Cruiser EV 61 kWh जो 543 km से ज्यादा की रेंज देगी। इस वेरियंट में एडवांस टेक, Level 2 ADAS जैसे फीचर्स मौजूद होंगे।
Toyota Urban Cruiser EV इलेक्ट्रिक SUV की नई परिभाषा कैसे बनेगी
- Toyota Urban Cruiser EV फ्यूचरिस्टिक डिजाइन लेकिन प्रैक्टिकल सॉल्यूशन होगा।
- Toyota Urban Cruiser EV का डिजाइन बेहद ही आकर्षक होने वाला है।
- इस गाड़ी में SUV के डायमंड कट एलॉय व्हील्स, एरो एफिशिएंट डिजाइन और LED हेडलाइट सेटअप इस्तेमाल किए गए हैं।
- हैमरहेड फ्रंट फेसिया और LED DRL जो देंगे दमदार रोशनी और स्पोर्टी स्टाइल, ब्लैक क्लोज्ड ग्रिल और मैट ब्लैक क्लैड्डिंग प्रीमियम और मजबूत लुक देगा।
- LED टेललाइट और शार्क फिन एंटीना इसके इंटीग्रेटेड लुक को रियल स्टाइल में बैलेंस करेगा।
- इसके चारों ओर मिल रहे हैं पार्किंग सेंसर जो कि रोजमर्रा की पार्किंग में सुरक्षा देंगे।
क्या है इस गाड़ी के इंटीरियर और फीचर्स
Toyota Urban Cruiser EV का प्रीमियम फीचर काफी रिच और एलिगेंट रखा गया है। यह उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो Tech Savvy हैं और आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव चाहते हैं।
- 10.1 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट
- 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
- 360 डिग्री कैमरा व्यू
- ड्राइविंग को आसान बनाते हैं
- 12 कलर एंबिएंट लाइटिंग सनरूफ और फ्लैट टॉप बॉटम स्टीयरिंग व्हील
पावरट्रेन बैटरी और रेंज:
Toyota Urban Cruiser EV को 2 बैटरी विकल्प के साथ लांच किया जा रहा है।
- 49 kWh बैटरी जो लगभग 144 bhp और 190 nm टॉर्क जनरेट करेगी।
- दूसरी बैटरी है 61kWh बैटरी जो 174bhp आउटपुट के साथ ड्यूल मोटर एड वेरिएंट मे 184 bhp पावर और 300 nm टॉर्क जनरेट करेगी।
- मतलब यह गाड़ी 500 किलोमीटर की रेंज एक चार्ज में आराम से पूरा करेगी जो कि भारतीय रोड तट्रिप्स के लिए पर्याप्त है।
एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स :
Toyota Urban Cruiser EV में सुरक्षा और तकनीक पर पूरा ध्यान दिया गया है। गाड़ी में Level 2 ADAS सिस्टम दिया जा रहा है। पैनोरमिक सुनरूफ, वेंटीलेटेड सीट, 360 डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं इसे और ज्यादा प्रैक्टिकल बनाती है। साथ ही इस गाड़ी में है:
- 7 एयरबैग
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल
- हिल स्टार्ट असिस्ट
- ट्रेक्शन कंट्रोल/ लेन कीप असिस्ट
- ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर
- रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स
- सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम
EURO NCAP पर 4 STAR Rating :
Toyota Urban Cruiser EV के लिए अभी तक भारत या ग्लोबल NCAP द्वारा कोई आधिकारिक क्रैश टेस्ट रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। लेकिन इस गाड़ी ने EURO NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग हासिल कर ली है। गाड़ी की सेफ्टी मार्क्स इस प्रकार रहे:
- एडल्ट ऑक्यूपेशन प्रोटेक्शन टेस्ट में 70%
- चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 85%
- पैदल चलने वालों की सुरक्षा की दृष्टि से 79%
- सेफ्टी असिस्ट सिस्टम में 72%
- मतलब यह गाड़ी बुरी से बुरी टक्कर के दौरान भी अंदर बैठे पैसेंजर की पूरी सुरक्षा करेगी।
कीमत और लॉन्च
Toyota Urban Cruiser EV भारत में 20 जनवरी 2026 को लांच होगी। इस गाड़ी की आधिकारिक कीमत के बारे में बात करें तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 18 से 26 लाख के बीच हो सकती है। हालांकि अलग-अलग वेरिएंट और अलग-अलग फीचर के आधार पर कीमत कम या ज्यादा होगी।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Toyota Urban Cruiser EV भारत में आने वाली एक ऐसी इलेक्ट्रिक व्हीकल होगी जो ग्राहकों के लिए स्मार्ट चॉइस साबित हो सकती है। यह एक कार नहीं बल्कि टोयोटा का EV वेंचर होगा और टोयोटा की आफ्टर सेल सर्विस इसे और भी ज्यादा खास बना देंगे।
इन्हें भी पढ़े :-





