Toyota की नई पिक-अप ट्रक नई जनरेशन Toyota Hilux में एक बार फिर अपनी मजबूती और भरोसेमंद छवि को साबित कर दिया है। इस बार Toyota Hilux ने Australia New Car Assessment Program (ANCAP) के Crash Test में 5 Star Safety Ratings हासिल कर ली है। यह उपलब्धि Toyota को न केवल एक पावरफुल पिकअप सेगमेंट का दमदार दावेदार बना रही है, बल्कि यह भी बता रही है कि अब Toyota Hilux केवल कामकाजी जरूरतों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि परिवार और लॉन्ग ड्राइव के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगी।
बता दे ANCAP यानी Australia New Car Assessment Program यह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की एक स्वतंत्र संस्था है। और इनकी सख्त टेस्टिंग प्रक्रिया में 5 स्टार पाना कोई बच्चों का खेल नहीं। ऐसे में New Gen Toyota Hilux का स्कोर बताता है कि यह ट्रक अब सुरक्षा के बिल्कुल नए स्तर पर पहुंच गई है। और, सुरक्षा के मामले में इसे टक्कर देना किसी और के लिए संभव नहीं।
क्या है ANCAP test और इसके क्राइटेरिया
ANCAP जब गाड़ियों की सुरक्षा की जांच करती है, तब गाड़ियों को अलग-अलग Crash सिचुएशन में टेस्ट करती है। जैसे कि,
- फ्रंटल क्रैश,
- साइड इंपैक्ट
- पोल इंपैक्ट
- पैदल यात्रियों की सुरक्षा
- एडवांस सेफ्टी फीचर की कार्यक्षमता
इस टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल करना मतलब यह पैदल चलने वाली यात्रियों, गाड़ी में बैठे यात्रियों, यहां तक की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर सभी के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इस पूरी प्रक्रिया में सबसे ध्यान देने योग्य बातें है कि 2025 में इन नए नियमों को पहले से ज्यादा और भी सख्त कर दिया गया है और इन सभी नियमों का पालन करते हुए Toyota Hilux का 5 स्टार रेटिंग उठाना अपने आप में बहुत बड़ा अचीवमेंट है।
Toyota Hilux का क्रैश टेस्ट में कैसा रहा प्रदर्शन?
- Adult occupants protection: नई Toyota Hilux ने वयस्क यानी एडल्ट यात्रियों की सुरक्षा में सबसे मजबूत स्कोर हासिल किया है। फ्रंट और साइड क्रैश टेस्ट टेस्ट के दौरान ड्राइवर और आगे बैठे यात्रियों के सिर से पैर तक बेहतरीन सुरक्षा मिली। जिससे पता चलता है कि अचानक से आने वाले झटकों के दौरान गाड़ी का मजबूत स्ट्रक्चर पैसेंजर और ड्राइवर को कोई इंज्युरी नहीं होने देगा। यहां तक की बड़ी टक्कर से भी सुरक्षित रखेगा।
- Child Occupant Protection: गाड़ी में जब बच्चों की सुरक्षा का प्रोटेक्शन टेस्ट किया गया तब भी Toyota Hilux ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। ISOFIX चाइल्ड सीट, माउंट्स और रियर सीट सेफ्टी सिस्टम में क्रैश के दौरान बच्चों को भी सुरक्षित रखा। और, इसी वजह से इस कैटेगरी में भी Toyota Hilux को हाई स्कोर मिला।
- पैदल यात्रियों और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा: ANCAP ने जब गाड़ी के अंदर बैठे व्यक्तियों के अलावा बाहर चलने वाले लोगों की सुरक्षा का टेस्ट किया तब यह पाया गया कि नई Toyota Hilux के बोनट और फ्रंट स्ट्रक्चर को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि यदि पैदल चल रहे व्यक्ति को इस गाड़ी से टक्कर लगती भी है तो चोट काफी कम होगी और इस एरिया में भी Toyota Hilux को एवरेज स्कोर मिला।
- एडवांस सेफ्टी योर ड्राइवर असिस्ट फीचर्स: Toyota Hilux में कई एडवांस सेफ्टी फीचर इस्तेमाल किए गए हैं।जैसे की ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, पैदल यात्री और साइकिल डिटेक्शन, लेन कीप असिस्ट, स्पीड असिस्ट सिस्टम ताकि दुर्घटना को रोका जा सके या तो उसके प्रभाव को काम किया जा सके।
Toyota Hilux की पिकअप सेगमेंट की उपलब्धि
आमतौर पर Toyota Hilux को पिकअप ट्रक के रूप में जाना जाता है, जो की रफ एंड तक व्हीकल माना जाता है। परंतु अब हालात बदल चुके हैं, अब यह पिकअप ट्रक फैमिली कार की तरह इस्तेमाल की जा रही है। हाईवे और शहरों में लोग इसे रोजाना चला रहे हैं। खासकर ऑफ रोडिंग और एडवेंचर ट्रिप्स का तो यह महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। ऐसे में ऐसे परिवार जिन्हें ट्रैवल करना, एडवेंचर करना पसंद है वह इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसकी वजह से इसकी 5★ सेफ्टी रेटिंग अब इसे और फायदा पहुँचाएगी। मतलब ट्रैवल करने वाले लोग ऑफ रोडिंग और एडवेंचर के लिए इसे प्रेफर करेंगे।
भारत के बाजार में Toyota Hilux की यह उपलब्धि क्या मायने रखती है?
फिलहाल Toyota Hilux भारत में आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन Bharat NCAP की शुरुआत के बाद अब ग्राहक सेफ्टी रेटिंग को गंभीरता से लेने लगे हैं। और, आने वाले समय में जब Toyota Hilux भारत में आएगी तो इसकी 5★ स्टार रेटिंग इसे भारत के लोगों में भी लोकप्रिय बना देगी। हालांकि जल्द ही Toyota Hilux भारत के बाजारों में कदम रखने वाली है। क्योंकि सूत्र बता रहे हैं कि Toyota Hilux भारत के लोगों को काफी पसंद आ रही है और सेफ्टी स्टैंडर्ड को ध्यान में रखने वाले लोग निश्चित इस गाड़ी को भी भरपूर रिस्पांस देंगे।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर New Generation Toyota Hilux ANCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार स्कोर हासिल कर चुकी है। और, अब यह उच्च सुरक्षा मानकों का प्रतीक बन चुकी है। जब यह गाड़ी भारत में लांच होगी तो निश्चित ही एक ऑलराउंडर वाहन के रूप में अपनी जगह बना लेगी।
इन्हें भी पढ़े :
- क्यों खास है iQOO 15? Snapdragon 8 Elite Gen 5, 2K 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ बना अल्टीमेट फ्लैगशिप स्मार्टफोन
- Redmi 15 5G: 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ बजट सेगमेंट में दमदार एंट्री
- Redmi Note 15 5G: 108 Master Pixel Edition-हर फ्रेम, हर टैप और हर पल में ‘More’ की मांग करने वालों के लिए





