आज जब इलेक्ट्रिक SUV का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है तो ऑटो कंपनियां भी लगातार इस सेक्टर में दांव खेलने लग गई हैं। लेकिन जब भी सबसे बड़े दांव की बात आती है तो टोयोटा का नाम ही मजबूती से लिया जाता है। हाल ही में टोयोटा ने Toyota Highlander EV को वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने की घोषणा कर दी है।
12 फरवरी 2026 को इसका ग्लोबल डेब्यू भी हो चुका है। कंपनी इस गाड़ी को 2027 तक लांच भी करने वाली है। बता दे Toyota Highlander केवल इलेक्ट्रिक वाहन नहीं होने वाला बल्कि यह भविष्य का इलेक्ट्रिक पारिवारिक SUV चेहरा है जिसमें बैठने के लिए 3 row की व्यवस्था है। 7 पैसेंजर इसमें आराम से बैठ सकते हैं और सबसे खास बात यह एक सिंगल चार्ज में यह 515 किलोमीटर की रेंज देगी।
Toyota की EV क्रांति की नई शुरुआत
Toyota Highlander का नाम हमेशा से एक पारिवारिक SUV के रूप में लिया जाता रहा है। परंतु अब Toyota ने इसे पूरी तरह से बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदल दिया है। इस नए बदलाव के साथ यह गाड़ी 2027 तक मार्केट में उतारी जाएगी। 12 फरवरी 2026 को इस गाड़ी का डेब्यू सफलतापूर्वक किया जा चुका है। यह एक ऐसा इलेक्ट्रिक वाहन होगा जो प्रैक्टिकलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी रेंज, इसके प्रीमियम फीचर्स और इसकी आधुनिक तकनीक इसे आधुनिक इलेक्ट्रिक SUV के रूप में लाइफस्टाइल व्हीकल बनाते हैं।
क्या है Toyota Highlander EV में बाकियों से अलग
बोल्ड और एयरोडायनेमिक डिजाइन : Toyota Highlander EV का डिजाइन पारंपरिक Toyota Highlander से बहुत ही ज्यादा अलग और बहुत ही ज्यादा मॉडर्न है। इस SUV को पहले से ज्यादा चौड़ा, लंबा और एयरोडायनेमिक बनाया गया है। जिसकी वजह से इसका रोड प्रसेंस बेहतर हो चुका है और इसकी स्टेबिलिटी में भी सुधार हो गया है। इस गाड़ी में स्लिम LED DRL का उपयोग किया जा रहा है। साथ में एयरोडायनेमिक बम्पर और फ्लैश डोर हैंडल्स शामिल किए गए हैं। इसका लुक बहुत ही ज्यादा क्लीन है।
2 बैटरी विकल्प जो देंगे बेहतर पावर और रेंज: Toyota Highlander EV में 2 बैटरी विकल्प दिए जा रहे हैं।
- पहले बैटरी विकल्प 77kWh का है जो बेस मॉडल में होगा जो लगभग 462km तक की रेंज ऑफर करेगी।
- वहीं दूसरारा बैटरी मॉडल है 95.8kWh बैटरी के साथ होगा जो प्रीमियम गाड़ियों में दिया जाएगा।
- इसकी सिंगल चार्ज रेंज 515 किलोमीटर बताई जा रही है।
- गाड़ी में फ्रंट व्हील ड्राइव वर्जन में 221bhp पावर और 268 nm टॉर्क जनरेट होगा।
- जबकि ऑल व्हील ड्राइव वर्जन में 338 bhp पावर और 445 nm टॉर्क मिलेगा।
Toyota Highlander EV फास्ट चार्जिंग तकनीक: Toyota Highlander EV में नॉर्थ अमेरिका चार्जिंग स्टैंडर्ड पोर्ट दिया जा रहा है जो की EV टेस्ला सुपर चार्ज नेटवर्क के साथ अन्य फास्ट चार्जिंग पॉइंट से भी जुड़ सकेगा। इसकी चार्जिंग 30 मिनट में 80% तक पूरी हो जाएगी। लंबे सफर में यह आपको बार-बार चार्ज करने के झंझट से मुक्त करता है। साथ ही Toyota Highlander EV में V2L फीचर भी उपलब्ध है जिससे आप गाड़ी की बैटरी का इस्तेमाल कर बाकी उपकरणों को भी ऑपरेट कर सकते हैं।
गाड़ी का इंटीरियर होगा पहले से बेहतर :

Toyota Highlander EV के केबिन को पहले से ज्यादा कंफर्टेबल बनाया गया है।
- 3 row में बैठने की व्यवस्था
- 14 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग,
- वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो
- साथ ही कई सारे USB पॉइंट्स भी है।
- इस गाड़ी में मिलेगा बड़ा पैनोरमिक ग्लासरूफ़ जो गाड़ी के केबिन को और ज्यादा बेहतर और खुला बनाएगा।
- गाड़ी में एयर कंट्रोल और प्रीमियम सीट्स जैसे फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं।
Toyota Highlander EV का स्टैंडर्ड सुरक्षा फीचर: Toyota Highlander EV में स्टैंडर्ड टोयोटा सेफ्टी सेंस 4.0 लोड किया जा रहा है, जो कि आपको देता है आराम के साथ-साथ सुरक्षा की गारंटी।गाड़ी में,
- प्री कोलाइजन सिस्टम
- लेन डिपार्चर अलर्ट
- एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
- रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे एडवांस्ड फीचर जोड़े जा रहे हैं।
निष्कर्ष

कुल मिलाकर Toyota Highlander EV, SUV इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक दमदार कदम साबित होने वाली है। यह उन लोगों के लिए काफी परफेक्ट है जो लंबी रेंज, बड़े परिवार और ज्यादा स्पेस वाली गाड़ी खरीदना चाहते हैं। साथ ही ऐसी गाड़ी जो भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू के साथ आती हो। यह एक हेवी ड्यूटी इलेक्ट्रिक मशीन में बदल गई है जो आज EV मार्केट में प्रजेंट की गई है और जल्द ही बाजारों में भी उतारी जाएगी।
इन्हें भी पढ़े :-





