भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड पिछले कुछ सालों में जोर-शोर से बढ़ रही है।पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, कम मेंटेनेंस, शानदार फीचर्स और लंबी रेंज यह सब मिलकर EVs को लोगों की पहली पसंद बना रहे हैं। लेकिन बाजार में इतने सारे मॉडल आ चुके हैं कि कन्फ्यूजन होना तो तय है।तो चलिए आज हम बात करते हैं भारत के Top 5 Electric Scooters की, जो कीमत, फीचर्स, रेंज, परफॉर्मेंस और वैल्यू-फॉर-मनी के हिसाब से सबसे आगे हैं।
1.Ola S1 Pro Gen 3

Ola S1 Pro Gen 3 इस समय Ola का सबसे एडवांस्ड और अपडेटेड स्कूटर है। इसमें ज्यादा पावर, लंबी रेंज और बेहतर टेक फीचर्स का कॉम्बिनेशन मिलता है।
- रेंज: 176-242km (बैटरी वेरिएंट अनुसार)
- टॉप स्पीड: 117-125 km/h
- मोटर पावर: 11 kW
मुख्य फीचर्स:
- 7-inch स्मार्ट TFT डिस्प्ले
- नेविगेशन, ब्लूटूथ, कॉल/मैसेज अलर्ट
- Cruise control और multiple ride modes
- OTA अपडेट्स
- 12-inch बड़े टायर्स और बेहतर स्टेबिलिटी
अगर आप एक लंबी रेंज, स्मार्ट फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस वाला प्रीमियम EV ढूंढ रहे हैं, तो Ola S1 Pro Gen 3 आपके लिए सही है।स्मूद चलता है। इसकी पिकअप इतनी जबरदस्त है कि पहली बार चलाने वाले लोग सच में दंग रह जाते हैं।
2. TVS iOube ST Scooter

TVS ने EV दुनिया में iQube के साथ भरोसे और क्वालिटी का जबरदस्त मेल पेश किया है। iQube ST वेरिएंट खासतौर पर प्रैक्टिकलिटी में सबसे आगे निकल जाता है।
- रेंज: 212km
- टॉप स्पीड: 82 km/h
- चार्जिंग: 4-5 घंटे
मुख्य फीचर्स:
- 32L का बड़ा बूट स्पेस (हेलमेट आसानी से आ जाता है)
- आरामदायक सस्पेंशन
- Bluetooth smart connectivity
- Zero vibration ride
- 17.78cm TFT Touch Display
iQube उन लोगों के लिए है जो पावर से ज्यादा कंफर्ट,टिकाऊ और बेहतर क्वालिटी को महत्व देते हैं
3. Ather Rizta

Ather का नाम आते ही लोगों के दिमाग में प्रीमियम क्वालिटी और टिकाऊ की भावना आठ हैं। Rizta को खासतौर पर फैमिली को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
- रेंज: 159 km तक
- टॉप स्पीड: 80 km/h
मुख्य फीचर्स:
- लंबी और आरामदायक सीट
- सॉफ्ट सस्पेंशन
- 34 L बूट स्पेस
- सुपर रिस्पोंसिव मोटर
- Atherstack OS
Rizta उन लोगों के लिए एक perfect EV है जिन्हें परिवार के साथ आरामदायक राइड्स चाहिए, साथ ही प्रीमियम एक्सपीरिएंस भी।
4. Bajaj Chetak (2024 New)

Bajaj Chetak न सिर्फ क्लासिक नाम है बल्कि EV सेगमेंट में सबसे स्टाइलिश और सॉलिड बिल्ट स्कूटरों में से एक है। मेटल बॉडी इसे प्रीमियम और टिकाऊ बनाती है।
- रेंज: 153 km
- टॉप स्पीड: 73 km/h
मुख्य फीचर्स:
- IP67 waterproof battery(पानी से बचाव)
- मेटल बॉडी
- नया रेट्रो डिजाइन
- User-friendly app
- 35L बूट स्पेस
- एंटी थेफ्ट अलर्ट
Chetak का असल जिंदगी में परफॉर्मेंस बेहद स्मूद है और इसकी बिल्ड क्वालिटी पर लोग आंख बंद कर भरोसा करते हैं।
5. Hero Vida VX 2 Plus

VIDA VX2 Plus कंपनी का प्रीमियम और ज्यादा रेंज वाला वेरिएंट है, जो बजट सेगमेंट में भी शानदार परफॉर्मेंस देता है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो हर दिन लंबी दूरी तय करते हैं और चाहते हैं कि स्कूटर बार-बार चार्ज न करना पड़े।
- रेंज: 142 km (IDC)
- टॉप स्पीड: लगभग 80 km/h
- बैटरी: बड़ी 3.4 kWh रिमूवेबल बैटरी
- चार्जिंग: 4-5 घंटे (घर पर आसानी से चार्ज हो जाता है)
मुख्य फीचर्स:
- डिजिटल डिस्प्ले और स्मार्ट राइड डेटा
- हल्का और सिटी-फ्रेंडली डिज़ाइन
- रिमूवेबल बैटरी -कहीं भी चार्जिंग की सुविधा
- बेहतर टॉर्क, जिससे ट्रैफिक में चलाना आसान
- आरामदायक सस्पेंशन और अच्छी स्टेबिलिटी
वे लोग जो रोज़ाना 30-60 km चलाते हैं, बजट में लंबी रेंज चाहते हैं और एक भरोसेमंद, कम मेंटेनेंस वाला EV चुनना चाहते हैं उनके लिए यह परफेक्ट है। के लिए बेहतर है जिन्हें सस्ती और बजट फ्रेंडली EV चाहिए जिसमें फीचर्स भी अच्छे हों और कंपनी भी।
इन 5 में से कौन सा Scooter आपके लिए सही है?
- अगर आपको ज्यादा पावर और फीचर्स चाहिए तो Ola S1 Pro ले सकते हैं।
- फैमिली के लिए प्रेक्टिकल स्कूटर चाहते हैं तो Ather Rizta या TVS iQube ले सकते हैं।
- अगर आप स्टाइल और मजबूती चाहते है तो Bajaj Chetak ले सकते हैं।
- कम बजट में Smart EV चाहिए तो Hero Vida VX 2 Plus ले सकते हैं।
हर स्कूटर की अपनी खासियत है। आपको यह देखना है कि आपकी जरूरत क्या है ।
निष्कर्ष
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स अब सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि आने वाला भविष्य हैं। सही EV चुनने से आपके रोज़मर्रा के खर्च कम होते हैं, राइड क्वालिटी भी बेहतर होती है और पर्यावरण को भी फायदा पहुँचता है।
भारत के इन Top 5 Electric Scooters में से कोई भी स्कूटर आपकी जरूरतों के हिसाब से बेहतरीन विकल्प बन सकता है।





