TATA Sierra VS TATA Curvv: 2025 में SUV का सुपरस्टार कौन?

TATA Sierra VS TATA Curvv

वर्ष 2025 ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक बेहद ही निर्णायक वर्ष साबित होने वाला है। जी हां, वर्ष 2025 के खत्म होते-होते टाटा ने एक और नई गाड़ी लांच करने का निर्णय ले लिया है। बाजारों में वापस आ रही है Tata Sierra और दिसंबर तक इस मॉडल का EV वर्ज़न भी लॉन्च कर दिया जाएगा। यह मॉडल टाटा मोटर्स का सबसे ज्यादा प्रितीक्षित मॉडल होगा और इससे पहले टाटा बाजारों में TATA Curvv EV से अपनी अलग पहचान बन चुकी है।

एक तरफ Sierra है जो लोगों को नॉस्टैल्जिया दे रही है क्योंकि इस गाड़ी से कई लोग इमोशनली कनेक्टेड है जो अपने EV वर्ज़न के साथ बाजार में लौट कर धमाल मचाने वाली है। वहीं दूसरी तरफ है TATA Curvv जो मॉडर्न डिजाइन फ्यूचर फिलासफी के साथ बाजारों में उतर चुकी है। 

अब टाटा के रिलायबल कंज्यूमर बेस में हलचल मचना तय है क्योंकि अब Tata के कन्ज़्यूमर को EV SUV में दो नए विकल्प मिलने वाले हैं। और दोनों ही नेक्स्ट जेन टेक के साथ उपलब्ध हैं। एक ओर है टाटा सिएरा EV और एक ओर है टाटा कर्व EV और आज इस लेख में हम आपको यही बताएंगे कि आखिर कौन से मॉडल की क्या खासियत है? और हर पहलू को गहराई से समझेंगे ताकि आपको दोनों गाड़ियों की डिजाइंस, रेंज, पावर, फीचर, सुरक्षा और कीमत का पता चल सके जो मदद करेगा आपको यह जानने में की कौन सी गाड़ी आपके लिए सही विकल्प होगी?

डिजाइन और रोड प्रसेंस:

TATA Siera
  • जब बात हो डिजाइन की तो TATA Sierra पुराने परंपरागत यादों के साथ मॉडर्न टच लेकर आ रही है। इसका बॉक्सी suv स्टांस, बड़े ग्लास वाला एरिया इसे एक प्रीमियम रेट्रो फील दे रहा है। इस गाड़ी में जितना मॉडर्न लुक ( Tata Sierra Design) डालने की कोशिश की गई है उतना ही पुराने ग्राहकों के इमोशनल एंगल का ध्यान रखा गया है जो EV के साथ और भी आकर्षक हो जाएगा। मतलब यह रेट्रो और रॉबस्ट का परफेक्ट कांबिनेशन है। 
TATA curvv
  • वही TATA curvv पूरी तरह से एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन है। स्लोपिंग कूप रूफलाइन, शार्प एज, ट्रायंगल कट एलिमेंट और एलईडी सिग्नेचर स्ट्रिप इसे हाईटेक फील दे रहे हैं। यह गाड़ी युवा यूजर्स के लिए एकदम सोफिस्टिकेटेड विकल्प है।

प्लेटफार्म साइज़ और स्पेस:  

  • यदि तुलना की जाए प्लेटफार्म साइज और स्पेस की तो sierra ALFA आर्किटेक्चर को ध्यान में तैयार की रखकर की जा रही है जिसकी वजह से यह curvv से काफी बड़ी होगी। इसमें अधिक लैग रूम और रियर कंफर्ट होगा जो लंबी यात्राओं के लिए सुविधाजनक होगा।
  •  वही curvv कंपैक्ट मिड साइज सेगमेंट है जिसमें sierra जितना स्पेस तो नहीं है परंतु इसकी केबिन इंजीनियरिंग स्मार्ट है और इस मामले में sierra आगे निकल जाती है

पावर, बैटरी और रेंज

  •  दोनों SUV टाटा के GEN 2 EV प्लेटफार्म पर आधारित होगी। लेकिन दोनों के बैट्री पैक अलग होंगे।
  •  एक ओर जहां TATA curvv EV में 150 से 165 HP और 50 से 55 kwh की बैटरी इस्तेमाल की जा रही है। 
  • वही sierra का पावर 170 से 200hp और बैटरी रेंज 60 से 65 kwh होनी वाली है। इस मामले में sierra, curvv से ज्यादा पावरफुल हो जाएगी जो की टॉप लेवल परफॉर्मेंस के लिए परफेक्ट होगा।

सेफ्टी फीचर्स

  • टाटा की कारों कि सेफ्टी टाटा की परंपरा को प्रदर्शित करती है। दोनों में ही GNCAP 5 स्टार पोटेंशियल नॉर्म्स का इस्तेमाल किया गया है, क्योंकि टाटा सेफ्टी में कभी कंप्रोमाइज नहीं करती। 
  • लेकिन इस मामले में भी Sierra बाजी मार जाती है क्योंकि इसका( Tata Sierra safety)बॉडी स्ट्रक्चर काफी बड़ा और हैवी ड्यूटी है जिसकी वजह से इसकी बिल्ड क्वालिटी curvv से ज्यादा सॉलिड हैं।

फीचर्स और टेक 

  • Tata sierra और Tata curvv दोनों ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। 
  • दोनों में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और कारप्ले , पैनोरमिक सनरूफ ADAS लेवल 2, 360 degree कैमरा इत्यादि का ध्यान रखा गया है। 
  • परंतु इन दोनों में कुछ महत्वपूर्ण अंतर होने वाले हैं जैसे की sierra में बड़ी सीट, प्रीमियम अप हॉलिस्ट्री, एडवेंचर ओरिएंटेड ड्राइव मोड, रियल लाउंज स्टाइल कंफर्ट का ध्यान रखा गया है।
  •  वही curvv स्लिम, अल्ट्रा मिनिमल डैशबोर्ड, स्पोर्टी केबिन लेआउट और 2 लेयर कंसोल डिजाइन के साथ आ रही है जो की स्लीक और सोफिस्टिकेटेड लुक को लीड करती है।

कीमत 

  • जब तक कारों की कीमत की बात ना की जाए तब तक तुलना अधूरी होती है क्योंकि भारत के बाजारों में दाम एक महत्वपूर्ण फैक्टर साबित होता है। ऐसे में गाड़ी में चाहे जितने फीचर हो जब तक उसका ऑन रोड प्राइस ग्राहक के जब के साथ फिट न बैठे तब तक गाड़ी की सारी की सारी पापुलैरिटी धरी की धरी रह जाती है। 
  • और बात हो जब टाटा के नए मॉडल के दाम की तो टाटा curvv EV का एक्सपेक्टेड प्राइस 15 से 20 लाख होने वाला है।
  •  वहीं Tata sierra EV का एक्सपेक्टेड (Tata Sierra EV Price) प्राइस 22 से 30 लाख रुपए के आसपास होगा। हालांकि दोनों गाड़ियों में यदि ग्राहक अपने बजट को थोड़ा सा बढ़ा दे तो seirra प्रीमियम ग्राहकों को टारगेट करेगी और भारत की सड़कों के लिए यह गाड़ी दमदार विकल्प सिद्ध होने वाली है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर टाटा की इन दोनों गाड़ियों के बीच होने वाला यह युद्ध साधारण नहीं होगा, परंतु भारत के ग्राहकों की मेंटालिटी की बात करें तो फैमिली यूजर्स और लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल्स के सेगमेंट में TATA Sierra निश्चित ही अपनी धाक जमायेगी वही युवा और टेक लवर TATA Curvv को चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े :