भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में हाल ही में जिसकी चर्चा से सबसे ज्यादा गूंज रही है वह है Tata Sierra Hyperion की परफॉर्मेंस की। जी हां, Tata Motors की इस लीजेंडरी SUV ने हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक पर 222 km/h की टॉप स्पीड छू ली है। यह आंकड़ा भारतीय मिड साइज SUV के लिए रिकॉर्ड ब्रेकिंग माना जा रहा है।
जी हां, 90 के दशक की आईकॉनिक गाड़ी धमाकेदार वापसी के लिए एकदम तैयार है। परंतु इस पूरी प्रक्रिया में किसी ने यह उम्मीद नहीं की थी कि यह अपने इस परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर देगी। भारत कार प्रेमियों के लिए यह पावर पैक एंट्री किसी फिल्मी ट्विस्ट से कम नहीं है। Tata Sierra Hyperion यह नाम पहले ही एक प्रीमियम हाई परफार्मेंस का संकेत दे रहा है। परंतु इस गाड़ी ने हाल ही में इंदौर के NATRAX टेस्ट ट्रैक में 222 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दर्ज कराई है। और, आज हम आपको इसी का संपूर्ण विवरण देंगे।
क्यों Tata Sierra Hyperion ने उड़ा दिए हैं सबके होश?
1.Tata Sierra Hyperion : पेट्रोल इंजन का पावर
Tata Sierra Hyperion की सबसे खास बात है इसका टर्बो-पैट्रोल इंजन, जिसकी पावर क्षमता 160 bhp,और torque 250 Nm, ट्रांसमिशन 6 स्पीड AT, हाई स्पीड पर गियर होल्डिंग क्षमता यह सब कुछ इसे 200+km/h पार करने की क्षमता देते हैं। और हाल ही में इसने NATRAX टेस्ट में 222 km/h का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो आम तौर पर कोई प्रीमियम स्पोर्ट्स सेडान ही तोड़ पाती है।
2. Aero Optimize Body Design
Tata Sierra Hyperion का डिजाइन केवल मॉडर्न ही नहीं है बल्कि हाई स्पीड स्टेबिलिटी के हिसाब से ट्यून भी की गया है।
- इसके wider track मजबूत ग्रिप देते हैं।
- Lower Drag Surface हाई स्पीड पर स्मूथ ट्रांजिशन देती है
- SUV होते हुए भी इस गाड़ी में Wind Resistance को कम रखने की कोशिश की गई है।
- कुल मिलाकर यह गाड़ी निश्चित तौर पर 180+ से 200+km/h की स्पीड में भी स्थिर बनी रहने का दम रखती है।
3.Turbo Boosted Mid range
किसी भी गाड़ी की सबसे खास बात होती है उसका मिड रेंज परफॉर्मेंस और Tata Sierra Hyperion की खासियत भी यही है। Tata Sierra Hyperion के इंजन की असली ताकत इसके मिड रेंज में है, जो 80 से 140 km/h पर पहुंचने पर भी इतना स्मूथ परफॉर्मेंस देती है कि चलाने वाले को यह तक पता नहीं चलता है की गाड़ी कब 150km/h से ऊपर पहुंच चुकी है।
4.Fine-Tuned Electronics
एक हाई परफॉर्मेंस गाड़ी के लिए जरूरी है कि वह हाई स्पीड पर भी स्टेबिलिटी मेंटेन करे। Tata Sierra Hyperion इस मामले में भी आगे निकल गई। ESP, Traction Control और High Speed Stability Logic के चलते इस गाड़ी ने 200+km/h से ज्यादा स्पीड पर भी अपनी स्टेबिलिटी नहीं खोई बल्कि कार का नियंत्रण लगातार बना रहा।
Real World Vs Test Track: क्या सड़क पर भी मिलेगी ऐसी स्पीड
Tata Sierra Hyperion ने 222 km/h की स्पीड तो दर्ज करवा दी है। क्योंकि यहां सड़के एकदम सीधी थी, ट्रैफिक का नाम-ओ-निशान नहीं था। हाय ग्रिप सरफेस और हाई स्पीड ट्यूनिंग थी। परंतु शहर की सड़कों पर यह सब कुछ संभव नहीं होता। इसीलिए Tata Sierra Hyperion की स्पीड रियल वर्ल्ड में कुछ और हो सकती है। लेकिन कार एक्सपर्ट की माने तो यह गाड़ी खुली सड़कों पर 200km/h से ज्यादा का रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है।
Tata Sierra Hyperion की बुनियादी ताकत
Tata Sierra Hyperion का बॉडी डिजाइन, इंप्रूव्ड सस्पेंशन सेटअप और टर्बो इंजन का स्ट्रांग मिड रेंज टॉर्क सीधे तौर पर यह साबित करता है कि यह सिर्फ दिखावे की SUV नहीं है। बल्कि यह परफॉर्मेंस में भी दमदार साबित होने वाली है। ऐसे ग्राहक जो एडवेंचर और हाय एन्ड वर्जन लेना प्रेफर करते हैं उनके लिए Tata Sierra Hyperion रिफाइंड ड्राइविंग का संतुलन साबित होती है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Tata Sierra Hyperion ने 222km/h की टॉप स्पीड का रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस दिया है जिसकी वजह से यह गाड़ी 2025 में सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस की दावेदार साबित हो सकती है। हालांकि रियल वर्ल्ड सड़क और ट्रैफिक कंडीशन में 222 km/h तक जाना प्रैक्टिकल नहीं है। इसीलिए प्रोडक्शन वर्जन में इलेक्ट्रॉनिक सीमित स्पीड 190km/h रखने की बात की जा रही है।
इन्हें भी पढ़े :





