Tata Motors ने अपने प्रतिष्ठित 7 सीटर SUV को अब Petrol Automatic Powertrain के साथ पेश किया है। यह नया बदलाव SUV प्रेमियों के लिए काफी खास साबित हो रहा है। क्योंकि लंबे समय तक Tata Safari केवल डीजल इंजन विकल्प में उपलब्ध रही, परंतु अब Tata Safari petrol 1.5L Hyperion TGDI इंजन के इस नए पेटेंटेड रूप को जब लॉन्च किया गया तो इसने शहरी और हाईवे दोनों स्थितियों में बेहतर संतुलन दिखाए।
भारत के SUV मार्केट में दिन-ब-दिन बढ़ोतरी देखी जा रही है। SUV की मांग बढ़ रही है और अब SUV लेने वाले भी Hyperion TGDI Petrol के पावर ट्रेन विकल्प को लेना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि ऐसी गाड़ियों में पावर रिफाईनमेंट फीचर्स और ड्राइविंग कंफर्ट बहुत ज्यादा मिलता है। मतलब अब सफारी केवल डीजल विकल्प में नहीं बल्कि Tata Safari 1.5L Hyperion TGDI Petrol विकल्प में उपलब्ध है। आज हम आपको इसी के ड्राइविंग टेस्ट रिव्यू बताने वाले हैं, जहां हम बताएंगे कि कैसे Tata Safari 1.5L Hyperion TGDI Petrol ऑटोमेटिक पैट्रोल इंजन ने हाईवे और शहर की सड़कों पर परफॉर्म किया और इस टेस्ट में इसे कितने मार्क्स मिले?
चलिए सबसे पहले इसके नए डिजाइन और नए ट्विस्ट के बारे में जानते है
Tata Safari Diesel विकल्प को हम सभी ने शहर की सड़कों पर शान से दौड़ते हुए देखा है। सफारी की बाहरी पहचान वैसे ही शानदार मजबूत रखी गई है। इसके लार्ज मस्कुलर बॉडी और बड़े व्हील्स इस सड़क पर एक बेहतर संतुलन देते हैं। Tata Safari Petrol 1.5L Hyperion TGDI अपडेट के साथ इसके रेड डार्क थीम को लांच किया गया है, जिसकी वजह से इसके सबल रेड इंसर्ट और भी ज्यादा आकर्षक हो जाते हैं। यह उन लोगों को ज्यादा अट्रैक्ट करती है जो प्रीमियम लूक SUV लेना चाहते हैं।

इंटीरियर में भी कुछ विशेष बदलाव किए गए हैं जैसे:
- 14.5” Samsung Neo QLED Touchscreen, JBL Dolby Atmos, 10 speaker Sound System दिया जा रहा है जो केबिन में मनोरंजन का माहौल तैयार करता है।
- इसके अलावा VisionEx डिजिटल IRVM, Memory ORVM, पैनोरिक सनरूफ, Level 2 ADAS, 360° कैमरा, वेंटीलेटेड सीट, iRA Connected Car Technology फीचर्स इसे एक हाईटेक पारिवारिक SUV बनाते हैं।
आईये अब जानते हैं Tata Safari 1.5L Hyperion TGDI Petrol इंजन की विशेषता
Tata Safari 1.5L Petrol Hyperion TGDI के इस नए वर्जन का धड़कता हुआ दिल है इसका 1.5L Hyperion TGDI Petrol इंजन, जो Tata Sierra में भी इस्तेमाल किया गया था और अब इस इंजन को Tata Harrier1.5L Hyperion TGDI Petrol में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। टाटा सफारी के लिए बनाया गया यह खास इंजन टाटा सफारी की बनावट को देखकर Re-Engineer किया गया है, ताकि टाटा सफारी के भारी वजन के साथ इसका संतुलन बिठाया जा सके। और, ड्राइविंग इंटेलिजेंस और पावर डिलीवरी को बेहतर बनाया जा सके।
- इसका इंजन इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि जब इसे टॉर्क मिले तो गाड़ी शुरुआती गति में आराम से आगे बढ़े और तेज गति में भी यह आरामदायक अनुभव दे।
- इसका Turbo Lag काफी हद तक इसकी वजह से नियंत्रण में रहता हैं। मतलब गाड़ी चलाने वाले को स्मूथ और एफर्टलेस ड्राइविंग का मजा मिलता है।
Tata Safari 1.5L Hyperion TGDI Petrol इंजन की मुख्य विशेषताएं

- पावर :168 bhp
- टॉर्क: 280 nm
- रेव लिमिट : लगभग 5000rpm
- 6 speed टॉर्क कन्वर्टर (ऑटोमेटिक या मैन्युअल) विकल्प उपलब्ध
- Eco/ City/ Sports ड्राइव मोड
- Terrain mode
कैसा रहा Tata Safari 1.5L Hyperion TGDI Petrol इंजन का ड्राइविंग अनुभव
शहर की सड़कों पर : Tata Safari 1.5L Hyperion TGDI Petrol को जब शहरों में चलाया गया तब low end torque की मौजूदगी साफ महसूस होती है। सिटी ट्रैफिक में भी यह गाड़ी बिना तनाव के स्मूथली आगे बढ़ती है। स्पीड ब्रेकर्स को इतनी आसानी से पार करती है कि पता ही नहीं चलता एक ओर City Mode इसे शहर की यात्राओं में बेहतर संतुलन देते हैं जिससे ड्राइविंग और बोरिंग नहीं लगती। इस गाड़ी में भी नॉइस, वाइब्रेशन, हार्शनेस (NVH) पर बेहतरीन काम किया गया है। हालांकि ट्रैफिक में इंजन की आवाज़ बढ़ने पर थोड़ा सा नॉइस डिस्टरबेंस हो सकता है।

हाईवे पर अनुभव: Tata Safari 1.5L Hyperion TGDI Petrol को जब हाईवे की सड़कों पर परखा गया तो Sports Mode में इस मॉडल ने horn-to 100km/h के लिए स्प्रिंट टाइम लगभग 10.79 सेकंड लिया और City Mode में स्प्रिट टाइम 11:57 सेकंड लगाये। मतलब ऐसी बड़ी भारी SUV के लिए इस प्रकार का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा। हाईवे पर यह Sport Mode में काफी स्टेबल परफॉर्मेंस देती है। क्रूजिंग स्पीड पर भी ड्राइवर को कॉन्फिडेंस देती है। इसका सस्पेंशन काफी बैलेंस है जो की long drive पर आरामदायक अनुभव प्रदान करता है। हालांकि तेज कर्व पर बॉडी रोल थोड़ा ज्यादा महसूस होता है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Tata Safari 1.5L Hyperion TGDI Petro नया अपडेटेड वर्जन SUV प्रेमियों को लुभा रहा है।अब SUV प्रेमी केवल डीजल गाड़ी खरीदने पर मजबूर नहीं हो रहे बल्कि इन्हें नया बेहतरीन विकल्प भी मिल रहा है। Tata Safari 1.5L Hyperion TGDI Petro में रिफाइंड इंजन के रिच फीचर सेट, स्मूथ गियरबॉक्स SUV लाइक कंफर्ट इसे काफी खास बनाते हैं।
परंतु अब भी कई जगहों पर थोड़े से सुधार की जरूरत है। ऐसे ग्राहक जो झंझट मुक्त ड्राइविंग करना पसंद करते हैं, मॉडर्न फीचर्स को प्रमोट करते हैं और डीजल की जगह नए Tata Safari 1.5L Hyperion TGDI Petro को ट्राई करना चाहते हैं वह इस मॉडल पर शिफ्ट हो सकते हैं।
इन्हें भी पढ़े :-





