Tata Motors ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि सेफ्टी की जब बात हो तो उनसे बेहतर कोई नहीं। जी हां टाटा मोटर्स की Tata Punch Facelift ने हाल ही में Bharat NCAP Crash Test में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। यह सफलता कोई ऐसी-वैसी सफलता नहीं है बल्कि यह सफलता है सुरक्षा के उच्च मानको को पूरी करने की सफलता।
जी हां, 2026 Tata Punch Facelift का मॉडल वैसे ही बाजार में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहा है। टाटा मोटर्स का लॉयल बायर सेगमेंट लगातार Tata Punch Facelift की बुकिंग करवा रहा है। और अब टाटा के खाते में एक और अचीवमेंट जुड़ गया है जो है 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करना।
Tata Motors की Tata Punch Facelift sub 4 m कॉन्पैक्ट SUV सेगमेंट की सबसे किफायती और प्रैक्टिकल गाड़ी तो पहले ही थी, अब यह सुरक्षा का एक भरोसेमंद विकल्प भी बन गई है। आईए जानते हैं क्या रहा Tata Punch Facelift का सेफ्टी रेटिंग में प्रदर्शन।
Bharat NCAP Crash Test में Tata Punch Facelift ने हासिल किए गजब के अंक:
एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट: Tata Punch Facelift को भारत NCAP एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 98% अंक दिए हैं। जहां फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में Tata Punch Facelift ने सामने की टक्कर में ड्राइवर और सामने बैठे यात्री की रक्षा की। वही गाड़ी की संरचना ने भी टक्कर से लगने वाले शॉक को एब्जॉर्ब कर लिया। साइड क्रैश टेस्ट में भी गाड़ी ने अंदर बैठे यात्रियों पर कोई चोट नहीं पहुंचने दी।

चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट: जब चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट गठित किया गया तब Tata Punch Facelift को 98% अंक मिले, जिसमें Tata Punch Facelift ने सामने बैठे बच्चे को तो सुरक्षित रखा ही, पीछे बैठे बच्चों की भी सुरक्षा की। क्योंकि इस गाड़ी में मिल रहा है ISOFIX Child Seat Mount जो कि सीट पर बैठे बच्चे की सुरक्षा करता है। साथ ही इस गाड़ी की संपूर्ण संरचना इस प्रकार है कि इस गाड़ी को चोट लगेगी तो बच्चों को पूरी सुरक्षा मिलेगी।
अन्य टेस्ट: इसके अलावा इस गाड़ी ने अन्य मानकों पर भी 97% से 98% अंक हासिल किए हैं। कुल मिलाकर यह गाड़ी Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव स्टार हासिल कर चुकी है जो की सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी के अंतर्गत दुर्घटना की स्थिति में इस गाड़ी को सबसे बेस्ट कर बता रहा है।
Tata Punch Facelift में कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स मिल रहे हैं?
Tata Punch Facelift में टाटा दे रही है सबसे उन्नत सेफ्टी पैकेज जिसमें आता है:
- 6 एयर बैग( ड्राइवर ,पैसेंजर साइड और साइड कर्टन)
- ऑटोमेटिक ब्रेकिंग कंट्रोल सिस्टम
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- 360 डिग्री कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर
Tata Punch Facelift के लिए यह रेटिंग क्यों जरूरी है?
Tata Punch Facelift को Bharat NCAP ने 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दे दी है। इस 5 स्टार रेटिंग का मतलब है कि यह गाड़ी यात्रियों की सुरक्षा में पूरी तरह से माहिर है। यह गाड़ी केवल प्रीमियम फीचर्स नहीं बल्कि यात्रियों को दुर्घटना के दौर में भी बचाएगी। सबसे खास बात इतने सारे सेफ्टी फीचर एक बजट sub 4 m SUV सेगमेंट में मिल रहे हैं जो की Tata Punch Facelift को और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बना देते हैं।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Tata Punch Facelift का Bharat NCAP में 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल करना स्पष्ट रूप से बताता है कि Tata Punch Facelift 2026 की सबसे पसंदीदा कर बनने वाली है। क्योंकि sub 4 m SUV सेगमेंट की कार वह भी किफ़ायती दाम में में मिलने वाली और ऐसी कार जिसका ARAI रेंज तो उच्चतम स्तर का है ही और उसे अब 5स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल गए हैं।
ऐसे में इतना तय है कि यह गाड़ी आरामदायक, स्पेशियस, सुविधाजनक और सबसे सुरक्षित गाड़ी खोजने वालों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन है।
इन्हें भी पढ़े :-





