भारतीय SUV प्रेमियों के लिए आखिरकार बड़ा दिन आ गया है। जी हां आज 13 जनवरी 2026 को Tata Motors, Tata Punch Facelift लॉन्च करने वाली है। यह घटना इसलिए भी खास है क्योंकि Punch ने 2021 में अपनी शुरुआत के साल से लेकर अब तक Sub 4m SUV सेगमेंट में बेहतरीन बिक्री और लोकप्रियता हासिल की है, और अब कंपनी ने इसके डिजाइन, फीचर, तकनीक, पावरट्रेन सबको एक नई ऊंचाई पर लाकर खड़ा कर दिया है।
Tata Punch पहले ही भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी मजबूत बॉडी, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है और अब Tata Punch Facelift में टाटा ने इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और फीचर लोडेड बना दिया है। इस लॉन्च इवेंट में Tata Motors स्मार्ट से लेकर Accomplished+ S जैसे सारे वेरिएंट एक साथ सामने लेने लाने वाली है ताकि ग्राहक बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट के विकल्प को चुन सके।
क्या होगा Tata Punch Facelift में खास
Tata Punch Facelift बाहरी रूप से पहले से ज्यादा आकर्षक और मजबूत होने वाली है। इसका फ्रंट ग्रील और बम्पर नया डिजाइन ले चुका है जिसकी वजह से यह नया मॉडल पुराने से ज्यादा प्रीमियम और सॉलिड लगता है। इसके LED DRL, स्टाइलिश हैडलाइट्स, नए 16 इंच एलॉय व्हील और 15 इंच स्टील रिम्स इसे एकदम SUV जैसा रोड प्रेजेंस देते हैं।
Tata Punch Facelift : इंटीरियर और फीचर

Tata ने Tata Punch Facelift 2026 के अंदर भी काफी सारे अपडेट किए हैं। इसे पहले से ज्यादा बेहतर क्वालिटी से बनाया गया है।
- सीट से लेकर हर एक हिस्से को सॉफ्ट टच मटेरियल से बुना गया है।
- नया डैशबोर्ड डिजाइन, आधुनिक टेक्नोलॉजी जैसे नए फीचर्स भी केबिन में शामिल किए गए हैं।
- नई Tata Punch Facelift में 10.25 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा सिस्टम,
- ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
Tata Punch Facelift : इंजन और पावर ट्रेन

- Tata Punch Facelift के मॉडल में मुख्य रूप से 1.2L 1199cc पेट्रोल इंजन मिलता है जो लगभग 86 से 87 bhp की पावर और 115 nm टॉक जनरेट करता है।
- सबसे खास बात यह इंजन पहले की तरह 4 सिलेंडर नहीं बल्कि 3 सिलेंडर revotron यूनिट है।
- गाड़ी में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प मौजूद हैं और रिपोर्ट के अनुसार ऑटोमेटिक मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
Tata Punch Facelift: सेफ्टी फीचर
Tata Punch Facelift पहले ही NCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुकी है।
- इस गाड़ी में 6 एयरबैग, ABS+EBD,
- इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल,
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम,
- फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर,
- 360 डिग्री कैमरा सिस्टम मौजूद है।
Tata Punch Facelift: रंगो का ऑप्शन
Tata Punch Facelift 6 स्टाइलिश रंगों में आने वाली है। यह 6 के 6 रंग बेहद ही अलग और एकदम दमदार लुक देते हैं।
- Cyantific Blue
- Caramel
- Bengal Rouge
- Daytona Gray
- Coorg Cloud
- Pristine White
Tata Punch Facelift :2026 वेरिएंट्स का पूरा विवरण

Tata Punch Facelift- Smart : यह सबसे बेसिक वेरिएंट है। 6 एयरबैग, LED हेडलैंप्स, ESP, iTPMS, Remote Keyless Entry, ECO & City ड्राइव मोड। यदि आप बजट फ्रेंडली SUV चाहते हैं और ज्यादा भारी टैक्स फीचर्स की आवश्यकता नहीं तो Smart वेरिएंट अच्छा विकल्प है।
Tata Punch Facelift-Pure: smart से ऊपर का विकल्प ढूंढने वालों के लिए यह एक स्टेप अप वेरिएंट है। इसमें Smart के सारे फीचर्स साथ ही Rear Ac vents, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, Rear defogger, Day night irvm मौजूद है। वह ग्राहक जो थोड़ा और बेहतर फीचर चाहते हैं वे Pure के विकल्प को चुन सकते हैं।
Tata Punch Facelift–Pure+ : टाटा पंच फेसलिफ्ट का यह ट्रिम टेक और कंफर्ट दोनों से लोडेड है। 8 इंच HD टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट, वायरलेस एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, HD रिवर्स कैमरा, क्रूज कंट्रोल, USB टाइप C फास्ट चार्जर, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, Pure+ के सारे बेसिक फीचर्स इसमें मौजूद है।
Tata Punch Facelift- Adventure: Pure+ के ऊपर का यह ट्रिम नई सेफ्टी और सुविधा के साथ लोडेड है। इसमें ग्राहक को मिलता है 360 डिग्री सराउंडेड कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, पुश बटन स्टार्ट /स्टॉप, ऑटो हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर, रियर वाईपर और वॉशर, फुली ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 15 डिग्री हाइपर स्टाइल व्हील
Tata Punch Facelift-Accomplished: यह Adventure के ऊपर का ट्रिम है। इसमें ग्राहक को एडवेंचर के सारे फीचर्स साथ ही 16 इंच एलॉय व्हील्स, 10.25 टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट, LED DRL, LED टेल लाइट, एक्सटेंडेड अंडर-थाई सपोर्ट सीट, टच स्क्रीन AC कंट्रोल मौजूद है।
Tata Punch Facelift- Accomplished +s: यह टाटा पंच फेसलिफ्ट का सबसे टॉप वैरियंट है। इसमें सनरूफ, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, ऑटो डिमिंग irvm, IRA कनेक्टटेड कार टेक और Accomplished तक के ट्रिम के सारे फीचर मौजूद हैं।
Tata Punch Facelift वेरिएंट के प्राइस
टाटा पंच फेसलिफ्ट 2026 की अनुमानित ( एक्स शोरूम) कीमत इस प्रकार होगी
- Smart : 5,29,000
- Pure : 5,99,000
- Pure+: 6,39,000
- Adventure: 6,99,000
- Accomplished: 7,59,000
- Accomplished +S: 8,59,000
निष्कर्ष

कुल मिलाकर Tata Punch Facelift के यह 6 नए वेरिएंट ग्राहकों के बजट और उनकी उम्मीदों के आधार पर डिजाइन किए गए हैं, जिसमें हर ट्रिम में हर ग्राहक के लिए कुछ ना कुछ खास जरूर है। हालांकि ऐसे ग्राहक जो कम बजट में बेहतरीन कार खरीदना चाहते हैं उनके लिए Pure+ और Adventure वेरिएंट वैल्यू फॉर मनी का साबित हो सकती है, जिनमें सारे हाईटेक फीचर के साथ-साथ ग्राहक की जेब का भी ध्यान दिया गया है।
इन्हें भी पढ़े :-





