भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं और इस सेगमेंट में दो मॉडल विशेष रूप से चर्चा में रहते हैं- Tata Nexon EV और MG Windsor EV। दोनों कंपनियों ने EV-मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, लेकिन यह सवाल हर खरीददार के मन में आता है “कौन-सी गाड़ी मेरे लिए बेहतर है?”आज हम इन दोनों मॉडलों में स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, उपयोगिता और किन परिस्थितियों में कौन-सा विकल्प बेहतर रहेगा, इसे देखेंगे।
डिज़ाइन
- Tata Nexon EV को भारत में एक स्मार्ट मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV के रूप में जाना जाता है। यह उन लोगों के लिए है जिन्हें SUV में थोड़ा ऊँचा होकर बैठना, बाहर रास्ता देखना , सुरक्षा और EV का कम खर्च वाला ऑप्शन चाहिए। कंपनी ने ZIPTRON टेक्नोलॉजी के साथ इसे पेश किया है, जिसमें अच्छा ड्राइविंग रेंज और आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
- वहीं MG Windsor EV थोड़ा अलग इस्तेमाल के लिए है ,इसे हैच-बैक / क्रॉसओवर शैली में देखा जा सकता है, जो शहर में चलने वाले लोगों को टार्गेट करता है, जहाँ लंबी हाईवे-राइड्स की अपेक्षा कम होती है और फिर भी रेंज अच्छी चाहिए होती है।
दोनों में से पहले यह सोच लें कि आपका इस्तेमाल क्या है-शहर की दैनिक राइड्स या थोड़ी लंबी दूरी की यात्राएँ। उसके बाद निर्णय करना बेहतर रहेगा।
बैटरी ,चार्जिंग और परफॉर्मेंस
Tata Nexon EV
Tata Nexon EV में दो प्रमुख बैटरी विकल्प दिए गए हैं 30 kWh (मीडियम-रेंज) और 46.08 kWh (लॉन्ग-रेंज)। मोटर प्रकार Permanent Magnet Synchronous AC है और यह लगभग 215Nm का टॉर्क दे सकती है। लॉन्ग-रेंज वेरिएंट की ARAI रेंज लगभग 489 किमी तक की कही गई है।
चार्जिंग की बात करें तो AC और DC दोनों ऑप्शंस उपलब्ध हैं। 7.2 kW AC चार्जर से फुल चार्ज करने में 6 घंटे 36 मिनट का समय लगता है।
MG Windsor EV
MG Windsor EV में 52.9 kWh बैटरी विकल्प दिया गया है और यह लगभग 136PS की पावर और लगभग 200 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। रेंज की बात करे तो यह करीब 449 किमी (लॉन्ग बैटरी वेरिएंट) तक का रेंज देती है। इसके अलावा वेरिएंट्स में 38 kWh बैटरी विकल्प भी उपलब्ध है, जिसका रेंज करीब 331-332 किमी का दावा किया गया है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
- Tata Nexon EV का डिज़ाइन काफी SUV-लुक वाला है : ऊँचा बॉडी, चंकी व्हील आर्क्स और अच्छा ग्राउंड क्लियरेंस। अंदर सीटिंग कॉम्पोरेट और फीचर्स आधुनिक हैं: डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी आदि।
- MG Windsor EV में शहर-यूज़र की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है । हैच/क्रॉसओवर शैली, स्टाइलिश एलॉय व्हील्स, कम करियर स्पेस और इंटरियर में प्रीमियम टेक्सचर दिए गए हैं। इसमें Level-2 ADAS पैकेज, बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, बूट स्पेस आदि शामिल हैं।
जब राइड-फील की बात आती है, तो Nexon EV आपको SUV जैसा अनुभव देती है। थोड़ा ऊँचा होकर बैठना, बाहर रास्ता दिखना, सुरक्षा की भावना यह सब आपको इस SUV में मिलता है। वहीं MG Windsor EV का ड्राइविंग अनुभव और भी हल्का-फुल्का और शहरी उपयोग के लिए एकदम सहज महसूस होता है। इसकी स्मूद हैंडलिंग की वजह से ट्रैफिक में हैंडल करना आसान, तंग गलियों से निकलना सरल और पार्किंग बिल्कुल बिना झंझट हो जाती है।
कीमत
TATA Nexon EV की कीमत शुरू होती है लगभग ₹12.49 लाख (एक्स-शोरूम) से इसके वेरिएंट्स के हिसाब से ऊपर जाती है।
Windsor EV के लिए एक आकर्षक बात यह है कि यह Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ आता है अर्थात बैटरी को रेंट पर लेना संभव है, जिससे प्रारंभिक कीमत कम होती है।MG Windsor EV की कीमत कुछ वेरिएंट में ₹9.99 लाख से शुरू हुई है (बैटरी रेंटल मॉडल)। इस तरह खरीददार को शुरुआती निवेश कम करना आसान होता है।
लेकिन ध्यान दें कीमत जितनी कम हो, बैटरी व रेंज उतनी कम हो सकती है। इसीलिए कीमत और रेंज का संतुलन देखना बहुत ज़रूरी है।
किसके लिए कौन-सा बेहतर विकल्प?
यदि आपकी रोज़मर्रा की राइड्स शहर के अंदर अधिक हैं, यात्रा दूरी मध्यम है और आप कम खर्च में EV लेना चाहते हैं जिसमें फुर्ती और पार्किंग करने में सुविधा हो तब MG Windsor EV एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
लेकिन यदि आप ऐसी EV चाहते हैं जिसमें लंबी दूरी तय करने की क्षमता हो, सुरक्षा व फीचर्स की अच्छी मात्रा हो और आप SUV-फील चाहते हैं तब Tata Nexon EV आपके लिए बेहतर रहेगी।
निष्कर्ष

- Tata Nexon EV और MG Windsor EV दोनों ही भारतीय EV-मार्केट में शानदार विकल्प हैं, लेकिन अलग प्रकार के यूज़र्स के लिए।
- Nexon EV लंबी दूरी, SUV अनुभव,पावरफुल फीचर्स देने वाला है, वहीं Windsor EV शहर-यूज़र,कम शुरुआती कीमत,स्मार्ट फीचर्स देने वाला है।
- आपकी जरूरतें, बजट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस उपलब्धता तय करेंगी कि आपके लिए कौन-सी कार बेहतर है। यदि आप आज-कल की ट्रेंड में आगे रहना चाहते हैं और EV को अपनाना चाहते हैं, तो यह दोनों विकल्प आपके लिए परफैक्ट हो सकते हैं।
इन्हें भी पढ़े :-





