Tata Motors Safety Test : Tata Harrier और Tata Safari Hyperion Petrol NCAP TEST में 5 STAR RATING

tata safari safety

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सुरक्षा की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ग्राहक ऐसी गाड़ियों की मांग कर रहे हैं जो उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसी क्रांतिकारी बदलाव के बीच भारत के प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors ने एक बहुत बड़ी सफलता हासिल कर ली है। जी हां Tata Harrier और Tata Safari के पैट्रोल वेरिएंट्स BHARAT NCAP में 5 Star Rating मिल चुकी है। मतलब इन दोनों गाड़ियों ने सुरक्षा के नए मानकों को पूरा करते हुए अब टॉप कार बनने का फैसला कर लिया है।

क्या है कार की सुरक्षा का महत्व और Bharat NCAP test 

सड़कों पर दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब सभी वाहन कंपनियां पैसेंजर की सुरक्षा को लेकर जागरूक हो रही हैं। इसी बीच पिछले कुछ समय से Global NCAP और Bharat NCAP जैसे टेस्ट भी अनिवार्य हो चुके हैं। सेफ्टी रेटिंग के बाद ही ग्राहक अब ग्राहक  गाड़ी खरीदना पसंद कर रहे हैं।

यह रेटिंग ग्राहकों को गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर एक सुरक्षित आंकड़ा प्रदान करती है। यह रेटिंग यह बताती है कि यह गाड़ी अंदर बैठे पैसेंजर की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगी और उसी के आधार पर इन गाड़ियों को 1 से लेकर 5 स्टार मिलता है। हाल ही में Tata Harrier और Tata Safari Hyperion Petrol ने भारत NCAP के सारे मानको पूरा करते हुए 5 स्टार रेटिंग हासिल की है।  

Tata Harrier और Tata Safari Hyperion Petrol:  सेफ्टी टेक्नोलॉजी

  • Tata Harrier और Tata Safari Hyperion Petrol टाटा मोटर्स की एक दमदार SUV हैं। 
  • इन दोनों को Hyperion Turbo Petrol वर्जन में लॉन्च किया जा रहा है। 
  • दोनों ही गाड़ियां सुरक्षा के मानकों पर भी सर्वश्रेष्ठ मानी जा रही है।
  •  इन दोनों गाड़ियों को OMEGAARC आर्किटेक्चर पर बनाया गया है जो की टिकाऊ बॉडी स्ट्रक्चर प्रदान करता है।
  •  मतलब दुर्घटना के समय यह इंपैक्ट फोर्स को कम कर यात्रियों को सुरक्षा देता है। 
  • गाड़ी में सुरक्षा के लिए 7 Airbag दिए गए हैं। 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), सभी सीटों पर 3 पॉइंट सीट बेल्ट, ISOFIX चाइल्ड माउंट्स शामिल है।  
  • सीट बेल्ट में प्री टेंशनर और लोड लिमिटर के साथ एडवांस्ड रिट्रेक्टर सिस्टम भी मौजूद है जो दुर्घटना के समय यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देते हैं।
  •  गाड़ी के Higher Variant में Level 2 ADAS जैसे फीचर्स भी दिए जा रहे हैं जो Adaptive Cruise Control, Autonomous Emergency Braking, lane Assist,Blind Spot Detection,Rear Cross Traffic Alert, High beam Assist जैसे फीचर लेकर आ रही है।

Tata Harrier और Tata Safari Hyperion Petrol का क्रैश टेस्ट परफॉर्मेंस 

Tata Harrier और Tata Safari Hyperion Petrol को भारत NCAP परफॉर्मेंस पर जब परखा गया तो अलग-अलग साइड इंपैक्ट क्रैश टेस्ट किये गए। इसमें इस गाड़ी ने कुछ इस तरह से परफॉर्मेंस दिखाए

  • Adult Occupant Protection:  Tata Harrier और Tata Safari ने गाड़ी में बैठे एडल्ट की सुरक्षा में 32 में से 30 अंक हासिल किये। हर इंपैक्ट से जब टेस्ट किया गया तो अंदर बैठे यात्रियों पर चोट का स्तर न्यूनतम रहा। मतलब एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में गाड़ी ने 5 Star लिए।
  • Child Occupant Protection: चाइल्ड डॉक्यूमेंट प्रोटेक्शन मे भी इस SUV ने 5 Star लिए। गाड़ी में ISOFIX Child mount और सुरक्षित सीट बेल्ट सिस्टम दिए गए हैं, जो गाड़ी के हर साइड से इंपैक्ट टेस्ट में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
  • Road User Protection:  टाटा की इन दोनों गाड़ियों ने रास्ते पर चलने वाली यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान दिया है। दोनों गाड़ियों के बोनट और फ्रंट बंपर ऐसे डिजाइन किए गए हैं कि यदि पैदल यात्रियों को टक्कर लग भी जाए तो चोट का खतरा कम रहता है।
  • सेफ्टी एसिस्ट फीचर : इस गाड़ी में एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन  जैसे फीचर्स मौजूद है जो ड्राइविंग के दौरान दुर्घटना की संभावनाओं को कम कर देते हैं।
  • बॉडी स्ट्रक्चर की ताकत:  इन दोनों गाड़ियों को OMEGAARC आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। मतलब इन दोनों गाड़ियों की बनावट इस तरह से की गई है, कि यह टक्कर के दौरान मिलने वाले धक्के को खुद ही अवशोषित कर लेती है और इसका इंपैक्ट अंदर बैठे यात्रियों पर नहीं पड़ता। गाड़ी के अंदर 7 एयरबैग दिए गए हैं जो फ्रंट, साइड और कर्टन फीचर्स से यात्रियों की सुरक्षा करते हैं।

Tata Harrier और Tata Safari पर इस सेफ्टी रेटिंग से क्या असर होगा?

 भारत में SUV सेगमेंट में तेजी से मांग बढ़ती जा रही है। आज ग्राहक पावरफुल गाड़ियां खरीदना ही प्रेफर कर रहे हैं। ऐसे में सेफ्टी रेटिंग में फाइव स्टार मिलने की वजह से टाटा हैरियर और सफारी का ब्रांड वैल्यू और ज्यादा बढ़ जाएगा। पहले से यह दोनों गाड़ियां पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर और टर्बो पैट्रोल इंजन के साथ आ रही है। यह Hyperion इंजन परिवार का हिस्सा हैं जिससे इन दोनों गाड़ियों का प्रदर्शन वैसे ही काफी दमदार होने वाला है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर Tata Motors ने Tata Harrier और Tata Safari में हर वह बेहतरीन फीचर लोड किया है जो इन दोनों गाड़ियों को ग्राहकों की पहली पसंद बना सकता है। एक ओर बेहतरीन पावर ट्रेन के साथ इन दोनों गाड़ियों का लॉन्च, वहीं दूसरी Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल करना मतलब माइलेज ड्राइविंग एक्सपीरियंस और सेफ्टी तीनों का भरोसेमंद कांबिनेशन।

इन्हें भी पढ़े :-