Tata Harrier 1.5L TGDi Petrol Review: कैसा रहा 1.5L Petrol का ऑन-रोड इंप्रेशन

Tata Harrier Petrol

Tata Motors ने भारतीय SUV प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज मार्केट में पेश किया है। अपनी लोकप्रिय Tata Harrier को Tata ने अब Tata Harrier 1.5L TGDi Petrol के विकल्प में उपलब्ध कराया है। हालांकि इससे पहले Harrier केवल डीजल इंजन विकल्प में उपलब्ध थी। परंतु अब पेट्रोल पावर ट्रेन के साथ भी यह SUV मार्केट में अवेलेबल है। 

देश में बढ़ती हुई पैट्रोल SUV की मांग को देखकर यह मॉडल तैयार किया गया है। जिसमें इस्तेमाल किया गया नया इंजन, Hyperion Engine जिसे Tata Sierra में भी इस्तेमाल किया गया। और अब इसे Harrier Petrol में भी विशेष रूप से फिट किया गया है। और, आज हम आपको इसी के प्रदर्शन के बारे में बताने वाले हैं। जहां हम बताएंगे कि किस प्रकार जब Tata Harrier 1.5L TGDi Petrolका तगड़ा इंजन शहर और हाईवे पर परखा गया तो किस प्रकार टाटा हैरियर ने अपना दम दिखाया? क्या यह उम्मीदों पर खरी उतरी या Hyperion के hype में उम्मीदें भी उड़ गई?

चलिए सबसे पहले जानते हैं Tata Harrier 1.5L TGDi Petrol के इंजिन और तकनीक के बारे में

  • Tata Harrier 1.5L TGDi Petrol इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसका नया 1.5L TGDI पेट्रोल इंजन 4 सिलेंडर वाला है, जो 168PS की पावर @ 5000 rpm और 280 nm का torque @ 1750 तो 3500 rpm देता है। 
  • यह वही power torque है जो Tata 2.0L Diesel Engine में मिलता है। 
  • यह इंजन BS6 phase 2 एमिशन के अनुरूप बनाया गया है।
  •  सबसे खास बात इसका कंपैक्ट और हल्का  अल्युमिनियम ब्लॉक इसे मजबूत बनाता है और वजन भी कम रखता है।
  • जिसकी वजह से इसके इंजन स्पेसिफिकेशन काफी बेहतर माने जा रहे हैं।

Tata Harrier 1.5L TGDi Petrol: geometry variable

  • इस इंजन मे टर्बो चार्जड गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन (TGDI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो की वेरिएबल जियोमेट्रिक टर्बोचार्जर (VGT) है।
  •  यह कम rpm पर भी अच्छा खासा टॉर्क देता है।
  • मतलब हाई स्पीड पर यह स्टेबिलिटी तो देता ही है बेहतर परफॉर्मेंस भी देता है।
  • TGDI- VGT सिस्टम की वजह से पेट्रोल सीधा इंटेक वाल्व के पास इंजेक्ट होता है।
  •  जिसकी वजह से गर्म गैस का प्रभाव गाड़ी पर नहीं पड़ता।
  •  फ्यूल की बर्बादी कम होती है, थ्रोटल रिस्पांस तेज और मजबूत होता है।
  •  सबसे खास बात इसका ड्यूल वेरिएबल वॉल्व सिस्टम एयर फ्लो को नियंत्रित करता है जिससे इंजन परफॉर्मेंस और एमिशन दोनों ही हर बार बेहतर हो जाते हैं।

Tata Harrier 1.5L TGDi Petrol अनुभव

शहर में प्रदर्शन : Tata Harrier 1.5L TGDi Petrol का तगड़ा इंजन शहर की ट्रैफिक पर जब परखा गया तो यह काफी स्मार्ट और सहज लगा। कम rpm पर अच्छा टॉर्क मिलना इसको सबसे बड़ा फायदा पहुंचाता है। शुरुआत में ही यह गाड़ी काफी रिस्पांसिबल और तेज महसूस होती है। Tata Harrier 1.5L TGDi Petrol में ECO और CITY DRIVE MODE उपलब्ध हैं जो कि शहरों की सड़कों पर ड्राइव मोड को आरामदायक बनाते हैं। 

Tata Harrier

गाड़ी में नॉइस, वाइब्रेशन और हार्शनेस (NVH)का नियंत्रण काफी अच्छा है। गाड़ी जब IDLE MODE पर जाती है तो इंजन शांत रहता है, कार आराम से चलती है। हालांकि जब इंजिन को 3500rpm पर ले जाया जाता है तो इंजन की आवाज थोड़ी बढ़ती है, परंतु ड्राइविंग का मजा कहीं पर भी खत्म नहीं होता।

हाईवे पर परफॉर्मेंस : Tata Harrier 1.5L TGDi Petrol को जब हाईवे पर परखा गया तो हैवी वेट SUV होने के बावजूद भी हैरियर का परफॉर्मेंस हाईवे पर काफी बेहतरीन मिला। शक्तिशाली टॉर्क से ओवरटेक में स्मूदनेस देखी गई । SPORTS MODE थ्रोटल रिस्पांस को और तेज कर देता है।ट्रांसमिशन के साथ इंजन का तालमेल बढ़ जाता है। गियर शिफ्टिंग स्मूथ और टाइम बाउंडेड होती है। मतलब हाईवे पर इस गाड़ी को चलाना आरामदायक तो होता ही है साथ ही स्पोर्टी फील भी आता है। हालांकि यह इंजन 5000 rpm से ऊपर ज्यादा रिवाइविंग टाइप नहीं है, पर शुरुआत से मिड रेंज तक अच्छी क्षमता के साथ ड्राइविंग मजेदार लगती है।

Tata Harrier 1.5L TGDi Petrol किसे ख़रीदनी चाहिए?

  • ऐसे ग्राहक जो प्रीमियम SUV चाहते हैं।
  • पेट्रोल इंजन की रिफाइंड ड्राइविंग का अनुभव पसंद करते हैं।
  •  Tech savy फीचर और आधुनिक सेफ्टी एक साथ प्राप्त करना चाहते हैं।
  • किफायती  ड्राइविंग के साथ पावर टॉर्क पसंद करते हैं तथा लंबी यात्राओं को कंफर्टेबल बनाना चाहते हैं।

निष्कर्ष

Tata Harrier 1.5L TGDi Petrol Review: कैसा रहा 1.5L Petrol का ऑन-रोड इंप्रेशन

Tata Harrier 1.5L TGDi Petrol  इंजन एक ओवरऑल पैकेज है। यह रियल वर्ल्ड परफॉर्मर है जो रिफाइंड प्रदर्शन देती है। शहर की सड़कों से लेकर हाइवे तक इसने काफी संतुलित प्रदर्शन दिखाया है। हालांकि डेली ड्राइविंग में इसका रिस्पांस काफी बेहतर रहा जो कि मिड रेंज तक रहता है और हाईवे ट्रैक में यह संतोषजनक अनुभव देती है। कुल मिलाकर यदि आप ऐसी SUV ढूंढ रहे हैं जो पेट्रोल के रिफाइन अनुभव के साथ मिड साइज SUV की ताकत रखे तो Tata Harrier 1.5L TGDi Petrol is worth to give a try and buy.

इन्हें भी पढ़े :-