Tata Harrier Hyperion Petrol ने रचा इतिहास, 25.9km/l माइलेज से पेट्रोल सेगमेंट में मचाई सनसनी!!

Tata Harrier

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब कभी मिड साइज़ SUV की बात होती है तो का Tata Harrier का नाम मजबूती से लिया जाता है। सेफ्टी और रोड प्रसेंस के लिए इस गाड़ी ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। हालांकि अब तक यह गाड़ी अपने डीजल इंजन के लिए जानी जाती थी। परंतु अब टाटा ने इसे पेट्रोल अवतार में भी लॉन्च किया है। हाल ही में Harrier Hyperion Turbo Petrol के कुछ टेस्ट रिजल्ट सामने आए हैं। इस टेस्ट रिजल्ट में Tata Harrier Petrol ने माइलेज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

बता दे Tata Harrier पैट्रोल का यह टेस्ट कोई आम टेस्ट नहीं था, बल्कि इसे भारत के सबसे आधुनिक आटोमोटिव टेस्ट ट्रैक NATRAX इंदौर में किया गया। इस टेस्ट में Tata Harrier Petrol ने अपनी मजबूती और माइलेज का ऐसा दमदार प्रदर्शन दिया। इस टेस्ट में Tata Harrier Petrol 25.9 km/l Mileage दिया जो कि किसी भी पैट्रोल SUV के लिए अब तक का सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा माना जा रहा है। इसी माइलेज की वजह से Tata Harrier Petrol को इंडिया बुक्स का रिकॉर्ड में भी दर्ज कर दिया गया।

25.9km/l का माइलेज क्यों है सबसे बड़ा रिकॉर्ड?

 आमतौर पर भारत में बिकने वाली मिड साइज पैट्रोल SUV 12 से 15 km/l का रिकॉर्ड देती है। कुछ बहुत अच्छे मॉडल हों तो 16 से 17 km/l पर पहुंचते हैं. लेकिन एक mid size SUV का 25.9km/l का आंकड़ा पार करना एक बेंचमार्क सेट करता है। और टाटा मोटर्स के अनुसार यह माइलेज कोई खास ड्राइविंग का नतीजा नहीं था। बल्कि असल में Tata ने Tata Harrier Petrol में इस बार नई तकनीकी अपनाई है जो पेट्रोल इंजन को फ्यूल एफिशिएंट बनाते हैं और फ्यूल लॉस को कम करते हैं। जिसकी वजह से टाटा हैरियर पैट्रोल की हर गाड़ी लगभग इतना माइलेज देगी।

Tata Harrier Hyperion Turbo Petrol इंजन कैसे बना गेम चेंजर ?

  • Tata Harrier Petrol के इस नए वर्जन में टाटा ने 1.5 L Hyperion Turbo Petrol Engine दिया है। यह इंजन इस पूरे माइलेज की असली वजह है। 
  • Tata harrier hyperion इंजन की सबसे खास बात है इसका 170 हॉर्स पावर की पावर, 280 nm का टॉर्क, 4 सिलेंडर लेआउट और स्मूथ पावर डिलीवरी 
  • इस पावरफुल इंजन की इसी खासियत की वजह से यह माइलेज फ्रेंडली बनता है।
  •  इसके बेहतर एयरोडायनेमिक डिजाइन और इंजन की थर्मल एफिशिएंसी इसकी माइलेज बढ़ाने का पूरा काम करती है।

क्या है NATRAX Test और क्यों है यह भरोसेमंद?

 NATRAX टेस्ट भारत का सबसे आधुनिक आटोमोटिव टेस्ट ट्रैक माना जाता है। नेशनल आटोमोटिव टेस्ट ट्रैक इंदौर में आयोजित किया जाता है। इस टेस्ट में भारत की सारी गाड़ियों की स्पीड ,माइलेज, स्टेबिलिटी और ब्रेकिंग को जांचा जाता है और इसी के बाद आंकड़े जारी किए जाते हैं। हाल ही में Tata Harrier Hyperion Turbo Petrol Engine टेस्ट किया गया । यह टेस्ट पूरे पैनल के सामने लिया जाता है जिसमें तय स्पीड, तय लोड और नियंत्रित तापमान मेंटेन किया जाता है। जिसका मकसद यह दिखाना होता है की गाड़ी की असली तकनीकी क्षमता क्या है और इसीलिए इस टेस्ट को ऑटो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा गंभीरता से लिया जाता है।

Tata Harrier Hyperion Turbo Petrol वर्जन की खासियत 

  • Tata Harrier Hyperion 1.5L Turbo Petrol Engine वर्जन डीजल से कई गुना बेहतर है। 
  • हालांकि अब तक लोग डीजल वर्जन को प्राथमिकता देते थे क्योंकि इसका माइलेज ज्यादा होता था और टॉर्क बेहतर था। 
  • परंतु Tata Harrier Hyperion Turbo Petrol Engine ने अब लोगों की सोच बदलने का निर्णय कर लिया है। 
  • Tata Harrier Hyperion Turbo Petrol Engine में शोर कम है वाइब्रेशन कम है। 
  • स्मूथ ड्राइविंग का अनुभव मिलता है। शहर की सड़कों पर यह बेहतर परफॉर्मेंस देती है।
  •  सबसे खास बात डीजल के मुकाबले इसका मेंटेनेंस काफी कम है।

Tata Harrier Hyperion Turbo Petrol Engine : Real world mileage

टेस्ट ट्रैक पर 25.9 किलोमीटर पर लीटर का आंकड़ा हासिल करने के बाद अब सवाल यह उठना है कि क्या Tata Harrier Hyperion Turbo Petrol Engine रियल वर्ल्ड ड्राइविंग में भी इतना माइलेज देगी?  तो जान लीजिए यह रियल वर्ल्ड माइलेज में भी इतना माइलेज मेंटेन करने की क्षमता रखती है। यदि माइलेज कम हुआ भी तो भी यह 18 से 22 km/l का माइलेज तो गारंटीड देगी। मतलब यह अपने सेगमेंट की बाकी पैट्रोल SUV से काफी आगे निकल जाएगी।

निष्कर्ष

Tata Harrier

Tata Harrier Hyperion Turbo Petrol ने 25.9 km/ l माइलेज देकर साबित कर लिया है कि एक बड़ी और भारी SUV भी फ्यूल एफिशिएंट हो सकती है  टाटा का यह नया वेरिएंट एक दमदार SUV के रूप में गेम चेंजर साबित होने वाला है।

इन्हें भी पढ़े :-