Tata Curvv ev vs Mahindra BE 6-कौन-सी SUV आपके लिए है बेहतर?

भारत में इलेक्ट्रिक और मॉडर्न SUVs की मांग लगातार बढ़ रही है। Tata और Mahindra दोनों कंपनियाँ इस रेस में काफी आगे हैं और इसी वजह से दो नाम आज सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं-Tata Curvv और Mahindra BE 6
दोनों ही दिखने में शानदार हैं, फीचर्स से भरी हुई हैं और भविष्य के हिसाब से बनाई गई हैं। लेकिन सवाल ये है कि किसके लिए कौन-सी SUV बेहतर है?तो चलिए फिर देखते है हम इसकी एक दूसरे से तुलना करके।

डिज़ाइन और लुक

Tata Curvv का लुक काफी मॉडर्न और स्टाइलिश है। इसकी छत थोड़ी ढलान वाली (कूप-स्टाइल) है, जो इसे बाकी SUVs से अलग बनाती है। सामने LED लाइट्स, पीछे कनेक्टेड टेल-लैंप और साइड में चौड़ी बॉडी का डिज़ाइन इसे प्रीमियम बनाता है। आगे से लेकर पीछे तक यह गाड़ी देखने में बहुत ही फ्यूचरिस्टिक लगती है।

Mahindra BE 6 भी अपने लुक को लेकर काफी यूनिक है। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है, इसलिए इसका डिज़ाइन थोड़ा अधिक मॉडर्न और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड है। इसके फ्रंट में LED बार, बड़ा ग्लास रूफ और फ्लश डोर हैंडल इसे हाई-टेक EV जैसा लुक देते हैं।
अगर सिर्फ स्टाइल की बात करें तो BE 6 ज्यादा मॉडर्न लगती है, जबकि Curvv स्टाइल के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी लगती है।

इंजन और परफॉमेंस

यहीं पर दोनों SUVs में बड़ा अंतर आता है।

Tata Curvv

यह दो वेरिएंट में आती है:

  1. ICE (Petrol / Diesel)
  2. EV (Electric)

इसका मतलब यह है कि अगर आप अभी EV लेने के लिए तैयार नहीं हैं, तो आप पेट्रोल या डीज़ल वाला Curvv भी ले सकते हैं।
इसमें 1.5 लीटर डीज़ल इंजन मिलता है, जो 116 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। Curvv की EV रेंज भी लगभग 500 किमी तक बताई जाती है।

Mahindra BE 6

BE 6 एक पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। इसमें दो बैटरी विकल्प मिलते हैं-59 kWh और 79 kWh। छोटी बैटरी वाला मॉडल 228 bhp पावर देता है, जबकि बड़ी बैटरी वाला मॉडल 282 bhp तक की पावर देता है। इसकी रेंज लगभग 680+ किमी तक बताई जाती है, जो EV सेगमेंट में बहुत शानदार है।

अगर आप ज़बर्दस्त पावर और लंबी EV रेंज चाहते हैं तो BE 6 आगे है।अगर आप पेट्रोल/डीज़ल का आराम और साथ ही EV का ऑप्शन दोनों चाहते हैं, तो Curvv बेहतर है।

Tata Curvv ev vs Mahindra BE 6-कौन-सी SUV आपके लिए है बेहतर?

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Tata Curvv में आपको मिलता है:

  • बड़ा टचस्क्रीन
  • 6 एयरबैग्स
  • ADAS (Level 2)
  • 360-डिग्री कैमरा
  • प्रीमियम इंटीरियर
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

यह फैमिली यूज़ और दैनिक चलाने के लिए काफी प्रैक्टिकल है।

Mahindra BE 6 फीचर्स में एक कदम आगे है, क्योंकि यह पूरी तरह भविष्य के हिसाब से बनाई गई EV है। इसमें मिलता है:

  • 37-inch बड़ा डिस्प्ले (क्लस्टर + इंफोटेनमेंट)
  • Level-2 ADAS
  • EV-स्पेसिफिक सेफ्टी टेक
  • 5-Star Bharat NCAP
  • ग्लास रूफ
  • ब्रेक-बाय-वायर सिस्टम
  • 360 कैमरा + वॉइस कमांड

अगर बात सिर्फ फीचर्स की करें तो BE 6 ज्यादा हाई-टेक और मॉडर्न है।लेकिन Curvv में भी वह सभी जरूरी फीचर्स हैं जो एक फैमिली SUV के लिए जरूरी होते हैं।

स्पेस और कम्फर्ट

Tata Curvv एक मिड-साइज़ SUV है, जिसमें 5 लोगों के आराम से बैठने की जगह है। इसका बूट स्पेस भी अच्छा है और सीटिंग पोजिशन आपको ऊँचा बैठकर चलाने का एसयूवी वाला अहसास देती है।

Mahindra BE 6 इलेक्ट्रिक होने की वजह से काफी स्पेस मिलता है। बैटरी फ्लोर के नीचे होने से अंदर और भी ज्यादा स्पेस मिलता है। पीछे की सीटों पर लेगरूम और हेडरूम भी अच्छा बताया जाता है। इसका ग्लास रूफ केबिन को और भी एयरिय महसूस कराता है।

अगर आप ज्यादा खुला और प्रीमियम केबिन चाहते हैं तो BE 6 बेहतर है।अगर आप रोजाना उपयोग के लिए आरामदायक, बैलेंस्ड SUV चाहते हैं तो Curvv सही विकल्प है।

कीमत

यहाँ पर Tata Curvv स्पष्ट रूप से बजट-फ्रेंडली विकल्प बन जाती है।Tata Curvv ICE मॉडल की कीमत लगभग ₹10-18 लाख के बीच रहती है वेरिएंट्स के हिसाब से।EV मॉडल थोड़ा महंगा होगा, लेकिन BE 6 से सस्ता ही रहेगा।

महिंद्रा BE 6 की कीमत शुरुआत से ही अधिक प्रीमियम है।इसकी कीमत ₹18.9 लाख से शुरू होकर ₹27 लाख तक जाती है।
यह इसे एक हाई-टेक, प्रीमियम EV सेगमेंट का हिस्सा बनाती है।अगर बजट महत्वपूर्ण है, तो Curvv आपके लिए बेहतर रहेगी।

निष्कर्ष

Tata Curvv ev vs Mahindra BE 6-कौन-सी SUV आपके लिए है बेहतर?

Tata Curvv और Mahindra BE 6 दोनों शानदार और आधुनिक SUVs हैं, लेकिन दोनों का उद्देश्य अलग है। यदि आप आसानी से चलने वाली, बजट-फ्रेंडली और मल्टी-फ्यूल ऑप्शन वाली SUV चाहते हैं तो Tata Curvv बेस्ट है। अगर आप एक फ्यूचरिस्टिक, पावरफुल और हाई-टेक इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं तो Mahindra BE 6 शानदार ऑप्शन है।अंत में वही SUV सही होगी जो आपकी जरूरत, बजट और आपके शहर में मौजूद चार्जिंग सुविधाओं के हिसाब से सबसे उपयुक्त हो।

इन्हें भी पढ़े :