Suzuki Fronx Failed In ANCAP Safety Test: Suzuki को लगा फिर से एक और झटका, एक और कार क्रैश टेस्ट में हो गई फेल!!

Suzuki Fronx

Maruti Suzuki की कारों पर जैसे ग्रहण सा लगा हुआ है। मारुति सुजुकी की कारें एक के बाद एक सेफ्टी टेस्ट में फेल हो रही है। जी हां Maruti Suzuki की Celerio, उसके बाद Maruti Suzuki Ciaz NCAP safety Test में फेल हुई। इससे पहले  Maruti Suzuki Baleno ANCAP  safety test में केवल 1 Star Safety Rating हासिल कर पाई।

अब लगा है एक और झटका, जी हां, हम बात कर रहे हैं Maruti Suzuki Fronx की। हाल ही में Maruti Suzuki Fronx को ऑस्ट्रेलिया की एक स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसी ऑस्ट्रेलिया न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ANCAP) के द्वारा आयोजित किए गए क्रैश टेस्ट में परखा गया और इसमें Maruti Suzuki Fronx ने केवल 1 Star Safety Rating हासिल की है जो की काफी निराशाजनक मानी जाती है।

Maruti Suzuki Fronx का यह नतीजा इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाला है क्योंकि Maruti Suzuki Fronx को अब तक एक स्टाइलिश, फीचर लोडेड और भरोसेमंद क्रॉसओवर माना जाता था। जी हां इस कार की डिमांड बहुत ज्यादा थी और ग्राहकों द्वारा इसे पसंद भी किया जाता था। परंतु क्रैश टेस्ट के दौरान सामने आया कि यह रिज़ल्ट साबित करता है कि यह कार ना ही मजबूत है और ना ही इसमें सुरक्षा की बुनियादी व्यवस्थाएं मौजूद हैं। मतलब यदि कार का जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ तो यह कार अंदर बैठे पैसेंजर की बिल्कुल भी सुरक्षा नहीं कर पाएगी।

आईये समझते हैं Maruti Suzuki Fronx ANCAP Test का Report का पूरा एनालिसिस

Suzuki Fronx Failed In ANCAP Safety Test: Suzuki को लगा फिर से एक और झटका, एक और कार क्रैश टेस्ट में हो गई फेल!!

बता दे ऑस्ट्रेलिया न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम एक फ्रीलांस संस्था है, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की कारो कि सुरक्षा क्षमता को परखती है। यह टेस्ट अलग-अलग क्राइटेरिया के आधार पर किया जाता है। यह बिल्कुल NCAP टेस्ट की तरह ही होता है जिसमें कारों को फ्रंटल, साइड और अलग-अलग प्रभाव से क्रैश कर देखा जाता है, कि अंदर बैठे यात्रियों की यह कार कितनी सुरक्षा करती है। इस दौरान 1 से लेकर 5 स्टार तक हर क्राइटेरिया के दिए दिए जाते हैं और Maruti Suzuki Fronx को इस पूरी टेस्ट में केवल 1 STAR मिला है।

  •  Adult Occupant Protection:  Maruti Suzuki Fronx का जब एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट किया गया तब फ्रंटल क्रैश के दौरान यह पाया गया कि ड्राइवर को यह कार बिल्कुल भी प्रोटेक्ट नहीं कर पाती। इसके अलावा पीछे बैठे पैसेंजर को भी यह कार ज्यादा सुरक्षा नहीं दे पाती। कुल मिलाकर यदि इस गाड़ी का कोई भयंकर एक्सीडेंट हुआ तो यह गाड़ी इतनी मजबूत है ही नहीं की ड्राइवर या पीछे बैठे पैसेंजर को सुरक्षा दे पाए।
  • Child Occupant Protection: Maruti Suzuki Fronx में बच्चों की सुरक्षा की स्थिति भी परखी की गई। ANCAP Safety Test में पाया कि इस गाड़ी में बच्चों की सुरक्षा स्थिति भी काफी कमजोर है। क्योंकि बच्चे के सिर और गर्दन को यह गाड़ी बिल्कुल भी प्रोटेक्ट नहीं कर पाती। हालांकि इस गाड़ी में ISOFIX सीटों की सुविधा उपलब्ध है लेकिन SeatBelt Pretensioners ना होने की वजह से बच्चों की सुरक्षा काफी प्रभावित होती है। यानी एक्सीडेंट के दौरान बच्चों के सिर और गर्दन पर गहरी चोटें लग सकती है।
  • साइड इंपैक्ट टेस्ट और पैदल यात्री सुरक्षा:  जब Maruti Suzuki Fronx को ANCAP ने साइड इंपैक्ट टेस्ट और पैदल यात्री सुरक्षा की क्राइटेरिया पर चेक किया, तब इसने एवरेज सुरक्षा दिखाई। मतलब यदि यह गाड़ी जब साइड से क्रैश होती है तो कुछ हद तक यह अंदर बैठे यात्रियों को प्रोटेक्ट करती है। वहीं पैदल चलने वाले यात्रियों को अगर यह गाड़ी टक्कर मारती है तो पैदल चलने वाले यात्रियों पर ज्यादा चोट खरोच नहीं आती।

Maruti Suzuki Fronx की सबसे बड़ी खामियां( ANCAP रिपोर्ट के आधार )

  • ANCAP रिपोर्ट के अंतर्गत Maruti Suzuki Fronx को सेफ्टी के हिसाब से काफी कमजोर गाड़ी माना जा रहा है।
  • यह गाड़ी पिछली सीट की सीट बेल्ट टेस्ट के दौरान पूरी तरह से फेल हो गई जिसे गंभीर और खतरनाक चूक बताया जा रहा है।
  •  रियर सीट पर बैठे यात्री की सुरक्षा स्थिति भी काफी खराब रही।
  •  फ्रंटल क्रैश के दौरान ड्राइवर की छाती पर गहरी चोटें आने की आशंका दिखाई दी।
  •  पूरे फ्रंट इंपैक्ट टेस्ट में पीछे बैठे यात्रियों की सुरक्षा बिल्कुल खराब रही।
  •  यह गाड़ी बच्चों को भी प्रोटेक्ट नहीं कर पाती, ISOFIX होने के बावजूद भी इस गाड़ी ने चाइल्ड सेफ्टी में कोई भरोसेमंद प्रदर्शन नहीं किया।
  •  कार का बॉडी स्ट्रक्चर बिल्कुल भी मजबूत नहीं है।
  •  एक्टिव सेफ्टी फीचर होने के बावजूद भी पैसिव सेफ्टी फीचर काफी कमजोर है।

Maruti Suzuki Fronx का फिलहाल भविष्य क्या है?

ANCAP Report के आधार पर Maruti Suzuki Fronx को सेफ्टी टेस्ट में 1 Star दिया गया है। जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाजारों में इस गाड़ी की डिलीवरी और सेल्स अस्थायी रूप से रोक दी गई है। कहा जा रहा है कि जल्द ही मारुति सुजुकी इसमें जरूरी सुधार करने वाला है, यदि इसमें जरूर सुधार किए गए तो एक बार फिर से ANCAP टेस्ट किया जाएगा। हालांकि भारत में फिलहाल Maruti Suzuki Fronx की बिक्री जारी रहने की संभावना दिखाई दे रही है। लेकिन सेफ्टी पसंद करने वाले ग्राहक अब इसे लेने से हिचकिचाएंगे।  

निष्कर्ष

Suzuki Fronx Failed In ANCAP Safety Test: Suzuki को लगा फिर से एक और झटका, एक और कार क्रैश टेस्ट में हो गई फेल!!

कुल मिलाकर मारुति सुजुकी कारें एक के बाद एक लगातार कमज़ोर सेफ्टी फीचर्स की वजह से सवालों के दायरे में आ रही हैं। ऐसे में अब मारुति सुजुकी को सेफ्टी को लेकर अपनी छवि सुधारनी होगी।

इन्हें भी पढ़े :-