Suzuki e-Access: Ola S1 Air को सीधी टक्कर देने आ रही Suzuki की पहली Electric Scooter!

Suzuki e-Access

आजकल शहरों में भीड़, ट्रैफिक और बढ़ते फ्यूल प्राइस के बीच हर कोई एक ऐसी सवारी चाहता है जो सस्ती भी हो, स्टाइलिश भी और रोज़मर्रा की भागदौड़ में झंझट-फ्री भी। ऐसे में Suzuki ने अपना पहला इलेक्ट्रिक “e-Access Scooter” भारत में लॉन्च करने का निर्णय लिया है। e-Access को देखकर पहली नज़र में ही लगता है कि यह सिर्फ एक EV स्कूटर नहीं, बल्कि शहर की लाइफस्टाइल के हिसाब से बनाया गया स्मार्ट साथी है।

Suzuki का कहना है कि “e-Access का मकसद सिर्फ इलेक्ट्रिक ट्रेंड को फॉलो करना नहीं, बल्कि एक ऐसी EV देना है जो भरोसे, लंबे चलने और कम खर्च में मेंटेनेंस जैसी Access की पूरी विरासत को आगे बढ़ाए।” तो चलिए फिर देखते है इस स्कूटर में ऐसा क्या खास है जो इसे रोजमर्रा का साथी बनाता है।

डिज़ाइन और बिल्ड

Suzuki e-Access का डिज़ाइन भले ही पुराने Access स्कूटर की याद दिलाता है लेकिन इस बार डिज़ाइन में बहुत सुधार किया गया है। फ्रंट और रियर में LED लाइटिंग , 12-इंच के अलॉय व्हील्स और एक कम वजन वाला फ्रेम इसे स्टाइल और प्रैक्टिकैलिटी दोनों देता है।

Suzuki e-Access

सीट हाइट लगभग 765 मिमी है, जिससे राइडिंग आपकी स्मूद हो जाती है ।स्कूटर का कर्ब वेट 122 किलो है ।वजन कम होने के कारण, स्कूटर को आसानी से हैंडल किया जा सकता है।

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

सबसे दिलचस्प बात है इसकी बैटरी, E-Access में 3.07 kWh LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी दी गई है।
यह बैटरी चुनने का कारण Suzuki का सिर्फ इतना है की यह स्कूटर लंबा जीवन, सेफ्टी और अधिक स्थिरता के साथ चले।
कंपनी का दावा है कि यह बैटरी IDC सर्टिफाइड में लगभग 95 किमी की रेंज दे सकती है।
चार्जिंग की बात करें तो पोर्टेबल चार्जर से पूरा चार्ज (0-100%)होने में लगभग 6 घंटे 42 मिनट लगते है। अगर DC फास्ट चार्जर (डीलरशिप पर) यूज़ करें, तो लगभग 2 घंटे 12 मिनट में बैटरी फुल हो सकती है।

मोटर और परफॉर्मेंस

Suzuki e-Access में 4.1 kW का मोटर मिलती है, जो 15 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है।इस मोटर की टॉप स्पीड लगभग 71 किमी/घंटा है । दोपहिया EV की ज़रूरतों को देखते हुए यह स्पीड शहर में बहुत उपयोगी है।
साथ ही इसमें तीन राइड मोड्स दिए गए हैं -Eco, Ride A और Ride B।इसके अलावा रिवर्स मोड भी है ताकि पार्किंग और उल्टा मोड़ना आसान हो जाएँ।

सस्पेंशन, ब्रेक और राइडिंग कम्फर्ट

Suzuki ने राइडिंग अनुभव को संतुलित रखने के लिए फ्रंट में टेली­स्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक का उपयोग किया है।
ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक सेटअप मिलता है साथ में Combi-Braking सिस्टम (CBS) है जिससे ब्रेकिंग सुरक्षित और संतुलित होती है।

फीचर्स और टेक्नोलोजी

Suzuki e Access ने टेक्नोलॉजी को भी पूरी तरह शामिल किया है। इसमें आपको मिलता है 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, बैटरी स्टेटस और राइड डेटा को आसानी से दिखाता है।
कीलेस इग्निशन, रिवर्स असिस्ट और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स रोज़ाना उपयोग में बहुत मददगार होंगे।
इसके अलावा रोजाना की राइडिंग के लिए रीजेनरेटिव ब्रेकिंग भी है, जिससे रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है।

कीमत,लॉन्च और उपलब्धता

लीक्स के अनुसार Suzuki e-Access की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.10 लाख से लेकर ₹1.30 लाख के बीच बताया गया है।

सुजुकी ने e-Access को Bharat Mobility Global Expo 2025 में पेश किया था और अब लीक्स के अनुसार यह दिसंबर 2025 में लॉन्च होने वाली है। कंपनी का साथ में यह भी कहना है कि वह इसको पूरे भारत में उपलब्ध कराने की योजना बना रहे है।
यह एक बड़ा कदम है ।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर Suzuki e-Access एक भरोसेमंद, स्मार्ट और एक आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर है। अगर आप छोटे शहरों, भीड़भाड़ वाली सड़कों और रोज़मर्रा की राइडिंग के लिए एक स्कूटर ढूंढ रहे है तो यह स्कूटर आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

इन्हें भी पढ़े :