नई कॉन्सेप्ट कार Skoda Vision O जब बात कारों की होती है, तो ज़्यादातर लोग या तो SUV की ताक़त देखते हैं या सेडान की लक्ज़री। लेकिन अगर कोई गाड़ी दोनों का सही संतुलन बनाकर, साथ ही भविष्य की तकनीक और स्थिरता (sustainability) को भी साथ लाए तो?
यही सोचकर स्कोडा ने पेश की है अपनी नई कॉन्सेप्ट कार Skoda Vision O.
यह कार सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि सोच में भी फ्यूचरिस्टिक है। इसका डिज़ाइन आपको पहली नज़र में आकर्षित करता है और इसका इंटीरियर आपको टेक्नोलॉजी की नई दुनिया में ले जाता है।
डिज़ाइन और बाहरी लुक
Skoda Vision O का डिज़ाइन पूरी तरह से एयरोडायनामिक है जो ड्राइविंग के दौरान हवा के दबाव को कम करता है और बेहतर परफॉर्मेंस देता है।इसका लंबा और चौड़ा बॉडी स्ट्रक्चर इसे पारंपरिक एस्टेट कार बनाता है।
आगे का हिस्सा चिकना और मज़बूत है, जबकि पीछे की ओर T-आकार की पतली टेललाइट्स दी गई हैं।गाड़ी की छत पर इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है, जो इसका लुक स्पोर्टी और स्टाइलिश बनाता है।टेलगेट पर स्कोडा का एम्बॉस्ड लोगो दिया गया है, जिससे डिज़ाइन और भी प्रीमियम लगता है।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
इंटीरियर को “इनसाइड-आउट डिज़ाइन फिलॉसफी ” के तहत तैयार किया गया है, यानी पहले यात्री की सुविधा और फिर टेक्नोलॉजी पर ध्यान दिया गया है।
कार में मिनिमलिस्ट कंट्रोल्स, टिकाऊ मटेरियल, और 3D प्रिंटेड हेडरेस्ट, हॉरिजन डिस्पले और AI असिस्टेंट मौजूद है, जो ड्राइविंग अनुभव को आधुनिक और सुविधाजनक बनाता हैं।
खास बात इसका सस्टेनेबल मटेरियल है जैसे पौधों से बने फ़ैब्रिक और रिसाइकल्ड प्लास्टिक जो इसको इको फ्रेंडली बनाते है।
बूट स्पेस और इनोवेटिव सुविधाएं
Skoda Vision O में 650 लीटर बूट स्पेस है, जो सीट फोल्ड करने पर लगभग 1,700 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।सिर्फ बूट स्पेस ही नहीं, बल्कि स्कोडा ने इसमें कुछ ऐसी छुपी हुई स्मार्ट सुविधाए भी दी है जो इसे और भी खास बनाती है जैसे
बिल्ट-इन फ्रिज और पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर ।इसका डिज़ाइन सिर्फ दिखने के लिए नहीं बल्कि रोज़मर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बड़ी फैमिली हो, एडवेंचर ट्रिप हो या फिर रोज़ का शहर का सफ़र – यह कार हर ज़रूरत के हिसाब से फिट बैठती है।
लॉन्च और भविष्य
Skoda Vision O स्कोडा की 130 साल की एस्टेट कार परंपरा का आधुनिक रूप है।स्कोडा की ऑक्टाविया एस्टेट पहले ही 3 मिलियन से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं, और विज़न O उसी की अगली पीढ़ी मानी जा रही है।
उम्मीद है कि यह कार 2027–2028 तक प्रोडक्शन मॉडल के रूप में आएगी और वोक्सवैगन ग्रुप के SSP (Scalable Systems Platform) पर आधारित होगी।
निष्कर्ष
स्कोडा विज़न O सिर्फ एक कॉन्सेप्ट नहीं, बल्कि ब्रांड की भविष्य की सोच, स्थिरता और आधुनिकता का प्रतीक है। इसमें स्टाइल, टेक्नोलॉजी और स्पेस तीनों का बेहतरीन संतुलन है। यह आने वाले समय की ऐसी एस्टेट कार होगी जो इको-फ्रेंडली होने के साथ-साथ परिवार और लंबी यात्राओं के लिए भी आदर्श साबित होगी।





