भारतीय SUV बाजार में एक बार फिर से हलचल मचने वाली है, क्योंकी skoda अपने पापुलर मिड साइज SUV KUSHAQ का नया फेसलिफ्ट लॉन्च करने की तैयारी पुरी कर चुकी है। जी हां, यह SUV नए फीचर्स के साथ 2026 में लॉन्च होगी और हाल ही में इसका पहला टीजर जारी हुआ है। इस टीजर को देखने के बाद कार लवर्स और संभावित खरीदरों के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है। नई Skoda Kushaq का डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखाई दे रहा है। इसका इंटीरियर बेहद ही खास होने वाला है। साथ ही इस गाड़ी में होगी एडवांस टेक्नोलॉजी और न्यू सेगमेंट फीचर्स जो होंगे पूरी तरह से टेक लोडेड।
Skoda Kushaq 2026 का यह Facelift मॉडल केवल कॉस्मेटिक बदलाव तक सीमित नहीं होगा बल्कि इसमें दिए जा रहे हैं पैनोरमिक सनरूफ, एडवांस सेफ्टी फ़ीचर्स ,360 डिग्री कैमरा और अपग्रेड डिजिटल फीचर्स। मतलब अब स्कोडा केवल ड्राइविंग पर फोकस नहीं करेगी बल्कि आराम, सेफ्टी स्मार्टनेस हर पहलू पर काम करेगी। हालांकि पहला टीजर रिलीज होने के बाद अब हर कार लवर जानना चाहता है कि आखिर Skoda Kushaq Facelift में क्या नया है? यह कब लांच होगी ? और यह कौन से सेगमेंट के ग्राहकों के लिए सही साबित?
जैसा कि हम सब जानते हैं Skoda Kushaq पहली बार भारत में 2021 में लॉन्च की गई थी। यह उसे समय MCB IO IN प्लेटफार्म पर बनी एक कंपैक्ट SUV थी। लेकिन अब समय के साथ इस गाड़ी में भारी चेंज की आवश्यकता महसूस होने लगी। इसलिए केवल पावरट्रेन के नए विकल्प ही नहीं बल्कि नए बेहतर इंटीरियर और बेहतरीन एक्सटीरियर तथा टेक लोडेड फीचर्स के साथ यह गाड़ी फेसलिफ्ट वर्जन में 2026 में भारत के मार्केट में उतारी जाएगी।
क्या होगा Skoda Kushaq Facelift 2026 में खास?
बाहरी डिजाइन में नया अपडेट: Skoda Kushaq Facelift 2026 वर्जन में हाई क्वालिटी बदलाव किए गए हैं। सामने के हिस्से में पहले से बेहतर फ्रंट ग्रील और बम्पर डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से गाड़ी और ज्यादा स्टाइलिश हो जाती है।
- हैडलाइट्स में LED का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही कुछ स्पाई इमेज में पता चला है कि इसमें कनेक्टेड DRL और LED लाइट बार भी दिए जाएंगे।
- गाड़ी के व्हील्स की बात करें तो यह 17 इंच के नए एलॉय व्हील्स होंगे जो गाड़ी को हाई प्रोफाइल लुक देंगे।
- साथ ही गाड़ी के टेललुक को भी पहले से ज्यादा शानदार बनाया जा रहा है।
- LED टेल लाइट बार और LED शेप्ड लाइट क्लस्टर से यह गाड़ी पहले से ज्यादा मैस्क्युलिन लुक देने वाली है।

अंदर का इंटीरियर भी प्रीमियम और स्पेशियस: इस गाड़ी के इंटीरियर में भी स्कोडा ने भरपूर बदलाव किए हैं।
- जहां एक तरफ फैक्ट्री फिट पैनोरिक सनरूफ पेश किया जाएगा।
- तो वही केबिन पहले से ज्यादा खुला रखा जाएगा। गाड़ी में इंफोरटेंमेंट और डिस्प्ले अपडेट की कोई कमी नहीं होगी।
- एंड्राइड ऑटो एप्पल कार प्ले की सुविधा, टच स्क्रीन सिस्टम की पुष्टि हो चुकी है।
- साथ ही सीट पहले से ज्यादा वेंटीलेटेड और आरामदायक होगी।
- इस गाड़ी में रियर सीट मसाज फंक्शन भी मिलेगा जो प्रीमियम टच देगा।
सेफ्टी और सुरक्षा: इस गाड़ी में Skoda ने सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है।
- गाड़ी में स्कोडा ने लेवल 2 ADAS फीचर्स भरपूर मात्रा में लोड किए हैं
- एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन असिस्ट, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360 डिग्री व्यू पार्किंग सेंसर
- 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, TPMS
पावरट्रेन और इंजन विकल्प: Skoda Kushaq Facelift 2026 में इंजन में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। लेकिन जितने भी कांबिनेशन दिए जाएंगे वह बिल्कुल भरोसेमंद होंगे ।
- 1.00 L टर्बो पैट्रोल जो 115bps पावर और 178nm टॉर्क जनरेट करेगा, साथ ही यह आएगा 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक विकल्प के साथ
- दूसरा विकल्प 1.5 लीटर टर्बो पैट्रोल का होगा जो 150 bps पावर और 250 nm टॉर्क जनरेट करेगा जो आएगा 7 स्पीड DSG के परफॉर्मिंग विकल्प के साथ।
- इसके अलावा 1.0 L वेरिएंट, 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही हैम
Skoda Kushaq Facelift 2026 लॉन्च तिथि
Skoda Kushaq Facelift 2026 का पहला टीजर सामने आ चुका है। यह गाड़ी 19 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च की जाएगी। इसकी कीमत की बात करें तो यह 11 लाख से 19 लाख के बीच मिलेगी जो की एक्स शोरूम प्राइसेस होंगे।
निष्कर्ष

कुल मिलाकर Skoda Kushaq Facelift 2026 फीचर लोडेड टेक्नोलॉजी, अपडेटेड मिड साइज SUV होने वाली है जो पहले से बेहतर फीचर और बेहतर संयोजन के साथ भारत के बाजारों में लॉन्च की जाएगी।
इन्हें भी पढ़े :-





