सोचिए अगर आपके फोन में एक ऐसा ऐप हो जो आपके कॉल, मैसेज, लोकेशन, नेटवर्क सब कुछ आपके साथ-साथ देख सके, हालांकि सुनने में यह काफी आसान और सुविधाजनक लगता है लेकिन यह आपकी प्राइवेसी में स्टॉकिंग नहीं बल्कि स्नूपिंग हो सकता है। जी हां, भले ही यह आपकी सुविधा और सुरक्षा के लिए क्यों ना शुरू किया गया हो परंतु है तो यह आपके नेटवर्क की निगरानी ही। और यह सब किसी भी यूजर के लिए असुविधाजनक जरूर हो सकता है।
हम सब देख रहे हैं कि आजकल हमारा फोन केवल स्मार्टफोन नहीं रह गया है बल्कि वह हमारे डिजिटल जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। हमारे फोन में फोटो, बैंकिंग एप, ओटीपी, सोशल मीडिया, कांटेक्ट, रिकॉर्ड सब कुछ हैं। यहां तक कि आपके जरूरी दस्तावेज भी डिजिटल फॉर्मेट में सेव हैं और इन्हीं सब की सुरक्षा के लिए सरकार ने लॉन्च की है संचार साथी एप। हालांकि कोई भी एप जब हम फोन में इंस्टॉल करते हैं तो हम कई बार सोचते हैं। और संचार साथी ने भी हमें यही सब सोचने के लिए मजबूर (sanchar saathi app Controversy) कर दिया है।
- क्या यह ऐप हमारे फोन को स्लो कर देगी?
- क्या इस ऐप की वजह से बैटरी जल्दी खत्म हो जाएगी?
- क्या यह ऐप हमारे प्राइवेसी को खतरे में डालेगी?
- क्या यह ऐप हमारे बैकग्राउंड में लगातार ट्रैकिंग जारी रखेगी?
यदि आप भी यही सब सोच रहे हैं तो यह लेख आपके लिए एकदम परफेक्ट सॉल्यूशन है, क्योंकि आज हम आपको आपके हर प्रश्न का जवाब देने वाले हैं। जिससे आप यह समझ पाएंगे कि क्या है Sanchar saathi App Myths And Facts और क्या संचार साथी एप (kya sanchar saathi app safe hai?) फोन में रखनी चाहिए या इसे डिलीट कर देना चाहिए?
संचार साथी ऐप इंस्टॉल करने पर फोन पर क्या असर होगा?
परफॉर्मेंस: फोन स्लो होगा या नहीं?
संचार साथी एप आपके बैकग्राउंड में नेटवर्क रिलेटेड डाटा को लगातार मॉनिटर करेगा। जैसे कि कॉल ड्रॉप, सिग्नल स्ट्रैंथ नेटवर्क क्वालिटी इत्यादि। हालांकि इस सबका आपके फोन पर थोड़ा सा असर जरूर पड़ेगा। लेकिन इसका इतना बड़ा असर भी नहीं पड़ेगा कि आपका फोन लैग करने लगे। खासकर उन फोन्स पर बिल्कुल भी असर नहीं पड़ेगा जिनकी RAM 4GB से ऊपर है। हालांकि 4GB से कम RAM वालों को थोड़ा बहुत लैग महसूस हो सकता है।
बैटरी लाइफ: क्या बैटरी ज्यादा खर्च होगी?
संचार साथी एप आपके फोन में इंस्टॉल होने के बाद यह एप आपकी लोकेशन और नेटवर्क स्टेटस को समय-समय पर रिकॉर्ड करेगा। हालांकि इसके लिए अतिरिक्त बैटरी की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि यह आप आपकी बैटरी को 5% से 10% तक ड्रेन कर सकता है। क्योंकि इसकी वजह से GPS लोकेशन लगातार ऑन रहेगी, बैकग्राउंड में डाटा लगातार भेजा जाएगा, एप बार-बार नेटवर्क को चेक करेगा। ऐसे में बैटरी थोड़ा तेजी से खत्म हो सकती है जिसके लिए आप फोन को बैटरी सेविंग मोड पर रख सकते हैं या लोकेशन में भी Only while using का चुनाव कर सकते हैं।
डेटा उपयोग: क्या इंटरनेट की ज्यादा खपत होगी?
क्योंकि यह ऐप नेटवर्क रिपोर्ट भेजता है इसीलिए डाटा का उपयोग थोड़ा सा ज्यादा होगा। लेकिन इतना ज्यादा भी नहीं कि आपका डाटा पूरा खाली हो जाए। इस ऐप को अपने मोबाइल में यदि आप इंस्टॉल करते हैं तो यह वीडियो एप की तरह आपका डाटा नहीं खाएगा। मासिक एवरेज की बात करें तो यह 50 से 100MB प्रतिमाह डाटा इस्तेमाल करेगा वह भी आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए।
प्राइवेसी: क्या यह आपको लगातार ट्रैक करेगा?
इस एप के साथ प्राइवेसी ही सबसे बड़ा मुद्दा है। क्योंकि यह एप असल में आपकी लोकेशन और नेटवर्क क्वालिटी ट्रैक करता है। मतलब यह ऐप दिन भर रिपोर्ट रखेगी कि आप किस एरिया में है? किस नेटवर्क से जुड़े हैं? किस समय कौन सा नेटवर्क कमजोर था? हालांकि यह ऐप आपके कॉल रिकॉर्ड, चैट, फोटो और कंटेंट नहीं पढ़ेगा। बल्कि आपकी सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। लेकिन हां लोकेशन का लगातार ट्रैक होना यूजर्स के लिए प्राइवेसी का हनन हो सकता है। वहीं कुछ लोग इसे डिजिटल प्रोफाइलिंग का जोखिम भी कह रहे हैं।
सिक्योरिटी: क्या यह एप फोन को कमजोर बनाएगा?
सबसे जरूरी बात यह ऐप कोई मैलवेयर नहीं है। बल्कि यह आपके फोन की सुरक्षा के लिए बनाया गया एक ऐप है। हालांकि इसके लिए आपको सरकार को हक देना होगा कि वह आपके फोन के बैकग्राउंड को लगातार चेक करते रहें। हालांकि साइबर अटैक की स्थिति में हो सकता है कि इस ऐप का बैकग्राउंड में लगातार चलना कमजोर लिंक बन जाए परंतु इसकी संभावना काफी कम है।
क्या Sanchar Saathi ऐप रखना जरूरी है?
जैसा कि हम सब जानते हैं सरकार ने इस ऐप को अनिवार्य जरूर किया है। लेकिन एप को इंस्टॉल करना, उसे रखना यूजर्स की मर्जी पर है। यूजर चाहे तो इसे डिलीट या डिसएबल कर सकता है। और यदि यूजर सरकार को नेटवर्क क्वालिटी सुधारने में, मोबाइल थेफ्ट और साइबर क्राइम को रोकने में मदद करना चाहिए तो इस ऐप को अपने मोबाइल में रख सकता है। यदि फिर भी इस ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करने के बाद आपका फोन स्लो होता है या बैटरी जल्दी खत्म होती है तो आप चाहे तो इसे अनइनस्टॉल कर सकते हैं।
ध्यान रखने योग्य बातें
- यह ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है।
- यह एप कोई मैलवेयर नहीं है।
- यह एप आपके फोन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
- बल्कि यह ऐप आपके फोन को साइबर क्राइम और मोबाइल थेफ्ट तथा आईडेंटिटी थेफ्ट से बचाएगी।
इन्हें भी पढ़े :
- Apple iPad Pro (M5, 2025) – अल्ट्रा-प्रीमियम परफॉर्मेंस वाला प्रो-लेवल टैबलेट, जो हर क्रिएटर और प्रोफेशनल के लिए बना है
- Wobble One Price & Features: 22K रेंज में प्रीमियम बिल्ड और AI OIS कैमरा वाला नया भारतीय स्मार्टफोन
- OnePlus 15R – OnePlus ला रहा है तूफ़ान! Snapdragon 8 Gen 5, 7400mAh बैटरी और Quad-IP रेटिंग वाला यह फोन बनेगा मार्केट का नया पॉवरहाउस





