Royal Enfield Bullet 650 – क्या क्लासिक लुक के साथ दे पाएगी आधुनिक फीचर्स और टेक्नोलॉजी ??

Royal Enfield Bullet 650

अगर आप रॉयल एनफील्ड के फैन हैं तो एक बात तो पक्की है आपके अंदर कहीं न कहीं एक सपना जरूर रहा होगा कि “काश मेरे पास एक Royal Enfield Bullet 650 होती। ” और जब से Royal Enfield Bullet 650 की खबरें आने लगी हैं, बाइक प्रेमियों में बस यही सवाल है कि क्या ये बुलेट सच में 650cc की ताकत लेकर आएगी? और अगर लेकर आ रही है तो क्या ये सच में मार्केट में हंगामा मचा देगी? तो चलिए देखते है कंपनी ने और क्या जानकारी बताई है हमारी आने वाली Royal Enfield Bullet 650 के बारे में।

डिज़ाइन और स्टाइल

Royal Enfield बुलेट का नाम आते ही दिमाग में वही पुरानी भारी बॉडी, चौड़ा टैंक, सीधी राइडिंग पोज़िशन और रॉयल लुक जाता है। अच्छी बात यह है कि Royal Enfield Bullet 650 का डिज़ाइन उसी क्लासिक रूप को बरकरार रखेगा लेकिन इसमें मेटल की बॉडी ज्यादा ठोस लगेगी, सीट थोड़ा ज्यादा चौड़ी और आरामदायक दिखेगी और कुल मिलाकर बाइक का प्रेज़ेंस सड़क पर भी भारी-भरकम दिखेगा।

हालांकि यह भी साफ है कि Royal Enfield Bullet 650 वर्ज़न का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और रॉयल होगा।इसके लिए इसमें हाथ से पेंट की गई सुनहरी पिनस्ट्राइप्स दिखाई देती है। जो चमचमाती हुई पंखों वाली 3D बैजिंग के साथ है। साथ ही इसमें ट्विन -‘टाइगरआई ‘वाले लैंप दिए गए है जो इसकी ऐतिहासिक परंपरा को दिखाते है।बुलेट 650 क ऐसी बाइक बनेगी जिसे दूर से आते देख कर ही लोग पहचान जाएंगे कि यह सामान्य बुलेट नहीं, बल्कि एक नई जमाने की बुलेट है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Royal Enfield Bullet 650 का इंजन वही होने की उम्मीद है जो Interceptor 650 और Continental GT 650 में मिलता है। यानी 648cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन, जो लगभग 34.6 bhp की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क 5650 rpm पे देता है। अब आप खुद सोचिए जहां 350cc बुलेट ही अपना रौब दिखाकर सड़क पर राज करती है वहीं अगर 650cc की बुलेट आएगी तो उसकी आवाज़ से लेकर उसकी ताकत तक, सब कुछ एक अलग ही स्तर पर होगा।

इस बाइक का थ्रोटल घुमाते ही जो स्मूथ और दमदार फील मिलेगा, वह इसे रोजमर्रा की राइड से लेकर लंबी हाईवे जर्नी तक हर जगह शानदार साथ देगा। 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच इस बड़े इंजन को और भी मज़ेदार बना देंगे। इसमें मिलता है 14.8 लीटर टैंक और इसका कर्ब वज़न लगभग 243kg हैl

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

आज की तारीख में लोग क्लासिक लुक तो चाहते ही हैं, लेकिन फीचर्स भी बिलकुल नए ज़माने वाले चाहिए होते हैं। Royal Enfield Bullet 650 में यही संतुलन देखने को मिल रहा है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एनालॉग के साथ डिजिटल डिस्प्ले जुड़ रहा है, जिससे राइडर को पुरानी बुलेट का अहसास भी मिलेगा और नई जानकारी भी आसानी से पढ़ी जा सकेगी।

USB चार्जिंग पोर्ट, LED हेडलैंप और टेललैंप, नेविगेशन सपोर्ट, बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम और उन्नत सस्पेंशन ये सब फीचर्स इसे एक ऐसी मशीन बना देंगे जिसमें क्लासिक स्टाइल और मॉडर्न सुविधा का बेहतरीन मिलन होगा। बुलेट हमेशा से मजबूत और भरोसेमंद मानी जाती है, और ऐसे फीचर्स इसे और भी भरोसेमंद बना देंगे।

राइडिंग कम्फर्ट

Royal Enfield Bullet 650 का वजन 650cc इंजन के कारण पहले से ज्यादा होगा लेकिन इसका फायदा राइडिंग में दिखेगा। बाइक हाईवे पर बेहद स्थिर चलेगी हवा के दबाव को आसानी से चीरकर आगे बढ़ेगी और भारी बॉडी के कारण उछलने-डुलने की समस्या कम होगीl सिंगल स्टेप-अप सीट न सिर्फ क्लासिक दिखती है बल्कि डेली राइड और लंबी यात्रा दोनों के लिए आरामदायक है। वाइब्रेशन भी पुराने बुलेट मॉडलों की तुलना में काफी कम होंगे क्योंकि इसमें सामने 43mm के टेलिस्कोपिक फोर्क दिया हैं और पीछे में ट्विन शौक आब्जर्वर मौजूद है।

हैंडल, लीवर्स और फुटपैग्स इस तरह सेट किए गए हैं कि आप लंबी सवारी पर भी थकान कम महसूस करें।
सामने 320 mm डिस्क और पीछे 300 mm डिस्क है, दोनों ट्विन पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर्स के साथ हैं। इसमें ड्युअल चैनल ABS का सपोर्ट है जिससे ब्रेकिंग भरोसेमंद और सुरक्षित होती है।कुल मिलाकर यह बाइक छोटे शहरों से लेकर हाइवे पर लंबी दूरी तक हर जगह एक आरामदायक साथी बनेगी।

कीमत और कलर ऑप्शन

अगर अनुमान लगाया जाए तो Bullet 650 की कीमत Interceptor 650 के करीब ही रहने की उम्मीद है। यानी कीमत लगभग 3 लाख से 3.30 लाख के बीच हो सकती है। यह कीमत थोड़ी बड़ी जरूर है लेकिन जिस तरह की रॉयलनेस, पावर और राइड क्वालिटी यह बाइक देने वाली है उससे यह कीमत पूरी तरह वाजिब लगती है। बुलेट प्रेमियों के लिए यह कीमत बाइक की शान के सामने शायद मायने न भी रखे, क्योंकि बुलेट हमेशा से लोगो के दिलों पे राज करती आ रही है।

यह बुलेट 2 कलर वेरिएंट में आएगी:
कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्ल्यू

निष्कर्ष

Royal Enfield Bullet 650 का नाम ही लोगों की धड़कन बढ़ाने के लिए काफी है। यह बाइक क्लासिक लुक को बनाए रखकर भी आधुनिक जरूरतों को पूरा करेगी। इसका इंजन इसे बेहद ताकतवर बनाएगा और इसका प्रीमियम लुक इसे भीड़ में अलग पहचान देगा।

तो अगर आप Royal Enfield के क्लासिक लुक को पसंद करते हैं, लेकिन साथ ही आप आधुनिक टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का भी आनंद लेना चाहते हैं, तो Bullet 650 आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है।

इन्हें भी पढ़े :