जिस SUV ने एक समय पर भारतीय सड़कों पर राज किया अब एक बार फिर से वह नाम वापसी की तैयारी कर रहा है। जी हां,हम बात कर रहे हैं Renault की Renault Duster New Gen 2026 की। Renault जनवरी में Duster New Gen 2026 को ऑफिशियली रिलीज़ करने वाला है और इसका टीजर भी सामने आ चुका है। इस टीजर रिलीज के साथ SUV सेगमेंट में हलचल मच गई है। दमदार लुक, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और पुराने भरोसे के साथ Renault Duster अब नए अवतार में रिलीज होगी और यह वापसी Creta और Seltos की बादशाहत को हिला देने वाली है।
यदि आपने इससे पहले कभी Renault Duster 1st Gen देखी है या चलाई है तो आप जानते होंगे कि यह SUV सिर्फ गाड़ी नहीं बल्कि भरोसे का दूसरा नाम थी। और अब कई सालों के बाद Renault Duster New Gen 2026 भारत में फिर से दस्तक देने वाली है मतलब नए प्लेटफार्म, अपडेटेड डिजाइन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ यह SUV मिड साइज़ सेगमेंट में बड़े ब्रांड को चुनौती देगी।
Renault Duster New Gen 2026 Launch:
फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉल्ट ने आधिकारिक तौर पर अपने लोकप्रिय मॉडल Renault Duster New Gen 2026 का नया वर्जन भारत में लॉन्च करने का निर्णय ले लिया है। यह गाड़ी 26 जनवरी 2026 के दिन भारत में लांच होगी। यह मॉडल रेनो का सबसे Highly Expected Mid Size Compact Model है। इस बार यह नई तकनीक, आधुनिक डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स के साथ वापस लौट रहा है। इस गाड़ी की खासियत की बात करें तो इस गाड़ी में LED Lighting Elements और मजबूत स्टांस, एक्स्ट्रा हाईटेक लाइटिंग डिजाइंस का इस्तेमाल किया जा रहा है जो इसे ग्लोबल मॉडल की पहचान दिला रहे हैं।
आइये जानते हैं Renault Duster New Gen 202 के बदले हुए अंदाज
CMF -B Platform पर बनेगी Renault Duster New Gen 2026:
- Renault Duster New Gen 2026 को Renault Nissan Alliance के मॉडर्न CMF प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा।
- जिसकी वजह से यह गाड़ी पहले से ज्यादा सेफ होगी। इसकी बॉडी हल्की होगी, लेकिन मजबूती में काफी दमदार होगी।
- क्रैश टेस्ट में इसे बेहतर रेटिंग जरूर मिलेगी। हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के लिए इसे फ्यूचर रेडी बनाया जा रहा है।
- रेनॉल्ट डस्टर इस गाड़ी को ग्लोबल NCAP रेटिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन कर रही है।
डिजाइन और लुक :

- Renault Duster New Gen 2026 में Ibro Shaped LED DRL, और Connected LED tail lamps दिए जा रहे हैं जो हाय विजिबिलिटी और क्लियर विजुअल प्रदान करेंगे।
- SUV बॉडी में बॉक्सी प्रोफाइल, चौड़े व्हील और मजबूत स्टांस दिए जा रहे हैं जो Renault Duster New Gen 2026 को रोड पर दमदार प्रेजेंस देंगे।
- रेनॉल्ट इंडिया के अनुसार यह मॉडल इंडिया की सड़कों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिसमें ग्राहक की पसंद के आधार पर स्पेसिफिक बदलाव किए गए हैं।
इंटीरियर और फीचर:
- नई डस्टर के केबिन में नई टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की जा रही है जैसे कि, 10.1” Center Infotainment System,
- 7” Digital Instrument Cluster,
- wireless android Auto & Apple Carplay
- panoramic sunroof, 360° Camera,
- Hill Assist Control, 6 airbag for safety, ESC, ADAS
पावर ट्रेन और टेक्नोलॉजी
- Renault Duster New Gen 2026 भारतीय सड़कों के आधार पर डिजाइन की गई है, इसमे 1.3 L Turbo petrol Engine विकल्प दिया जा रहा है।
- इसमें मैन्युअल और सीवीटी ट्रांसमिशन के विकल्प दिए जाएंगे।
- इसके अलावा आने वाले समय मे 4/4 ड्राइव विकल्प भी लॉन्च किया जाने वाला है जिससे यह SUV ऑफ रोडिंग में भी अपना दबदबा जमायेगी।
- सूत्रों की माने तो आने वाले समय में Hybrid Powertrain और अन्य वेरिएंट भी बनाए जाएंगे।
Renault Duster New Gen 2026 :Price
Renault Duster New Gen 2026 गेम चेंजर होने वाली है। ऐसे में इसकी कीमत पुरानी रेनॉल्ट से कुछ हद तक ज्यादा होगी। हालांकि रेनॉल्ट की सबसे बड़ी ताकत रही है वैल्यू फॉर मनी प्राइसिंग और Renault Duster New Gen 2026 Price 10.5 लाख से शुरू होकर 17 लाख तक जाएगा। यह कीमत पूरी तरह से वेरिएंट टाइप पर निर्भर रहेगी।
निष्कर्ष

कुल मिलाकर Renault Duster New Gen 2026 भारतीय बाजार में SUV प्रेमियों के लिए एक नया एक्साइटमेंट लेकर आएगी। 26 जनवरी 2026 को लांच होने वाली यह गाड़ी भारत की सड़कों पर डस्टर की यादों को फिर से जिंदा करेगी। हालांकि इस बार इस गाड़ी में सेफ्टी फीचर्स, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इस गाड़ी के लॉन्च के साथ ही Creta, Seltos की बिक्री पर क्या असर पड़ता है।
इन्हें भी पढ़े :-





