भारत मे Redmi अपने प्रीमियम टैबलेट सेगमेंट को फिर से मजबूत करने के लिए Redmi Pad 2 Pro 5G ला रहा है जो की एक आधुनिक और हाई-परफॉर्मेंस टैबलेट है और जिसकी तकनीक स्मार्टफोन के साथ-साथ लैपटॉप जैसी उपयोगिता भी प्रदान करती है। इस टैबलेट को वैश्विक स्तर पर पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और अब यह भारत में भी जल्द लॉन्च होने का संकेत दे रहा है। तो चलिए इस संकेत के बारे मे जाने की ये कहाँ तक सही है।
बड़ी और शानदार डिस्प्ले
Redmi Pad 2 Pro 5G में 12.1-इंच की बड़ी 2.5K (2560×1600) IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो देखने में स्पष्ट, कलरफुल और विस्तृत विज़ुअल्स प्रदान करती है। साथ ही डिस्प्ले का Adaptive Refresh Rate 120Hz का समर्थन करता है जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट का अनुभव और भी स्मूद हो जाता है।
डिस्प्ले पर 600 निट्स HBM ब्राइटनेस और TÜV Rheinland Low Blue Light तथा Flicker Free सर्टिफिकेशन भी मिलता है जिससे यह आंखों के लिए कम तनाव वाला उपयोग भी सुनिश्चित करता है। ये फीचर्स लंबे समय तक स्क्रीन देखने में आराम प्रदान करते हैं।
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी
Pad 2 Pro 5G का डिज़ाइन स्लिम और प्रीमियम है जिसकी मोटाई लगभग 7.5 mm है और वजन करीब 610 ग्राम है जो टैबलेट को पकड़ने और कैरी करने में आरामदायक बनाता है। यह टैबलेट ग्राफ़ाइट ग्रे, सिल्वर और लैवेंडर पर्पल जैसे आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है जो अलग-अलग यूज़र टाइप के लिए स्टाइलिश विकल्प देता हैं।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Redmi Pad 2 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 Mobile Platform दिया गया है जो 4nm निर्माण प्रक्रिया पर आधारित एक आधुनिक प्रोसेसर है। साथ ही इसकी CPU कॉन्फ़िगरेशन में
- 1x Cortex-A720 @ 2.7GHz
- 3x Cortex-A720 @ 2.4GHz
- 4x Cortex-A520 @ 1.8GHz और Adreno 810 GPU शामिल है,
जो आम उपयोग, मल्टीटास्किंग, हाई-डेफ़िनिशन सामग्री प्लेबैक और कुछ गेमिंग परिस्थितियों में तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है टेबल पर LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के कॉम्बिनेशन के साथ यह टैबलेट मल्टीटास्किंग और डेटा एक्सेस को तेज़ बनाता है। साथ ही इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 2TB तक तक बढ़ाया जा सकता है जो बड़ी फ़ाइल्स, वीडियो और गेम्स के लिए काफ़ी उपयोगी है।
बैटरी

सबसे बड़ी बात यह है कि Redmi Pad 2 Pro 5G में 12,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो एक टैबलेट के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। इस बैटरी के साथ यह लंबे समय तक
- रीडिंग,
- वीडियो प्लेबैक,
- म्यूज़िक स्ट्रीमिंग,
- और लंबी अवधि के मल्टीटास्किंग को सपोर्ट करता है।
इस टैबलेट में 33W फास्ट चार्जिंग तथा 27W तक रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है जिससे आप अन्य स्मार्ट डिवाइसेज़ को भी पावर बैंक की तरह चार्ज कर सकते हैं।
कैमरा सेटअप
Redmi Pad 2 Pro 5G में
- 8MP का फ्रंट कैमरा
- 8MP का रियर कैमरा
दिया गया है जो वीडियो कॉल्स, ऑनलाइन मीटिंग्स और कैज़ुअल फोटोग्राफी के लिए काफ़ी उपयुक्त है। हालांकि यह प्रोसेसर या फ़ोटोग्राफ़ी के जैसा मोबाइल कैमरा तक नहीं पहुंचता लेकिन टैबलेट उपयोग के लिए यह अच्छा संतुलन प्रदान करता है।
सॉफ्टवेयर
इस टैबलेट में Xiaomi HyperOS 2 आधारित Android 15 दिया गया है जो टैबलेट-ओरिएंटेड यूज़र इंटरफ़ेस, बेहतर मल्टीविंडो सपोर्ट और अन्य स्मार्ट फ़ीचर्स के साथ आता है। साथ ही इसमे HyperOS के माध्यम से स्मार्ट कैमरा शेयरिंग, कार्ड्स-आधारित नोटिफ़िकेशन और बड़े डिस्प्ले उपयोग को आसानी से मैनेज किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी और फीचर्स
Redmi Pad 2 Pro 5G को 5G नेटवर्क सपोर्ट और eSIM जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है जिससे डेटा स्पीड और नेटवर्क स्थिरता उच्च स्तर की बने। इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट भी शामिल हैं जो सभी आधुनिक कनेक्टिविटी जरूरतों को पूरा करते हैं।
साथ ही टैबलेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे उपयोगी अतिरिक्त फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
ऑडियो और मनोरंजन अनुभव
Redmi Pad 2 Pro 5G का ऑडियो सिस्टम भी काफी शानदार है। इसमें आपको Quad स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है जो फिल्मों, गेम्स और म्यूज़िक स्ट्रीमिंग को और भी रोमांचक बनाता है। साथ ही इसमे स्पीकर्स की वॉल्यूम क्षमता पहले की तुलना में 300% तक बूस्टेड बताई गई है जिससे ध्वनि स्पष्ट और ज़ोरदार होती है।
भारत में लॉन्च
Redmi Pad 2 Pro 5G को भारत में जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल चुका है, और संभव है कि यह जनवरी 2026 के आस-पास आधिकारिक रूप से पेश किया जायेगा । शायद Redmi Note 15 5G के साथ इवेंट में।
लॉन्च के बाद यह टैबलेट भारतीय बाज़ार में मिड-टू-प्रेमियम टैबलेट सेगमेंट को एक नया विकल्प देगा खासकर उन उपयोगकर्ताओं के लिए जो
- मनोरंजन,
- पढ़ाई/वर्क
- और पावरफुल बैटरी लाइफ चाहते हैं।
निष्कर्ष

Redmi Pad 2 Pro 5G एक पावरफुल, फीचर-रिच टैबलेट है जिसमें बड़ी 12.1″ 2.5K AMOLED-लाइक डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 12,000mAh बैटरी, Quad स्पीकर्स + Dolby Atmos, और HyperOS 2 आधारित Android अनुभव मिलता है। इसकी 5G कनेक्टिविटी, विस्तृत स्टोरेज विस्तार, और प्रीमियम बिल्ड इसे टैबलेट सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाती है। ये सारे फीचर्स रेडमी की पावर और वैल्यू-फॉर-मनी स्ट्रैटेजी को मजबूती से दर्शाते हैं और भारतीय उपयोगकर्ताओं को एक मजबूत टैबलेट एक्सपीरियंस देते है।
इन्हें भी पढ़े :-





