Porsche ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक लक्ज़री SUV, Cayenne Electric, लॉन्च कर दी है। यह लोकप्रिय Cayenne का पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्ज़न है, जिसमें लक्ज़री, पावर और लंबी रेंज का शानदार मिश्रण मिलता है। भारत में महँगी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs की मांग बढ़ रही है और Cayenne Electric इस सेगमेंट में एक दमदार विकल्प के तौर पर आ चुकी है। यह SUV उन लोगों के लिए है जो भविष्य की तकनीक के साथ सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस और लक्ज़री का आनंद लेना चाहते हैं। तो चलिए देखते हैं इस सुपरकार में Porsche ने और क्या खास किया है।
डिज़ाइन और इंटीरियर
Porsche Cayenne Electric देखने में बेहद आधुनिक और प्रीमियम लगती है। इस SUV के फ्रंट में नया बम्पर, ताज़ा LED हेडलाइट डिज़ाइन और एक स्पोर्टी ग्रिल दी गई है जो इसे सड़क पर एक मजबूत और आकर्षक उपस्थिति देती है। इसके इंटीरियर में शानदार लेदर सीटें, बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाई-टेक 14.5″ टचस्क्रीन और आरामदायक ड्राइविंग पोज़िशन मिलती है। इलेक्ट्रिक मोटर की वजह से केबिन बहुत शांत रहता है। इसमें बैठते ही लक्ज़री का एहसास होता है और लंबी ड्राइव में भी यह बेहद आरामदायक रहती है।
इंजन पावर और परफॉर्मेंस
Porsche Cayenne Electric पूरी तरह इलेक्ट्रिक है लेकिन इसके प्रदर्शन में किसी पेट्रोल स्पोर्ट्स SUV की कमी महसूस नहीं होती। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में लगभग 408 PS की पावर और 835 Nm का टॉर्क मिलता है, जो इसे 0 से 100 km/h की स्पीड सिर्फ 4.7-4.8 सेकंड में पहुंचा देता है। यह प्रदर्शन पहले से ही काफी तेज है
लेकिन इसका Turbo Electric वेरिएंट तो इससे भी अधिक जबरदस्त है। Turbo वेरिएंट में लगभग 1156 PS तक की पावर और 1500 Nm का टॉर्क मिलता है जिससे यह 0 से 100 km/h सिर्फ करीब 2.5 सेकंड में कर लेती है। यह SUV सिर्फ इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि एक सुपरकार की तरह परफॉर्म करती है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है।
बैटरी और रेंज
Porsche Cayenne Electric में 113 kWh की बड़ी बैटरी लगाई गई है, जो इस SUV को लंबी ड्राइव के लिए बेहद भरोसेमंद बनाती है। कंपनी के अनुसार इसकी रेंज 623 से 642 किलोमीटर (WLTP) तक हो सकती है। इतनी लंबी रेंज का मतलब है कि आप बिना बार-बार चार्ज किए लंबी हाईवे यात्रा आसानी से कर सकते हैं। यह रेंज इलेक्ट्रिक SUVs के बीच बहुत मजबूत मानी जाती है खासकर इस कीमत और प्रदर्शन वाले सेगमेंट में। बैटरी की क्षमता मिलकर इसे एक पावरफुल और लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक कार साबित करती है।
चार्जिंग क्षमता
Porsche Cayenne Electric में 800-Volt चार्जिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। इस तकनीक की वजह से SUV तेजी से चार्ज हो सकती है। यदि आप DC फास्ट चार्जर 390 Kw का इस्तेमाल करते हैं तो SUV की बैटरी 10% से 80% तक लगभग 16 मिनट में चार्ज हो जाती है। घर में लगाए जाने वाले AC चार्जर से चार्जिंग में समय ज़्यादा लगता है जो 6 से 11 घंटे तक हो सकता है।
तेज चार्जिंग की सुविधा इस SUV को रोज़मर्रा उपयोग के लिए और भी सुविधाजनक बनाती है खासकर उन लोगों के लिए जिनका शेड्यूल व्यस्त रहता है। साथ ही इसमें रिजेनरेटिव चार्जिंग का भी फीचर मिलता है जिसका फायदा यह की अब आप जब भी ब्रेक लगाएंगे तो बैटरी अपने आप ही चार्ज होने लगेगी।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Porsche Cayenne Electric में कई आधुनिक और हाई-टेक सुविधाएँ दी गई हैं जो इसे अपने सेगमेंट में आगे बनाती हैं। बड़ी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन,चार जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ,बोस का प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी और ड्राइवर असिस्ट फीचर्स मिलते हैं। इसकी ड्राइविंग असिस्ट टेक्नोलॉजी लंबी हाईवे ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाती है। इसके अलावा कार का सस्पेंशन, ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिक मोटर का टॉर्क डिलीवरी भी बहुत स्मूथ है जिससे ड्राइव का अनुभव और भी बेहतरीन हो जाता है।
कीमत और उपलब्धता
भारत में Porsche Cayenne Electric की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.76 करोड़ से शुरू होती है। इसका टॉप वेरिएंट, जिसे Cayenne Turbo Electric कहा जाता है लगभग ₹2.26 करोड़ तक जाता है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बुकिंग ओपन हो चुकी है और 2026 के शुरुआती महीनों में इसकी डिलीवरी भी संभव है।
प्रतिस्पर्धी संदर्भ
भारत में Porsche Cayenne Electric का सीधा मुकाबला अन्य उच्च प्रदर्शन वाली लक्जरी EV SUV से होगा, जैसे:
- बीएमडब्ल्यू IX (BMW iX)
- ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन (Audi Q8 e-tron)
किसके लिए सही है यह SUV
Porsche Cayenne Electric उन ग्राहकों के लिए बिल्कुल सही है जो लक्ज़री, लंबी रेंज और बेहद मजबूत परफॉर्मेंस का मेल चाहते हैं। यह कार उन लोगों के लिए है जो पर्यावरण के अनुकूल ड्राइविंग चाहते हैं लेकिन पावर पर कोई समझौता नहीं करना चाहते। साथ ही यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिनका बजट ऊँचा है और वे एक प्रीमियम ब्रांड की इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं।
निष्कर्ष

Porsche Cayenne Electric भारत में इलेक्ट्रिक लक्ज़री SUV सेगमेंट में एक बड़ा कदम है। इसकी लंबी रेंज, तेज चार्जिंग, अत्यधिक पावर और शानदार फीचर्स इसे अपने वर्ग में अलग पहचान देते हैं। यदि आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं जो स्टाइलिश, भविष्य-तैयार और बेहद शक्तिशाली हो, तो Porsche Cayenne Electric निश्चित रूप से विचार करने लायक है।
इन्हें भी पढ़े :-





