जब भी कोई नई कर भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में एंट्री करती है तो सबसे बड़ा सवाल या उठता है कि क्या यह कार्य सुरक्षा फीचर्स में परफेक्ट साबित होगी? क्या यह कार अंदर बैठे यात्रियों की सुरक्षा करेगी? और इसी क्रम में कुछ समय पहले जब वियतनाम की VinFast गाड़ी ने भारतीय बाजार में कदम रखा तब लोगों की आंखों में एक ही सवाल दिख रहा था कि क्या VinFast के Vf6 और Vf7 मॉडल जो धड़ल्ले से बिक तो रहे हैं पर क्या वह यात्रियों की सुरक्षा कर पाएंगे?
और इन्हीं सारे सवालों का जवाब देता रिजल्ट अब सामने आ गया है। बता दे VinFast के Vf6 और Vf7 EV मॉडल को Bharat NCAP ने दे दी है फाइव स्टार रेटिंग।
जैसा कि हम सब जानते हैं, VinFast वियतनाम की एक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी है। इन्होंने भारत में VinFast के Vf6 और Vf7 जैसे दो मॉडल लांच कर दिए हैं, और आने वाले समय में नए मॉडल भी लाइनअप में है। परंतु इनके EV मॉडल्स पर सुरक्षा रेटिंग्स को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। हालांकि अब सभी सवाल करने वालों का मुंह बंद हो चुका है। क्योंकि इस गाड़ी को मिल चुका है Bharat NCAP में 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग, मतलब दाम में किफायती भी और सुरक्षा में भी 5 स्टार भी।
Bharat NCAP क्यों है महत्वपूर्ण?

किसी भी गाड़ी के लिए सेफ्टी टेस्ट बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। वहीं Bharat NCAP भारत सरकार का ऐसा प्लान है जो क्रैश टेस्ट के माध्यम से गाड़ियों को सुरक्षा रेटिंग देता है। इसका उद्देश्य है भारतीय सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों कि सुरक्षा निश्चित करना, जिसके लिए हर गाड़ी का अलग-अलग एंगल से क्रैश टेस्ट किया जाता है और इसके बाद इन गाड़ियों को मिलता है रेटिंग। Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट गठित किया जाता है और इसके बाद डिसाइड होता है कि यह गाड़ी अंदर बैठे यात्री को कितनी सुरक्षा देगी?
VinFast Vf6 और Vf7 के सेफ्टी रिज़ल्ट
- VinFast के Vf6 और Vf7 दोनों ही मॉडल को भारत NCAP में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है।
- vf6 में एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोडक्शन इन 97% अंक और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 98% अंक हासिल किया ।
- वहीं vf7 ने एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 98% और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 98% अंक हासिल किया।
- मतलब यह गाड़ी अंदर बैठे यात्रियों और बच्चों की पूरी सुरक्षा करने में सक्षम है।
सेफ्टी टेस्ट में दोनों गाड़ियों का प्रदर्शन
VinFast की Vf6 और Vf7 दोनों ही गाड़ियों ने हर प्रकार के क्रैश टेस्ट में बेहतर परफॉर्मेंस दिया। जब गाड़ी का फ्रंट इंपैक्ट, साइड इंपैक्ट, पोल साइड इंपैक्ट चेक किया गया तो पाया गया कि अंदर बैठे ड्राइवर और यात्री समेत सभी की सुरक्षा यह गाड़ी करने में सक्षम है। साथ ही अंदर बैठे छोटे बच्चों के लिए दी जाने वाली ISO FIX सीट माउंट की वजह से बच्चों की सुरक्षा भी 100% होती है।
VinFast : Vf6 और Vf7 मिलने वाले सेफ्टी फीचर
VinFast के Vf6 और Vf7 मॉडल में विभिन्न सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं। जैसे के,
- 7 एयरबैग
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल
- ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
- लेन कीप असिस्ट
- हिल असिस्ट
- ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन
- ISO FIX चाइल्ड सीट माउंट्स
VinFast का सेफ्टी रेटिंग में 5 स्टार हासिल करने का सीधा अर्थ
VinFast के Vf6 और Vf7 को भारत NCAP ने क्रैश टेस्ट में फाइव स्टार रेटिंग दे दी है, जिसका सीधा मतलब यह है कि भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार में यह गाड़ी एक नई मिसाइल प्रस्तुत कर रही है। यह गाड़ी सबसे पहले काफी किफायती दामों में मिल रही है और दूसरा उन्नत EV मॉडल में मिलने वाली यह विदेशी गाड़ी भारत में फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुकी है।
ऐसे में एक नए ब्रांड के लिए भारत में घुसना, भरोसा कायम करना, सुरक्षा मानकों पर खरा उतरना यह सिद्ध करता है कि आने वाले समय में VinFast भारत की बड़ी ब्रांड को EV में कांटे कई टक्कर देने वाली है। वहीं VinFast जल्द ही भारत के बाजारों में अपने अन्य मॉडल भी पेश करने वाली।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर अब जब VinFast के Vf6 और Vf7 को Bharat NCAP में 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग मिल चुकी है, तो यह स्पष्ट रूप से बताता है कि यह यह गाड़ी भारतीय ग्राहकों के लिए एकदम परफेक्ट सॉल्यूशन है। ऐसे में यदि आप भी एक सुरक्षित भरोसेमंद और फ्यूचर रेडी कार खरीदना चाहते हैं तो VinFast का Vf6 और Vf7 इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल मॉडल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।
इन्हें भी पढ़े :-





