SUV बाजारों में कुछ नाम ऐसे हैं जिनकी गैर मौजूदगी महसूस की जा सकती है। Nissan उन्हीं में से एक है। बीते कुछ सालों में सीमित मॉडल और धीमी रफ्तार की वजह से यह ब्रांड चर्चा से जुदा रहा। लेकिन अब तस्वीर पूरी बदलने वाली है। Nissan एक के बाद एक अपने नए सेगमेंट लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है। जल्द ही Nissan SUV सेगमेंट में Nissan Tekton SUV उतारने वाला है। और इस बार Nissan कोई गलती नहीं करेगा।
जी हां 4 फरवरी 2026 को होने वाले इस वर्ल्ड प्रीमियर में केवल एक SUV नहीं लॉन्च की जाएगी बल्कि Nissan रणनीति के साथ वापसी करेगा। Nissan Tekton SUV नई सेगमेंट की SUV का ग्लोबल रिप्रेजेंटेशन करेगी और धीरे-धीरे इसे दुनिया भर की सड़कों पर दौड़या जाएगा। बता दें Nissan ने Tekton नाम भी काफी सोच समझ कर चुना है। Tekton यूनानी भाषा का एक शब्द है जिसका अर्थ होता है क्राफ्टमैन/ आर्ट्स। Nissan Tekton SUV की कारीगरी, मजबूती और डिजाइन इसी नाम को सार्थक करता है।
क्या है Nissan Tekton SUV?
Nissan Tekton SUV एक मिड साइज SUV है जिसे भारत के बाजारों के लिए खास कर तैयार किया गया है। यह SUV Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Victoris, Toyota Hyryder और Tata Sierra जैसे मॉडल को चुनौती देने के उद्देश्य से लांच की जा रही है। यह केवल एक कार नहीं होगी बल्कि भारत में Nissan की दमदार वापसी होगी।
क्या है Nissan Tekton SUV की क्राफ्टमैनशिप में अलग?
दमदार एक्सटीरियर
Nissan Tekton ने अपनी अब तक की सारी कलाकारी इस कार में डाल दी है। जी हां इसका लुक काफी बॉक्सी, मजबूत और प्रीमियम है।
- बड़ी ग्रिल, डबल क्रोम स्ट्रिप इसे काफी इंप्रेसिव बनाते हैं।
- C आकर के LED हेडलैंप और LED टेल लाइट इसे स्टाइलिश लुक देते हैं।
- स्क्लप्टेड बोनट, मजबूत व्हील आर्च और मल्टी स्पोक एलॉय व्हील्स इस डिजाइन को और भी ज्यादा स्टेंट लुक देते हैं।
- गाड़ी में डुएल टोन बम्पर और SUV जैसी क्लैड्डिंग इसे शानदार रोड प्रसेंस देती हैं।

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
Nissan Tekton के इंटीरियर को लेकर अब तक कोई भी खबर सामने नहीं आई है। लेकिन जो टीजर और रिपोर्ट सामने आए हैं उससे पता चलता है कि यह इंटीरियर काफी प्रीमियम होने वाला है। यह इंटीरियर भारत की बड़ी ब्रांड को टक्कर देने वाला इंटीरियर होगा।
- Nissan ने Tekton के इंटीरियर में सारे लेटेस्ट फंक्शन इस्तेमाल किए हैं।
- बड़ा टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- वायरलेस चार्जिंग
- ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- सनरूफ
- लेवल 2 सेफ्टी फीचर्स
- 360 डिग्री कैमरा
- मल्टीपल एयरबैग सुरक्षा पैकेज इत्यादि
प्लेटफॉर्म इंजन और परफॉर्मेंस
Nissan Tekton को Renault-Nissan के CMF-8 प्लेटफार्म पर बनाया जा रहा है। इसकी सबसे खास विशेषता होगी इसका इंजन जिसमें,
- 1.3L वाला टर्बो पैट्रोल इंजन,
- इसके अलावा इस अन्य इंजन विकल्प जैसे कि 1.00L टर्बो और
- 1.5L नेचरली रेस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन में भी लॉन्च किया जाएगा।
- ट्रांसमिशन की बात करें तो मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही विकल्प दिए जाएंगे।
- और आने वाले समय में इसमें AWD की सुविधा भी दी जाएगी।
- मतलब यह गाड़ी अपने इंजन और ट्रांसमिशन जैसे दमदार कंफीग्रेशन से शहर और हाईवे दोनों में अच्छा ड्राइविंग अनुभव देगी।
भारत में लॉन्च की संभावना
Nissan Tekton का वर्ल्ड प्रीमियर 4 फरवरी 2026 को होने वाला है। हालांकि इसे ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने के बाद धीरे-धीरे बाजारों में उतर जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि भारत में यह गाड़ी 2026 के बीच लांच होगी और 2026-27 में Nissan भारत की सड़कों पर अपनी पकड़ बनाएगा। क्योंकि MPV Gravite के बाद Nissan Tekton की लॉन्चिंग Nissan को मॉडर्न SUV सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी बनाएगी। वही कीमत की बात करें तो यह गाड़ी 10.5 लाख से 20 लाख के बीच बताई जा रही है।
निष्कर्ष

कुल मिलाकर Nissan Tekton SUV, Nissan के तरकश का ऐसा तीर होगा जो SUV सेगमेंट में धमाका मचा देगा। Nissan के विशिष्ट प्लेटफार्म पर बनने वाली यह गाड़ी अपने बॉक्सी और मजबूत अंदाज की वजह से भारतीय ग्राहकों के पहली पसंद बन जाएगी। हालांकि असली जानकारी 4 फरवरी 2026 की ग्लोबल प्रीमियर के बाद ही सामने आएगी लेकिन तब तक Nissan Tekton SUV चर्चा का विषय बनी रहेगी।
इन्हें भी पढ़े :-





