भारतीय परिवार जब कोई कार खरीदने निकलता है तो सबसे पहले वह यह चाहता है कि कार बड़ी हो, उसके बजट में हो, लुक स्टाइलिश हो और फीचर फुल ऑन लोडेड हो। हालांकि जब बात आती है इन सारी क्वालिटीज की लिस्ट की तो काफी गीने चुने नाम ही इस लिस्ट में फिट बैठते हैं। इसी खेल को बदलने के लिए आ रही है Nissan Gravite, जी हां भारतीय ग्राहकों की ज़ेब को ध्यान में रखते हुए बड़ी स्पेस के साथ, स्टाइलिश लुक और लोडेड फीचर, 17 फरवरी को यह गाड़ी भारत के बाजारों में लांच होने वाली है और यह सीधा-सीधा SUV मार्केट में फैमिली कार को टक्कर देगी।
Nissan Gravite उन मिडिल क्लास फैमिली को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो कम कीमत में ज्यादा स्पेस, ज्यादा टेक्नोलॉजी चाहते हैं। Nissan Gravite CMF-A+ पर बनी होने की वजह से यह गाड़ी एक अलग स्टाइल और अलग पहचान रखेगी। सबसे खास बात यह है कि यह गाड़ी अपने लांच से पहले ही MPV बाजार को हिला चुकी है, क्योंकि कम बजट में 7 सीटर MPV जिसमें टेक्नोलॉजिकल फीचर्स की भरमार है। ऐसी गाड़ी भारतीय ग्राहकों को खास पसंद आएगी।
MPV के पीछे Nissan Gravite की स्ट्रैटेजी

Nissan Gravite एक साधारण MPV बिल्कुल भी नहीं है। असल में यह Nissan के कम बैक स्ट्रेटजी का हिस्सा है। भारत के उस सेगमेंट पर फोकस कर रहा है जो फैमिली इसके लिए गाड़ी खरीद रहे हैं। खास कर 6 से 7 मेंबर्स की गाड़ी जो कि पहले ही भारतीय सेगमेंट में काफी कम मौजूद है। और यदि मौजूद है भी तो काफी महंगी है। सबसे खास बात Nissan ने इस बार Renault के साथ प्लेटफार्म शेयर किया है जिसकी वजह से लागत काफी कम हो गई है।
यह गाड़ी CMF-A+ प्लेटफार्म पर तैयार की गई है, जिसकी वजह से इसका रिसर्च डेवलपमेंट उन्नत और आधुनिक है और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट काफी कम है। यह गाड़ी खास कर Tier 2 और Tier 3 जैसे शहरों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। जहां SUV ऊंची कीमत पर नहीं बिकेगी, लेकिन जिस कीमत पर बिकेगी ग्राहक उसे जरूर खरीदेगा।
Nissan Gravite खरीदने के 7 बड़े कारण
- फैमिली परफेक्ट कार: यह कार उन फैमिली के लिए है, जिनके परिवार बड़े हैं और जो आमतौर पर पूरे परिवार के साथ ट्रैवल करते हैं।
- कम बजट में बड़ी गाड़ी: Nissan Gravite 6 से 10 लाख की रेंज में उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है जो बड़ी गाड़ी तो चाहते हैं लेकिन बजट बिगड़ता नहीं चाहते।
- भरोसे का दूसरा नाम: Nissan Gravite बजट में भले ही कम है लेकिन बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड में कोई कमी नहीं छोड़ी, 6 एयरबैग, ABS EBD जैसे फीचर इसे परफेक्ट फैमिली कार बनाते हैं।
- शहर और हाईवे के लिए परफेक्ट: Nissan Gravite का इंजन भले ही रेसिंग इंजन ना हो लेकिन शहर में स्मूथ ड्राइव देगा और हाईवे पर लंबी दूरी में भरोसेमंद परफॉर्मेंस देगा।
- कम मेंटेनेंस में बढ़िया माइलेज: Nissan ने इस बार रेनॉल्ट के साथ प्लेटफार्म शेयर किया है जिसकी वजह से इसका इंजन मेंटेनेंस में कम खर्चा लेगा पर माइलेज अच्छा देगा और सबसे खास बात इसके स्पेयर पार्ट आसानी से उपलब्ध होंगे जो आफ्टर सेल्स सर्विस में मदद करेगा।
- मॉडर्न पर प्रैक्टिकल फीचर्स: Nissan Gravite में मॉडर्न फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन फालतू खर्चों को कम किया गया है। मतलब इस गाड़ी में वही फीचर्स दिए जा रहे हैं जो सच में रोज़मर्रा के काम में आते हैं।
- SUV से छोटी हैचबैक से बेहतर: सबसे खास बात Nissan Gravite SUV से काफी सस्ती है, लेकिन SUV की पूरी फैसिलिटी देती है। यह हैचबैक से काफी बेहतर है लेकिन हैचबैक जितनी भी सस्ती है। मतलब यही समझदारी इस गाड़ी की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
Nissan Gravite MPV के स्पेसिफिकेशन और स्मार्ट फीचर
- Nissan Gravite में स्लिक, प्रोपोर्शन, मस्कुलर बॉडी पैनल्स और स्पेशल ग्रिल डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है।
- गाड़ी में LED DRL और डायनामिक ट्रिम एलिमेंट्स इस्तेमाल किए गए हैं।
- यह गाड़ी 5 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगी।
- गाड़ी 7सीटर सेटअप के साथ आती है।
- इसमें 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट, 7 इंच डिजिटल ड्राइवर प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, पीछे AC वेंट्स, मल्टी फंक्शन स्ट्रिंग
- 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT ऑटोमेटेड मैन्युअल वाला 1.00 लाइटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन
- ADAS 2 सेफ्टी फीचर्स, 6 एयरबैग, ESC ABS, TPMS
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट ,सीट बेल्ट रिमाइंडर
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्स्ट
- रियर पार्किंग कैमरा, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड सेंसिंग लॉक, इंपैक्ट ऑटो अनलॉक
निष्कर्ष

कुल मिलाकर Nissan Gravite एक ऐसा MPV प्रोडक्ट है जो भारतीय परिवार की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 6 से 10 लाख की रेंज में 7 सीटर, एक स्टाइलिंग प्रैक्टिकल केबिन, स्मार्ट फीचर और ब्रांड स्टेटमेंट जो की भारत के आम परिवारों के लिए परफेक्ट सॉल्यूशन होगी। यदि आप भी लंबे समय से स्पेस , आराम और बजट का बढ़िया संतुलन ढूंढ रहे हैं तो 17 फरवरी 2026 को Nissan Gravit लांच होने वाली है। यह गाड़ी आपके लिए परफेक्ट सॉल्यूशन साबित होगा
इन्हें भी पढ़े :-
- जनवरी 2026 में भारत की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें और SUVs: बिक्री के आंकड़ों से क्या संकेत मिलते हैं?
- Vivo T5x 5G: बड़ी डिस्प्ले, 6700mAh बैटरी और Dimensity 7400 के साथ मिड-रेंज में दमदार अपग्रेड
- iQOO Pad Air: 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 870 और दमदार बैटरी के साथ भारत का पावरफुल एंड्रॉयड टैबलेट





