Nissan Gravite MPV:  क्यों है नई Nissan Gravite- Make Or Break Car, Nissan के ब्रांड रीबूट की शुरुआत

Nissan Gravite

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में पिछले कुछ समय से एक के बाद एक नए प्रोडक्ट लॉन्च हो रहे हैं। और, इसी क्रम में अपना नसीब आजमाने आ गई है Nissan Gravite. जी हां, ऑटोमोबाइल बाजार में हर नई कर लॉन्च केवल एक प्रोडक्ट इवेंट नहीं होती, कई बार यह ब्रांड के भविष्य को नई दिशा देने वाला मोड़ भी बन जाती है। और, Nissan Gravite को भी इसी नजर से देखा जा रहा है। Nissan Gravite एक 7 सीटर MPV नहीं है, बल्कि Nissan India की दोबारा वापसी मतलब ब्रांड कमबैक का अहम हिस्सा है।

माना कि पिछले कुछ सालों में Nissan भारत में सीमित मॉडल और कम बिक्री की वजह से चर्चा से बाहर रहा। परंतु Nissan Gravite के साथ यह ब्रांड साफ तौर से कमबैक के संकेत दे रहा है। अब Nissan भारत में केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराने नहीं बल्कि मुकाबला करने आई है। क्योंकि Nissan Gravite नाम का नया प्रोडक्ट जिस सेगमेंट में उतारा जा रहा है वह एक बहुत बड़ी रणनीति की तरफ इशारा करता है।

किसे टारगेट करेगी Nissan

  •  Nissan Gravite उन भारतीय ग्राहकों को टारगेट करने के लिए बनाई गई है जो परिवार और भरोसे को प्राथमिकता देते हैं।
  •  ऐसे ग्राहक जिन्हें ज्यादा स्पेस चाहिए और बजट टाइट है।
  •  मतलब यह चारों चीजें अब ग्राहकों को एक साथ में Nissan Gravite में मिलेगी।
  •  यह कार केवल Ertiga या Triber को टक्कर देने वाली MPV नहीं होगी बल्कि यह भारत में अपना भरोसा दोबारा बनाने का काम करेगी।

Nissan से कैसे करेगा इंडिया में रिबूट?

सही सेगमेंट का चुनाव : Nissan ने Nissan Gravite को कंपैक्ट MPV सेगमेंट में उतारने का फैसला किया है। और यही Nissan का सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक है। भारत में यह सेगमेंट सबसे ज्यादा बिकने वाला सेगमेंट है। क्योंकि यह फैमिली ओरिएंटेड सेगमेंट होता है। SUV जितना महंगा नहीं होता, परंतु हैचबैक से ज्यादा प्रैक्टिकल होता है। इसकी वजह से एक्सपर्ट की माने तो Nissan Gravite मास मार्केट से जुड़ने में कामयाब होगी।

डिजाइन से ज्यादा ब्रांड लैंग्वेज पर फोकस: Nissan Gravite का लुक काफी सिंपल रखा गया है। इसमें ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किए गए हैं। लेकिन हां, इसे फैमिली फ्रेंडली और भरोसेमंद कार के रूप में जरूर तैयार किया है। ताकि ग्राहक को मिले ज्यादा यूजेबिलिटी और लॉन्ग टर्म वैल्यू का पक्का वादा।

Renault Alliance का स्मार्ट इस्तेमाल:  Nissan इस बार काफी समझदारी भरी चाल चल रहा है। इस बार बिजनेस के नजरिए से Nissan ने Nissan Gravite के प्रोडक्शन के लिए रेनॉल्ट के साथ टाइ-अप किया है। जिससे डेवलपमेंट कॉस्ट कम होगी, प्रोडक्शन तेज होगा, भारत में कीमतों पर कंट्रोल होगा और ब्रांड रिबूट को काफी फायदा देगा।

Nissan Gravite के बाद Nissan की क्या योजना है?

Nissan का प्लान केवल Gravite को लॉन्च करने तक की सीमित नहीं है। Nissan की लॉन्ग टर्म योजना काफी बड़ी है। अब जब वह भारत में अपना कम बैक कर ही रहा है तो निश्चित ही Gravite उसकी अकेली पेशकश नहीं होगी। ऑटो इंडस्ट्री के मुताबिक Nissan Gravite के बाद Nissan एक के बाद एक नई कॉन्पैक्ट SUV कार लॉन्च करेगा। मतलब आने वाले समय में हमें Nissan की मिड साइज SUV, नई कॉन्पैक्ट SUV और EV कार बाजारों में दिखाई देगी।

Gravite: After Sales Strength

Nissan समझ चुका है कि ग्राहकों को केवल अच्छी कार नहीं चाहिए, उनको आफ्टर सेल्स सर्विस भी चाहिए। इसीलिए Nissan Gravite के लॉन्च के साथ-साथ भारत में डीलर नेटवर्क और आफ्टर सेल्स स्ट्रैंथ पर फोकस कर रहा है। क्योंकि ब्रांड की असली परीक्षा आफ्टर सेल्स से ही शुरू होती है।

Gravite किसके लिए सही होगी? 

Nissan Gravite उन MPV खरीदारों के लिए सही होगी जो बेहतर माइलेज, 7 सीटर, स्पेस, कम मेंटेनेंस और फैमिली परफेक्ट गाड़ी खरीदना चाहते हैं।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर Nissan Gravite को नई MPV कहना सही नहीं होगा, क्योंकि Nissan अपनी Nissan Gravite के साथ-साथ भारत में आत्मविश्वास की वापसी कर रहा है। और, इस बार उसकी वापसी सोची-समझी रणनीति के अंतर्गत होगी, जो केवल Nissan Gravite के लॉन्च तक ही सीमित नहीं होगी बल्कि भारत की सड़कों पर फिर से कारें दौड़ायेगी।

इन्हें भी पढ़े :-