New Tata Sierra Mileage Reality: माइलेज को लेकर कंपनी का दावा और असली दुनिया का सच, असल टेस्ट ने खोल दी पोल

Tata Sierra Mileage

Tata Sierra की वापसी सिर्फ एक SUV की वापसी नहीं है बल्कि मिड साइज सेगमेंट में एक नई दमदार कार की वापसी हुई है। हालांकि इस SUV सेगमेंट ने एक नई बहस छेड़ दी है। खास तौर पर माइलेज को लेकर, क्योंकि लोग इस गाड़ी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वजह बेहद साफ है, क्योंकि इस गाड़ी ने लोगों को फिर से नॉस्टैल्जिया दिया है। वह सारे भारतीय जो पहले Tata Sierra चला चुके हैं और इसका दमदार माइलेज देख चुके हैं वे अब इसके नए स्टाइल और दमदार रोड प्रसेंस की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। 

परंतु अब खरीदार पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। और, अब वे कंपनी से यह भी पूछते हैं कि पेट्रोल कितना माइलेज देगा? टर्बो का माइलेज कैसा है? डीजल वाली गाड़ी फायदे का सौदा होगी या नहीं?  इन्हीं सारे सवालों को ध्यान में रखते हुए हमने Tata Sierra के पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल तीनों इंजन के अनुमानित ARAI अनुमानित माइलेज, शुरुआती ऑटो जर्नलिस्ट टेस्ट और रियल वर्ल्ड ड्राइविंग रिसर्च को मिलाकर एक माइलेज कंपैरिजन टेबल तैयार किया है। ताकि गाड़ी खरीदने से पहले आप भी Tata Sierra mileage reality से समझ सके कि कौन सा वेरिएंट आपकी जरूरत के हिसाब से बेस्ट होगा?

नई Tata Sierra में कौन-कौन से इंजन और कौन से वेरिएंट होंगे?

  • Tata Sierra एक मिड साइज SUV है। यह तीन इस पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आ रही है।
  •  1.5 लीटर NA पैट्रोल,  1.5 लीटर TGDi टर्बो पैट्रोल, 1.5 लीटर 118 PS 
  • बाजार में Tata Sierra के Smart+, Pure, Pure+,Adventure, Adventure+  जैसे ट्रिम्प में दिखाई दे रही है। 
  • जिनका इंजन  चेसिस / ट्रिम के हिसाब से उपलब्ध है। हालांकि किसी-किसी ट्रिम्प में ऑटो और मैनुअल वेरिएंट का फर्क दिखाई दे सकता है।

माइलेज को लेकर कंपनी क्या दावे कर रही है?

  •  Tata Motors ने दावा किया है कि New Tata Sierra में इस्तेमाल किया गया हर इंजन आटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा सर्टिफाइड है।
  •  Tata Sierra के हर वेरिएंट में इंजन ट्रिम के आधार पर माइलेज अलग-अलग हो सकता है।
  •  शुरुआती जानकारी के आधार पर NA पेट्रोल का ARAI 16 से 18 kmpl बताया जा रहा है।
  •  टर्बो पैट्रोल लगभग 14 से 16 kmpl और डीजल कम से लगभग 18 से 20 kmpl का अनुमानित माइलेज दिखा रहा है।

रियल वर्ल्ड टेस्ट क्या बता रहे हैं?

ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स ने दावा किया है की Tata Sierra रियल वर्ल्ड माइलेज में लगभग आटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा किए गए दावों के आसपास ही परफॉर्मेंस करने वाली है। Tata Sierra के शुरुआती टेस्ट ड्राइव बताते हैं कि सिटी में भारी ट्रैफिक में पेट्रोल-टर्बो 11 से 13 kmpl, जब की हाईवे में 15 से 16 kmpl का एवरेज देगी। वहीं डीजल वर्जन में शहरों में 12 से 14 kmpl और हाईवे पर 16 से 18 kmpl माइलेज देगी। मतलब सीधे तरीके से पता चलता है की माइलेज पूरी तरह से ड्राइविंग स्टाइल और ट्रैफिक पर निर्भर करता है।

कौन सा वेरिएंट होगा आपके लिए सही?

शहरी और हल्की ड्राइविंग वाले:  

  • यदि आपकी ज्यादातर ड्राइविंग दिन प्रतिदिन शहर में होती है, मतलब यात्रा कम है और बजट कम रखना है तो 1.5 लीटर NA पेट्रोल वेरिएंट बढ़िया रहेगा।
  •  यह इंजन 106 PS + 145 Nm का है और माइलेज मेंटेनेंस दोनों में संतुलन देता है।
  •  स्टैंडर्ड राइट के लिए यह कैपेसिटी पर्याप्त है मतलब खर्च भी कम और मेंटेनेंस भी कम

Tata Sierra Mileage comparison (ARAI vs Real World)

Engine variantGearboxEstimated ARAI MileageReal life city MileageReal life Highway Mileage
1.5 NA Petrol Smart/Pure6MT15-17 kmpl12-13kmpl16-18kmpl
1.5 NA Petrol (higher trim)6MT15-17kmpl11-13kmpl16-18kmpl
1.5Turbo Petrol-Pure+Adventure6MT13-15kmpl11-12kmpl14-16kmpl
1.5Turbo Petrol Adventure 6AT12-14kmpl10-11kmpl13-15kmpl
1.5 Diesel pure/Adventure6MT16-19kmpl12-14kmpl16-20kmpl
1.5 Diesel Higher trims6AT15-18kmpl12-13.5kmpl16-18kmpl

हाईवे और लंबी दूरी वाले : 

  • यदि आप अक्सर लंबी दूरी पर गाड़ी चलाते हैं, शहर में और शहर से बाहर जाना आपका रोजाना का काम है तो आपके लिए एक 1.5 लीटर डीजल वेरिएंट वाली गाड़ी लेना समझदारी होगी।
  •  इसमें टॉर्क 260 से 200 Nm का है जो ड्राइविंग में बेहतर ट्रैक्शन देता है।
  •  लंबी दूरी पर माइलेज और खर्च दोनों की बचत हो जाएगी  खपत कम होगी और भरोसेमंद माइलेज मिलेगा।

पावर स्पोर्टी ड्राइव और ऑटो कंफर्ट वाले:  

  • ऐसे कार लवर्स जो SUV में मजेदार ड्राइव पावर और ऑटोमेटिक सुविधा के साथ स्पोर्टी अनुभव चाहते हैं तो उनके लिए टर्बो पैट्रोल वैरीअंट (हायर ट्रिम) परफेक्ट होगा।
  •  टर्बो पेट्रोल से पावर और इमीडिएट ट्रैक्शन मिलेगा जो एक्सप्रेसवे और शहर दोनों में काम आएगा।
  •  हालांकि इसमें माइलेज भले ही कम होगी लेकिन ड्राइविंग अनुभव काफी स्मूद होगा।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर मार्केट में New Tata Sierra का नाम लौट आया है और हर वेरिएंट अलग-अलग माइलेज और अलग-अलग सुविधाओं के साथ बाजारों में उपलब्ध होने वाला है। अब यह ग्राहक के ऊपर निर्भर करता है कि वह किस प्रकार अपनी जेब, अपनी आवश्यकता और अपने एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए परफेक्ट विकल्प का चयन करता है। सीधी सी बात है यदि कम खर्च चाहिए तो पेट्रोल, लंबी यात्रा है तो डीजल और मजेदार ड्राइव चाहिए तो टर्बो वर्जन चुनना समझदारी होगी।

इन्हें भी पढ़े :