भारतीय SUV बाजार में बहुत कम गाड़ियां ऐसी हैं जो पहली नजर में ही ऐसा एहसास करा देती हैं कि मामला दिखावे का नही बल्कि दम का हो जाता है। जी हां, Kia Seltos Turbo 2025 को देखकर भी ऐसा लगता है। बता दें, Kia Seltos Facelift 2025 Turbo ने हाल ही में एक नई SUV मार्केट में लॉन्च की है यह Kia Seltos Facelift Turbo का नया वर्ज़न है।
Kia ने Seltos Facelift के इस नए वर्जन में केवल फीचर्स और डिजाइन में बदलाव नहीं किया है बल्कि इसके इंजन को भी पहले से ज्यादा बेहतर करने की कोशिश की है। मतलब अब Kia Seltos Facelift एक नए संतुलित अवतार में बाजार में लौटी है जो ग्राहकों को अपनी और आकर्षित कर रही है।
अब से पहले Kia Seltos को हल्की सी नर्वस SUV माना जाता था। मतलब ग्राहक इस SUV को लेने से पहले आमतौर पर कंफ्यूजन में रहते थे। परंतु अब Kia Seltos Facelift में KIA ने Special Tuning, Stable Body Control और Advance Safety System लोड कर दिया है। जो अब फीचर लोडेड नहीं, बल्कि ड्राइविंग के लिहाज से भी भरोसेमंद हो गई है। आज हम आपको इसी का Kia Seltos Facelift First Review देने वाले हैं जहां हम बताएंगे इसके हर एंगल का एनालिसिस।
Kia Seltos Facelift 2025 Turbo DCT: क्या है 1.5L Turbo Power Engine
- 2025 Kia Seltos में 1.5L Turbo Power Engine लोड किया गया है, जो कि इस सेगमेंट का सबसे मजबूत इंजन है।
- यह इंजन 160PS की पावर और 253 nm torque जेनेरेट करता है। मतलब यह सड़क पर दमदार परफॉर्मेंस दिखाता है।
- सबसे खास बात इसका low-rpm जो इंजन को शांत और स्मूथ रखता है।
- मिड रेंज में टर्बो का पंच काफी मजबूत महसूस होता है और इस पूरे फीचर्स की वजह से ओवरटेक भी काफी आसानी से और स्मूथली हो जाता है I
- ऐसे driving dazzler जो एक्सीलेटर दबाने पर इमीडिएट रिस्पांस चाहते हैं उनके लिए Kia Seltos में 1.5L Turbo Power परफेक्ट ऑप्शन है। क्योंकि इसका इंजन ना शहर में थका-थका लगता है ना हाईवे पर, बल्कि हाईवे पर तो इसकी असली ताकत सामने आती है।
Kia Seltos में 1.5L Turbo Power: गियरबॉक्स की समझदारी
- Kia Seltos में 1.5L Turbo Power में 7 Speed DCT Transmission इस्तेमाल किया जा रहा है, जो इंजन को ज्यादा सपोर्ट देता है।।
- इस Dual Clutch Transmission की वजह से नॉर्मल ड्राइविंग में गियर शिफ्ट का झटका महसूस ही नहीं होता।
- ट्रैफिक में भी कार बिना एक्सीलेटर दिए आराम से सरकती है।
- Sport Mode में गियरबॉक्स गियर को स्टेबल रखता है।
- हालांकि स्लो मूविंग ट्रैफिक में DCT के कारण हल्की गर्माहट फील हो सकती है, जो की टेक्नोलॉजी की एक सामान्य प्रक्रिया है।
Kia Seltos 2025 facelift : स्टेबिलिटी और हाई स्पीड बिहेवियर
- Kia Seltos 2025 facelift पुरानी Kia से बहुत ज्यादा स्टेबल है,
- 100 से 120 km/h पर यह SUV बिल्कुल स्टेबल रहती है।
- 140 km/h तक इसकी स्टेबिलिटी में किसी प्रकार का कोई कंपन महसूस नहीं होता।
- हाई स्पीड पर स्टियरिंग वजन पकड़ लेता है।
- मतलब इस कार को तेज रफ्तार में भी alignment में रखना काफी आसान है।
- पुराने मॉडल की तुलना में Kia Seltos 2025 facelift का Road Control काफी बेहतर है।
- वही Lane Change में भी यह SUV पूरा भरोसा देती है।
- वही बात करें जब इसकी High Speed की तो Kia ने Top Speed Run को फिलहाल फोकस नहीं बनाया है, परंतु इंजन और स्टेबिलिटी को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह गाड़ी 180 km/h के आसपास की क्षमता रखती है। परंतु प्रैक्टिकल रूप से 120-140km/h चलाना comfortable cruising speed माना जाएगा।
Kia Seltos 2025 facelift: ब्रेकिंग कंट्रोल और सेफ्टी
- Kia Seltos 2025 facelift मॉडल में चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो की ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को मजबूत बनाते हैं।
- तेज स्पीड पर ब्रेक लगने पर भी कार एकदम सीधी रहती है।
- इसके ABS और ESC इमीडिएट रिएक्ट करते हैं।
- पैनिक ब्रेकिंग में भी कार का कंट्रोल बना रहता है।
- वही बात करें सेफ्टी की तो इस गाड़ी में 6 Airbag, Level 2 ADAS, Lane Assist, Adaptive Cruise Control, TPMS, ESC, Hill Start Assist, 360° Camera जैसे सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Kia Seltos 2025 facelift Turbo उन लोगों के लिए परफेक्ट सॉल्यूशन है जो पावरफुल इंजन चाहते हैं। क्योंकि यह गाड़ी हाईवे पर स्टेबल और कॉन्फिडेंट परफॉर्मेंस देती है। ऐसे लोग जो फीचर्स के साथ सेफ्टी से समझौता नहीं करना चाहते वह अब Kia Santos 2025 facelift को अपनी विशलिस्ट में जोड़ सकते हैं।
इन्हें भी पढ़े :-





