GST में बड़ा बदलाव, अब कार और बाइक कितनी सस्ती होंगी- आसानी से समझें

Gst

नई GST दरों से कारों कि कीमतों में कटौती – ग्राहकों के लिए राहत कि खबर

सरकार की ओर से हाल ही में GST (वस्तु एवं सेवा कर) में किये गए बदलावों का सीधा असर अब आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है- लेकिन इस बार राहत के रूप में | कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है, क्यूंकि अब कुछ category की कारों पर लगने वाला टैक्स घटा दिया गया है, जिससे उनकी कीमतें कम हो सकती हैं |

परिचय

4 सितंबर 2025 को GST कॉउन्सिल ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) प्रणाली का एक बड़ा पुनर्गठन (GST 2.0) मंजूर किया | इसके साथ साथ दो ही स्लैब लागू किये गए—-5% और 18% —–और एक उच्च दर 40% ‘लक्जरी/सिन’ वस्तुओं पर लागू की गई |

यह बदलाव 22 सितंबर 2025 यानी नवरात्रि से होगा और इस कदम का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के मौसम में खपत को बढ़ावा देकर अर्थव्यवस्था को गति देना है |

GST क्या है ?

GST (Goods and Services Tax) एक एकीकृत कर(Tax) प्रणाली है जो पुरे भारत में वस्तुओं और सेवाओं पर लागू होती है | इसे 1 जुलाई 2017 को लागू किया गया था |

GST की दरें(स्लैब्स) :

GST को चार मुख्य स्लैब में बांटा गया है :

  • 5% – रोजमर्रा की चीजें (जैसे: दालें, ब्रेड)
  • 12% – कुछ तैयार खाद्य पदार्थ, जूते
  • 18% – ज्यादातर सेवायें, इलेक्ट्रॉनिक्स
  • 28% – लक्जरी आइटम, तम्बाकू, कारें आदि
वाहन का प्रकारपहले का टैक्सअब का टैक्सक्या हुआ ?
1. छोटी कारें~30%18%काफी सस्ती हो गई
2.बजट बाइक/स्कूटर(350cc)~30%18%खरीदने में आसान
3.EVs (इलेक्ट्रिक वाहन)5%5%ऐसा ही रहा
4.मध्यम/बड़ी कारें(SUV)45-50%40%थोड़ी राहत मिली
5.खेती वाले वाहनों~12%5%सस्ते हुए

मुख्य बिंदुओं की लिस्ट :

  • बजट कारों पर GST घटकर 18%—पहले जहाँ 30% था |
  • 350cc तक की बाइकें भी 18% टैक्स पर |
  • EV अभी भी 5% टैक्स पर—-स्वच्छ ऊर्जा को समर्थन |
  • बड़े वाहन पर 40% टैक्स—-पहले ~50% था, थोड़ी राहत |
  • ट्रेक्टर जैसे कृषि वाहन अब सिर्फ 5% टैक्स के साथ सस्ते |

निष्कर्ष

ये सभी बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होंगेजो नवरात्री के पहले दिन है |

यह मध्यम वर्ग के उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो बजट में रहकर कार खरीदना चाहते हैं,कुल मिलाकर, GST ने आम आदमी के लिए कार खरीदना सुविधाजनक बना दिया है, अगर आप एक मध्यम वर्गीय ग्राहक हैं और नयी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अपनी आवशयकताओं, बजट और टैक्स लाभों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा | इस समय आप अपनी सपनो की कार पर स्मार्ट निवेश कर सकते हैं |