MG Majestor vs MG Gloster: डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या हैं बड़े अंतर?

भारतीय फुल-साइज SUV सेगमेंट में MG की मौजूदगी लगातार मजबूत हो रही है। MG Gloster पहले से ही इस सेगमेंट में एक प्रीमियम और फीचर-लोडेड SUV के रूप में स्थापित है। अब कंपनी MG Majestor को ज्यादा रग्ड, मॉडर्न और पावरफुल अवतार में पेश कर रही है। दोनों SUVs कई मामलों में समान हैं लेकिन डिजाइन, इंटीरियर और परफॉर्मेंस में महत्वपूर्ण अंतर देखने को मिलता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि MG Majestor और MG Gloster में क्या बदलाव किए गए हैं।

फ्रंट डिजाइन

MG Majestor का फ्रंट फेसिया Gloster की तुलना में ज्यादा रग्ड और एग्रेसिव है। जहां Gloster का डिजाइन थोड़ा अर्बन और क्रोम-हैवी स्टाइलिंग के साथ आता है वहीं Majestor को ज्यादा स्पोर्टी और मजबूत लुक दिया गया है।Majestor में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है जिसमें बंपर पर वर्टिकली स्टैक्ड LED यूनिट्स मिलती हैं। इसके साथ ग्रिल में इंटीग्रेटेड LED DRLs दिए गए हैं जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं। ग्रिल में रेक्टेंगुलर डिटेलिंग और हल्के क्रोम टच दिए गए है लेकिन Gloster की तरह ज्यादा क्रोम का इस्तेमाल नहीं किया गया है। बंपर पर हैवी क्लैडिंग दी गई है, जो SUV के रग्ड कैरेक्टर को और मजबूत बनाती है।इसके मुकाबले Gloster का फ्रंट ज्यादा क्लासी और क्रोम-फोकस्ड है, जो अर्बन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

साइड प्रोफाइल और व्हील्स

साइड से देखने पर दोनों SUVs का सिल्हूट काफी हद तक समान है क्योंकि दोनों का व्हीलबेस एक जैसा है। हालांकि Majestor में कुछ विजुअल अपग्रेड किए गए हैं।Majestor में नए डिजाइन के 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम और दमदार लुक देते हैं। इसके अलावा ब्लैक्ड-आउट व्हील आर्च और साइड सिल्स दिए गए हैं, जो SUV की टफ स्टांस को और उभारते हैं। यह बदलाव Majestor को ज्यादा स्पोर्टी और ऑफ-रोड रेडी लुक देता है।

रियर डिजाइन

पीछे की तरफ Majestor में सबसे बड़ा बदलाव कनेक्टेड LED टेललैंप्स के रूप में देखने को मिलता है। जहां Gloster में स्टैंडअलोन टेललैंप यूनिट्स मिलती हैंहीं Majestor में पूरी चौड़ाई में फैली हुई कनेक्टेड लाइट बार दी गई है, जो इसे मॉडर्न लुक देती है।MG का पारंपरिक बैज हटाकर “Morris Garages” लेटरिंग दी गई है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम पहचान देती है। रियर बंपर पर अतिरिक्त क्लैडिंग दी गई है, जिससे SUV का मजबूत लुक बरकरार रहता है। एग्जॉस्ट सेटअप में भी बदलाव किया गया है। Gloster में जहां क्वाड एग्जॉस्ट टिप्स मिलते हैं वहीं Majestor में ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं।डायमेंशन की बात करें तो Majestor चौड़ाई और ऊंचाई में Gloster से थोड़ा बड़ा है लेकिन दोनों का व्हीलबेस समान है।

इंटीरियर

MG Majestor का केबिन लेआउट Gloster से अलग और ज्यादा फ्रेश डिजाइन के साथ आता है। इसमें सिंगल-टोन ब्लैक थीम दी गई है जिसमें सिल्वर हाइलाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके मुकाबले Gloster में ब्लैक-ब्राउन ड्यूल-टोन फिनिश मिलती है।

Majestor में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो पहले से ज्यादा बड़ा और एडवांस है। इसके साथ 12.3-इंच का पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। यह सेटअप SUV को टेक्नोलॉजी के मामले में एक कदम आगे ले जाता है।प्रैक्टिकलिटी के लिए A-पिलर और सेंटर कंसोल पर ग्रैब हैंडल्स दिए गए हैं। गियर लीवर को सेंटर कंसोल से हटाकर स्टीयरिंग कॉलम पर शिफ्ट किया गया है जिससे केबिन में ज्यादा स्पेस और क्लीन लुक मिलता है।सीटिंग लेआउट की बात करें तो Majestor में 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्प उपलब्ध हैं जैसा कि Gloster में भी मिलता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

MG Majestor में Gloster का ही 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है लेकिन इसे हाईयर ट्यून में पेश किया गया है। Majestor का इंजन 215 hp की पावर और 478 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और यह 4×2 और 4×4 दोनों लेआउट में उपलब्ध है।

वहीं MG Gloster में दो इंजन विकल्प मिलते हैं। एक 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन, जो 161 hp और 374 Nm टॉर्क देता है और दूसरा ट्विन-टर्बो वर्जन, जो ज्यादा पावरफुल है। इस तरह Majestor परफॉर्मेंस के मामले में Gloster के बेस वेरिएंट से ज्यादा ताकतवर है।

निष्कर्ष

MG Majestor और MG Gloster दोनों ही फुल-साइज प्रीमियम SUVs हैं, लेकिन Majestor को ज्यादा रग्ड डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर और हाई-ट्यून इंजन के साथ पेश किया गया है। यह SUV उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो ज्यादा एग्रेसिव लुक, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं।

दूसरी ओर MG Gloster अभी भी एक मजबूत और फीचर-लोडेड विकल्प है खासकर उन लोगों के लिए जो एक भरोसेमंद और स्थापित मॉडल चुनना चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़े :-