देश की सबसे प्रतिष्ठित लोकप्रिय SUV Toyota Fortuner एक लंबे समय से SUV श्रृंखला में भारत के ग्राहकों की पहली पसंद रही। पर अब इसे चुनौती देने के लिए आ गया है MG Majestor, जी हां MG Majestor, Toyota Fortuner के रोड प्रेजेंस और इंजन क्षमता को कांटे की टक्कर दे रहा है।
MG ने हाल ही में अपने फुल साइज MG Majestor को आधिकारिक तौर पर पेश किया है, जो केवल आकार में फॉर्च्यूनर से बड़ा नहीं बल्कि असल में ज्यादा बेहतर फीचर, लग्जरी अनुभव यहां तक की टेक्नोलॉजी के मामले में भी फॉर्च्यूनर से कई आगे है। MG Majestor की सबसे खास बात यह है कि यह फॉर्चूनर को कांटे की टक्कर भी देगा और ऐसे SUV सेगमेंट में D+ की श्रेणी में भी आएगा। मतलब भारतीय बाजार में प्रीमियम SUV अब ज्यादा किफायती और ज्यादा भरोसेमंद विकल्प मिलेगी।
क्या है MG Majestor में ऐसा खास की बाजारों में इसने मचा दिया है तहलका?
MG Majestor को भारत की 7 सीटर SUV में पेश किया जा रहा है 12 फरवरी 2026 से इसकी प्री बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कंपनी ने बताया है कि इस गाड़ी की डिलीवरी मई 2026 तक शुरू हो जाएगी और ऑफिशियल कीमत की जानकारी अप्रैल 2026 तक आ जाएगी। हालांकि प्री-बुकिंग के लिए टोकन अमाउंट देकर बुकिंग की जा सकती है।
डिजाइन और बाहरी बनावट में है काफी बेहतर :MG Majestor की पहली झलक से ही पता चलता है कि यह एक ट्रेडिशनल SUV से बहुत बेहतर और बहुत बड़ी है। यह डिजाइन में काफी मजबूत दिखाई दे रही है।
- फ्रंट ग्रील पहले से ज्यादा बड़ा और भारी है।
- बॉडी लेंथ पहले से बेहतर है।
- रोड प्रसेंस काफी विजिबल है।
- SUV की लंबाई 5.046 मीटर है जो फॉर्च्यूनर से 300m ज्यादा है।
- गाड़ी में 19 इंच के एलॉय व्हील्स और नए हेड लैंप का इस्तेमाल किया जा रहा है जो कि इस गाड़ी को पहले से ज्यादा मैस्क्युलिन लुक देते हैं।
MG Majestor का इंटीरियर होगा फीचर और लग्जरी से भरपूर:

MG Majestor का केबिन भी बहुत ज्यादा प्रीमियम लुक वाला है। SUV फीचर्स के मामले में यह फॉर्चूनर को पीछे छोड़ रही है।
- गाड़ी के अंदर 12.3 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- JBL साउंड सिस्टम
- 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग
- डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- 360 डिग्री कैमरा
- ड्यूल वायरलेस चार्जर
- पैनोरमिक सनरूफ
- Level 2 एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम( ADAS)
- वेंटीलेटेड और मसाजिंग सीट्स जैसे फीचर लोड किया जा रहे हैं।
MG Majestor का इंजन और प्रदर्शन भी होगा दमदार:
MG Majestor में पावर के लिए 2.5L ट्विन टर्बो इंजन दिया जा रहा है जो लगभग 213PS की पावर और 479nm का टॉर्क जनरेट करेगा।
- इस गाड़ी में मिल रहा है 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और SUV 4*4 ऑप्शन
- इस इंजन में ट्विन टर्बो सेटअप की वजह से ज्यादा रिफाइन और स्मूद ड्राइविंग अनुभव मिलेगा।
- मतलब पावर ट्रेन के मामले में भी MG Majestor फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाला है।
- सबसे खास बात यह होगी कि यह गाड़ी हाईवे ,शहरों के रोड यहां तक की ऑफ रोडिंग में भी फुल फन देगी।
MG Majestor के प्रमुख सुरक्षा फीचर्स
MG Majestor में सेफ्टी फीचर्स के लिए बेहतरीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
- Level 2 एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम
- एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल
- ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
- लेन डिपार्चर वार्निंग और लेन कीप असिस्ट
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
- 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा
- 6 एयरबैग
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी एंड ट्रेक्शन कंट्रोल
- हिल होल्ड असिस्ट और हिल डीसेंट कंट्रोल
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
MG Majestor प्री बुकिंग की शुरुआत धमाके के साथ
MG Majestor SUV Pre booking 12 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे MG Majestor की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलर के पास बुक कर सकते हैं। 41,000 टोकन अमाउंट के साथ बुकिंग स्वीकारी जा रही है। हालांकि गाड़ी की डिलीवरी में 2026 से शुरू होगी परंतु बुकिंग करवाने वाले ग्राहकों को डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी।
निष्कर्ष
MG Majestor ने अपनी पहली झलक के साथ एक बेहतर कंपीटीटर के रूप में अपनी पहचान बना ली है। ज्यादा सुविधाएं, बड़ा आकार, बेहतर टेक्नोलॉजी और रोड प्रेजेंस में कमाल करने वाली इस गाड़ी के सारे फ़ीचर्स इसे Fortuner की टक्कर की गाड़ी बना रहे हैं। MG Majestor की एंट्री ने टोयोटा फॉर्च्यूनर की गद्दी हिलाने का काम कर दिया है और जल्द ही MG Majestor डिलीवरी के साथ भारत की सड़कों पर राज भी करने लगेगी।
इन्हें भी पढ़े :-





