MG Majestic SUV:  MG की सबसे पावरफुल फुल साइज SUV फरवरी 2026 में लॉन्च कंफर्म

MG Majestic SUV

भारतीय सड़कों पर जल्द ही एक ऐसी SUV उतरने वाली है जो सिर्फ दिखावे में नहीं बल्कि ताकत टेक्नोलॉजी और रोड प्रेजेंस में भी दमदार होगी। यह SUV जब भारत के बाजार में उतरेगी तो इतना तय है कि बड़े-बड़े ब्रांड की नींद उड़ जाएगी। जी हां हम बात कर रहे हैं MG Majestic SUV , MG मोटर इंडिया की यह अब तक की सबसे बड़ी दमदार और प्रीमियम फुल साइज SUV होगी। हाल ही में इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया। MG कंपनी खुद यह कंफर्म कर चुकी है कि इसकी लांचिंग फरवरी 2026 में होगी।

MG Majestic SUV की बनावट देखकर एक बात जो साफ तौर से समझ में आती है कि यह Toyota Fortuner और Fortuner Legends जैसे बड़े प्रीमियम ब्रांड को खुली चुनौती देने के मूड में है। इसकी भारी भरकम बॉडी, एग्रेसिव फ्रंट लुक, एडवांस्ड LED लाइटिंग, ऑफ रोड कैपेसिटी इस बात के साक्षी है कि MG Majestic SUV केवल शहरों की सड़कों की शान नहीं होगी बल्कि यह ऑफ रोडिंग के लिए भी एक परफेक्ट सॉल्यूशन होगी।

क्या है MG Majestic SUV को लेकर कंपनी की रणनीति 

MG Majestic SUV को कंपनी ने एक प्रीमियम फुल साइज SUV में लॉन्च करने का फैसला किया है। यह नॉर्मल SUV से ऊंचे स्तर की SUV होगी जो अन्य लोकप्रिय SUV मॉडल का सीधे रूप से मुकाबला करेगी। यह नया मॉडल फॉर्च्यूनर जैसे लीजेंड को टक्कर देने वाला है। MG Gloster पहले ही प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पहचान बना चुकी है। अब MG Majestic SUV उससे एक कदम और आगे निकलने वाली है। मतलब कि पहले से ज्यादा मस्कुलरज़ ज्यादा टेक्नोलॉजी और दमदार रोड प्रेजेंस के साथ।

MG Majestic SUV

क्या होगी MG Majestic SUV की खासियत

 बाहरी एक्सटीरियर: MG Majestic SUV की बनावट बहुत ही ज्यादा आकर्षक और दमदार है। इसके स्पाय शॉट जब सामने आए तो साफ पता चलता है कि इसमें पहले से ज्यादा मस्कुलर बॉडी डाली गई है। 

  • इसका बड़ा ग्रीन वर्टिकल, स्प्लिट LED हेडलाइट और LED DRL साथ ही आता है।
  •  एक मजबूत बंपर जो इसे अलग रोड प्रेजेंस देता है। 
  • MG Majestic SUV के टेलगेट पर MG इंप्रिंट होगा और इससे कनेक्ट होंगे LED टेललैंप्स जो की इसे दमदार लुक देते हैं। 
  • यह गाड़ी केवल सड़कों पर नहीं बल्कि ऑफ रोडिंग में भी आराम से चलाई जा सकती है। 
  • मतलब यह चट्टानों और कच्चे रास्तों पर एकदम मक्खन की तरह राइड देने में सक्षम होगी।

इंटीरियर और फीचर्स : जब बात की MG Majestic SUV के इंटीरियर की तो यह गाड़ी MG Gloster से एक कदम आगे होने वाली है। 

  • मतलब इस गाड़ी में भी ग्लोस्टर से ज्यादा स्पेशल और टेक पैक केबिन होंगे।
  •  12.3 इंच टच स्क्रीन का इन्फोटेनमेंट
  • पैनोर्मिक सनरूफ
  • पावर एडजेस्टेबल सीट
  • 360 डिग्री कैमरा सेटअप 
  • Level 2 +ADAS

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस : MG Majestic SUV में  2.0L ट्विन टर्बो इंजन मिलेगा जो कि फिलहाल MG के Gloster में उपयोग किया जा रहा है। 

  • यह इंजन 2 tune states में आएगा एक कम पावर आउटपुट और दूसरा ज्यादा पावर आउटपुट ताकि टॉर्क ज्यादा मिल सके। 
  • इसका अधिकतम पावर 213PS और अधिकतम टॉर्क 478 nm बताया जा रहा है। 
  • साथ ही आएगा 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स  इसके अलावा इसमें मिलेगी रियर व्हील ड्राइव और 4×4 के विकल्प जिससे यह गाड़ी कठिन से कठिन रास्तों पर भी आसानी से सफर कर सकेगी।

कीमत और कंपटीशन: MG Majestic SUV की सीधी टक्कर Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq और Jeep meridian  के साथ होने वाली है। प्रीमियम फीचर्स और दमदार तकनीक तथा ऑफ रोडिंग क्षमता की वजह से यह गाड़ी बाकी गाड़ियों को कांटे की टक्कर देगी। हालांकि जब बात हो कीमत की तो इस कंपनी ने काफी किफायती दामों में बेचने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि इसके Ex Showroom Price 40 से 45 लाख रुपए के आसपास होंगे

निष्कर्ष

MG Majestic SUV

कुल मिलाकर MG Majestic SUV भारत के SUV मार्केट में अपनी पहचान बनाने के लिए एकदम तैयार है। फुल साइज़ सेगमेंट में यह गाड़ी पावर पैक इंजन और हाईटेक फीचर के साथ ग्राहकों को अपनी ओर जरूर आकर्षित करेगी। हालांकि फरवरी 2026 में लॉन्च के साथ MG अपने अन्य लाइनअप प्रोजेक्ट्स भी लेकर आने वाली है। अब देखना यह होगा कि MG Gloster के बाद MG Majestic SUV किस प्रकार एक लेवल ज्यादा का परफॉर्मेंस देती है।

इन्हें भी पढ़े :-