भारत के ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में Maruti Suzuki ने काफी लंबे समय तक राज किया है। ग्राहकों के लिए यह ब्रांड किफायती और भरोसेमंद ब्रांड रही है। लेकिन पिछले कुछ समय से Safety को लेकर इस ब्रांड को आलोचना भी झेलनी पड़ी है। खासकर जब कुछ पुराने मॉडल को हाल ही में Safety Crash Test से गुजरना पड़ा, तो मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को निराश कर दिया। जिसके चलते अब यह साफ हो गया है कि सिर्फ भरोसेमंद और किफायती होना काफी नहीं है बल्कि ग्राहकों को चाहिए अब सबसे सुरक्षित कार
ऐसे में Maruti Suzuki ने अपनी पहली Electric SUV e-Vitara को लॉन्च करने से पहले हर पहलू को बखूबी परखा है। उसे बेहतर बनाने की कोशिश की है और सेफ्टी स्टैंडर्ड में हाईएस्ट परफॉर्मेंस गारंटीड किया है। जी हां, Maruti Suzuki e-Vitara केवल एक इलेक्ट्रिक कार नहीं है, बल्कि यह मारुति की Safety First Mentality का सबसे बड़ा उदाहरण भी है। Maruti Suzuki e-Vitara में तकनीक पावर और सुरक्षा के ऐसे मापदंडों का उपयोग किया गया है जिससे साबित होता है कि मारुति अब कोई भी गलती दोबारा नहीं दोहराएगी। बल्कि इस बार वह ब्रांड की छवि को पहले से ज्यादा चमकाएगी।
Maruti Suzuki e-Vitara : सेफ्टी टेस्ट रेटिंग
- Maruti Suzuki e-Vitara के ढांचे को Bharat और GLOBAL NCAP टेस्ट में 5 STAR RATING मिल चुकी है।
- जी हां NCAP और GNCAP क्रैश टेस्ट में इस गाड़ी ने एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में भी 5 स्तर हासिल किए हैं।
- इसकी वजह से इस गाड़ी को मारुति सुजुकी ब्रांड की सबसे सुरक्षित कार का दर्जा मिल चुका है।
- इस गाड़ी ने फ्रंट और साइड इंपैक्ट टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, मतलब यह गाड़ी अंदर बैठे पैसेंजर और ड्राइवर को हर प्रकार के एक्सीडेंट में सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है।
Maruti Suzuki e-Vitara: Features

- Maruti Suzuki अपने e-Vitara में कोई भी कमी नहीं रहने देना चाहती। यह गाड़ी हाईटेक सेफ्टी फीचर्स और पहले से बेहतर स्ट्रक्चर के साथ तैयार की गई है।
- अन्य सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस गाड़ी में
- Advance ADAS Level 2 टेक्नोलॉजी लोड की गई है। Lane Assist, Over speed warning, Adaptive Cruise Control जैसे फीचर शामिल किए गए हैं।
- 7 Airbag के साथ यह ड्यूल, फ्रंट, साइड, कर्टन और अन्य संरचना के साथ पैसेंजर को सभी तरह से सुरक्षा प्रदान करती है।
- गाड़ी में ABS+EBD, ESC, ISOFIX जैसे क्राइटेरिया का भी ध्यान रखा गया है।
- साथ ही पार्किंग और कम स्पीड मैनुएलिंग को आसान करने के लिए 360° कैमरा और पार्किंग सेंसर भी दिए जा रहे हैं।
Maruti Suzuki e-Vitara: स्पेसिफिकेशन, स्पीड पावर एंड रेंज
Maruti Suzuki e-Vitara केवल सेफ्टी में ही टॉप क्लास नहीं है, बल्कि इसने परफॉर्मेंस और रेंज के मामले में भी अन्य गाड़ियों को पीछे छोड़ने का निर्णय कर लिया है।
- Battery Specification: 48.8 kWh और 61.1 kWh
- ARAI सर्टिफाइड रेंज : 543 km (61.1 kWh)
- Maruti Suzuki e-Vitara Power Output : 49 kWh (लगभग 142PS,192.5nm) / 61 kWh (लगभग 172PS,192.5nm)
- Maruti Suzuki e-Vitara Top speed : 150 km/h के आसपास
Maruti Suzuki e-Vitara: सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा रेंज
Maruti Suzuki e-Vitara की सबसे बड़ी ताकत इसकी लंबी ड्राइविंग रेंज है। कंपनी ने इसमें 61.1 kWh की एक बड़ी बैटरी दी है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 500 से 540 किलोमीटर की रेंज देती है। मतलब लंबी ड्राइव में बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म। यह गाड़ी रोजाना शहरों में ट्रैवल करने वाले, वीकेंड पर लॉन्ग ड्राइव का प्लान बनाने वाले या हाईवे पर लगातार सफर करने वाले ग्राहकों के लिए परफेक्ट सॉल्यूशन है।
इस गाड़ी की बैटरी मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी भी इस तरह से तैयार की गई है कि पावर एफिशिएंसी के बीच संतुलन बना रहता है। गाड़ी में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बैटरी सेफ्टी का भी खास ध्यान दिया जा रहा है ताकि बैटरी को ओवरहीटिंग या परफॉर्मेंस लॉस से बचाया जा सके।
Maruti Suzuki e-Vitara: लॉन्च और बुकिंग
Maruti Suzuki e-Vitara से पर्दा 2 दिसंबर 2025 को उठ चुका है। यह गाड़ी जनवरी 2026 तक ऑफिशियल सेल्स के लिए उपलब्ध होगी। जल्द ही इस गाड़ी की बुकिंग और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी भी सामने आ जाएगी। बात करें इसकी कीमत की तो अभी तक इसकी आधिकारिक Maruti Suzuki e-Vitara Ex Showroom Price घोषित नहीं किया गया है। परंतु रिपोर्ट के अनुसार इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत 17 लाख से 22.5 लाख रुपए के बीच होगी। मतलब बेस वेरिएंट 17 से 18 लाख रुपए और हाई वेरिएंट भी से 22 लाख रुपए के आसपास होगा।
निष्कर्ष
कुल मिलकर Maruti Suzuki e-Vitara एक कॉन्सेप्ट सेफ्टी फर्स्ट इलेक्ट्रिक SUV है, जो देखने में ही अच्छी नहीं बल्कि तकनीकी सुरक्षा और परफॉर्मेंस के नजरिए से भी काफी भरोसेमंद है। पिछली गाड़ियों की वजह से गिरती हुई विश्वसनीयता के बाद अब Maruti अपनी Suzuki e-Vitara में गलती का कोई मौका नहीं छोड़ेगी। बल्कि ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर संभव बदलाव करेगी। यह गाड़ी जैसे ही भारत के मार्केट में आएगी निश्चित ही कंपनी को यह एक बेहतर और उच्च विश्वसनीय स्थान दिलाएगी।
इन्हें भी पढ़े :-





