कार खरीदने वाले ग्राहक आमतौर पर एक ही सवाल सबसे ज्यादा पूछते हैं और वह है माइलेज कितना देगी? पेट्रोल खर्च कितना पड़ेगा? बीते कुछ सालों में पेट्रोल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की जेब पर भी भारी असर डाला है। ऐसे में अब गाड़ी खरीदने वाला ग्राहक स्टाइल और पावर नहीं फ्यूल एफिशिएंसी और टेक्नोलॉजी भी देखता है। इसी बदलाव को समझते हुए मारुति ने सही समय पर सही दांव खेला और Hybrid टेक्नोलॉजी में एंट्री मार ली।
Maruti Hybrid Technology Cars ना तो पूरी तरह से पेट्रोल पर निर्भर होती है और ना ही इन्हें चार्ज करने का झंझट झेलना पड़ता है। यही वजह है कि Maruti Strong Hybrid Cars आज ARAI माइलेज टेस्ट में टॉप रैंक हासिल कर चुकी हैं। वर्तमान में मारुति की हाइब्रिड लाइनअप में दो ऐसी कारें हैं जो माइलेज के मामले में पूरी इंडस्ट्री को चुनौती दे रही हैं:
- Maruti Suzuki Victoris Hybrid
- Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid
ARAI माइलेज क्यों है इतना महत्त्वपूर्ण
आटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (ARAI) यह एक आधिकारिक संस्था है जो गाड़ियों के माइलेज को एक स्टैंडर्ड के अनुसार जांचती है। यह जांच एक लैब कंडीशन में किया जाता है जिसमें सभी कंपनियों के लिए समान नियम रखे जाते हैं। जो ब्रांड ARAI माइलेज पर खरी उतरती है वह टॉप परफॉर्मेंस कार में शामिल की जाती है। हाइब्रिड कारें आमतौर पर ARAI टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करती हैं। यही वजह है कि Maruti की Strong Hybrid Cars ARAI Mileage में High Mileage कार साबित हुई हैं।
Maruti ARAI High Mileage Cars
- Maruti Suzuki Victoris Hybrid : मारुति सुजुकी विक्टोरिस हाइब्रिड इस समय मारुति की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार मानी जा रही है। SUV सेगमेंट में होते हुए भी इस गाड़ी का माइलेज छोटी हैचबैक कारों से बहुत ज्यादा है। जी हां, यह कार ARAI सर्टिफाइड माइलेज में 28.65 km/l का आंकड़ा पार कर चुकी है। जिसकी वजह से इस गाड़ी को टॉप माइलेज कार में शामिल किया गया है।

Maruti Suzuki Victoris Hybrid Technology
- 1.5L Petrol engine
- High efficiency electric motor
- Lithium-ion battery
- e-CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स
- इसकी सबसे बड़ी खासियत है यह लो स्पीड पर पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोड में चलती है जिसकी वजह से पेट्रोल की खपत कम हो जाती है।
- शहर में यह कार EV मोड में चलाई जा सकती है।
- ब्रेक लगाते समय रीजेनरेटिव ब्रेकिंग से बैटरी चार्ज हो जाती है।
- इंजन से तभी ऑन होता है जब ज्यादा पावर की जरूरत होती है।
- Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid: Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid भारत की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली Hybrid SUV है। इसका ARAI Mileage 28km/l आंका गया है जो इस इस सेगमेंट को टॉप पोजीशन पर खड़ा करता है।
Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid सिस्टम

- 1.5 L पेट्रोल इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर का कॉन्बिनेशन
- e-CVT ट्रांसमिशन
- ऑटोमेटिक इंजन स्टार्ट- स्टॉप
- सेल्फ चार्जिंग बैटरी
- ट्रैफिक में EV मोड का ज्यादा इस्तेमाल
- हाइवे पर इंजन और मोटर का बैलेंस
- स्मूथ ड्राइविंग-कम फ्यूल खर्च
मारुति सुजुकी की हाइब्रिड गाड़ियां क्यों है फायदेमंद?
- मारुति सुजुकी की हाइब्रिड गाड़ियां भले ही शुरुआत में ज्यादा महंगी लग सकती है लेकिन 5 साल में फ्यूल सेविंग से पूरा पैसा वसूल हो जाता है।
- शहरों में यह गाड़ी EV पर चल जाती है और हाईवे पर इंजन और मोटर का बैलेंस देखने के लिए मिलता है।
- मतलब बिना पेट्रोल जलाएं इसे किफायती रूप से चलाया जा सकता है।
- सबसे खास बात यह पूरी तरह से EV नहीं है जिसे बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं उल्टा ब्रेक लगाते समय रीजेनरेटिव ब्रेकिंग से बैटरी चार्ज हो जाती है।
- सबसे खास बात ARAI High Mileage Cars होने की वजह से पैसे की बचत अलग
निष्कर्ष
कुल मिलाकर ऐसे ग्राहक जिनका फोकस मैक्सिमम माइलेज + SUV + फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी पर है तो Maruti Suzuki Victoris Hybrid और Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid वर्तमान में भारत के बाजार की सबसे बेहतरीन हाइब्रिड कार में से एक हैं।इन्हे ARAI माइलेज में टॉप रैंकिंग मिल चुकी है, जिसकी वजह से यह दोनों कारें साबित करती है की SUV खरीदने के लिए अब पेट्रोल के खर्चे पर ध्यान देने की जरूरत नहीं बल्कि स्मार्ट और समझदारी भरा फैसला है हाइब्रिड एफिशिएंसी।
इन्हें भी पढ़े :-





