Mahindra XUV 7XO Safety Ratings:  बिना NCAP TEST के भी क्यों भरोसेमंद मानी जा रही है Mahindra XUV 7XO 

Mahindra XUV 7XO

आज के समय में कार खरीदते वक्त माइलेज और फीचर्स से ज्यादा Safety Ratings को प्राथमिकता दी जा रही है। खासकर जब बाजार में कई पॉपुलर कारें पहले से ही मौजूद हैं और कम सेफ्टी रेटिंग के बावजूद भी बिक रही हैं। तब Mahindra जैसी कंपनी की उम्मीद और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इन्हीं सबके बीच Mahindra अब जल्द ही बाजार में अपने Mahindra XUV 700 Facelift वर्जन Mahindra XUV 7XO को उतारने वाली है। Automobile Experts की माने तो यह पुराने वर्ज़न से ज्यादा अपडेटेड और टेक लोडेड होगी।

हालांकि अभी तक Mahindra XUV 7XO का कोई ऑफिशियल क्रैश टेस्ट रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। लेकिन ग्राहकों को इस SUV की सेफ्टी को लेकर काफी भरोसा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि यह Mahindra के XUV 700 का अपडेटेड वर्जन है। Mahindra XUV 700 को Bharat NCAP और Global NCAP दोनों में ही 5 स्टार मिल चुके हैं। और इतना तय है कि Mahindra XUV 7XO में XUV 700 से ज्यादा बेहतर फीचर्स लोड किया जा रहे हैं जिसकी वजह से ग्राहकों को इसकी सेफ्टी पर कोई शक नहीं।

क्यों है ग्राहकों को Mahindra XUV 7XO फीचर्स पर भरोसा ?

Mahindra XUV 7XO मूल रूप से XUV 700 का अपडेटेड मॉडल है। यह 6 जनवरी 2026 को भारत में लांच होने वाला है। इस मॉडल में महिंद्रा ने पहले से ज्यादा बेहतर डिजाइन, टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम जैसे फीचर लोड किए हैं।

  •  सबसे खास बात इसमें Triple Screen System, 540° Camera View, ADAS जोड़े गए हैं जो की Mahindra XUV 700 से ज्यादा बेहतर सुरक्षा देंगे।
  • Mahindra XUV 700 को Global NCAP Test में Adult Occupant Protection में 5 STAR और Child Occupant Protection में 4 STAR मिल चुका है।
  • इस गाड़ी के क्रैश टेस्ट को हर इंपैक्ट से पूरा किया गया था जिसमें गाड़ी के मजबूत स्ट्रक्चर ने, गाड़ी में मौजूद Airbags ने और गाड़ी के सभी सेफ्टी फीचर्स ने अंदर बैठे पैसेंजर्स और बच्चों को काफी अच्छा प्रोटेक्शन दिया।
  •  Mahindra XUV 7XO का स्ट्रक्चर भी बिल्कुल Mahindra XUV 700 के जैसा ही है।
  •  बल्कि इसे पहले से कई गुना बेहतर बनाया गया है।
  •  ऐसे में ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट की माने तो Mahindra XUV 7XO, Global NCAP और Bharat NCAP TEST में 5 STAR रेटिंग हासिल कर लेगी।

Mahindra XUV 7XO में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स

Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO में 5 स्टार रेटिंग हासिल करने वाले सारे सेफ्टी फीचर्स मौजूद है जैसे की,

 ADAS: 

  • Automatic Emergency Breaking
  • Lane Keep Assist
  • Forward Collision warning जो एक्सीडेंट होने से पहले ही उसे टालने में मदद करते हैं।

540° Camera System :  

  • यह सिस्टम गाड़ी को आगे, पीछे, साइड यहां तक की नीचे का व्यू देता है। 
  • जिससे पार्किंग, ट्रैफिक और ऑफ रोड कंडीशन में गाड़ी की सेफ्टी बढ़ जाती है।

Multiple Airbag: 

  • Front airbag
  • Side Airbag
  • Curtain Airbag 
  • ज्यादा एयरबैग मतलब टक्कर में गंभीर चोट आने की कम संभावना

मजबूत बॉडी और स्टेबल स्ट्रक्चर:

  •  High strength steel
  • Better crumple zone
  • Strong Cabin Structure
  • Mahindra XUV 7XO में XUV 700 की तरह बॉडी डिजाइन की गई है। 
  • मतलब हर इंपैक्ट से क्रैश होने के बावजूद भी यह गाड़ी अंदर बैठे पैसेंजर की जान बचाने में एम भूमिका निभाती है

Child Protection: 

  •  ISOFIX Child Mount seats
  • Rear seatbelt Reminder
  •  एक फैमिली कर के तौर पर सेफ्टी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Mahindra XUV 7XO खरीदना क्या सेफ डिसीजन होगा? 

Mahindra XUV 7XO सेफ्टी की विरासत के साथ लांच होगी, क्योंकि यह XUV 700 का ही एक अपडेटेड वर्जन है जिसे नई टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी फीचर के साथ लोड किया जा रहा है। ऐसे में यदि आप फैमिली फ्रेंडली SUV खरीदना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपको एक ऐसी कर मिले जिसे GLOBAL  NCAP और BHARAT NCAP में 5 STAR  RATING हासिल हो तो Mahindra XUV 7XO एक दमदार कर साबित हो सकती है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर भले ही Mahindra XUV 7XO के सेफ्टी रेटिंग्स के ऑफिशियल आंकड़े सामने नहीं आए हैं। परंतु इतना तय है कि यह XUV 700 की शानदार सेफ्टी रिकॉर्ड्स को ध्यान में रखे हुए ही तैयार ही गई है, जो की XUV 700 की विरासत को आगे बढ़ाएगी। ऐसे में इतना तय है कि Mahindra XUV 7XO Crash Test में  5 Star सेफ्टी रेटिंग इस सुनिश्चित करेगी।

इन्हें भी पढ़े :-