Mahindra XUV 7XO Pre Booking: Mahindra XUV 7XO बुक करने से पहले जान लें इसके Variant aur Features, क्यों है यह SUV प्रीमियम?

Mahindra XUV 7XO

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में महिंद्रा का नाम हमेशा से ही एक विश्वास के साथ लिया जाता है। परंतु 2026 में लांच होने वाली Mahindra XUV 7XO एक ऐसा मॉडल है जो तकनीकी रूप से काफी उन्नत है। जी हां, यह कंपनी के सफल मॉडल xuv 700 का फेसलिफ्ट अवतार है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे कंपनी ने XUV300 को XUV3XO का नया रूप देकर इलेक्ट्रॉनिक और फीचर लीडरशिप के साथ प्रस्तुत किया था।

बता दे Mahindra ने अपने इस मोस्ट अवेटेड SUV मॉडल Mahindra XUV 7XO Pre Booking ऑफीशियली 15 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। वे सभी ग्राहक जो इस मॉडल को अपने घर की शान बनते हुए देखना चाहते हैं, वह 21,000 की टोकन राशि का भुगतान कर इसे बुक कर सकते हैं। बुकिंग के लिए ग्राहक कंपनी की वेबसाइट या महिंद्रा के डीलर से सम्पर्क कर सकते हैं। बता दें प्री बुकिंग करते समय ग्राहक को अपने पसंद के Mahindra XUV 7XO Variant का चुनाव करना जरूरी है, ताकि ग्राहक को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सही वेरिएंट मिल सके।

Mahindra XUV 7XO Pre Booking क्यों है जरूरी?

 प्री बुकिंग की प्रक्रिया ग्राहकों को डिलीवरी की कतार में पहला स्थान दिलाती है। जी हां, गाड़ी प्रोडक्शन से आने के बाद जैसे ही डिलीवरी के रेडी होती है तो प्री बुकिंग करने वाले ग्राहकों को प्रेफरेंस दिया जाता है। विशेषज्ञों की माने तो स Mahindra XUV 7XO की डिमांड भारतीय मार्केट में बहुत ज्यादा होने वाली है। इसीलिए वे सभी ग्राहक जो पहले से ही तय कर चुके हैं कि वह Mahindra XUV 7XO को खरीदेंगे वह 21,000 का टोकन अमाउंट देकर जल्द से जल्द फ्री बुकिंग कर सकते हैं।

Mahindra XUV 7XO Variants

Mahindra XUV 7XO अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश की जा रही है, जिसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन शामिल है। सभी वेरिएंट 7 सीटर कंफीग्रेशन के साथ उपलब्ध है। इसके संभावित वेरिएंट इस प्रकार हो सकते हैं:

VariantEngine typeTransmission
MX 2WD Petrol 2.0LPetrolManual
MX 2WD Diesel 2.2LDieselManual
AX5 2WD Petrol 2.0LPetrolManual
AX5 2WD Diesel 2.2LDieselManual
AX7 2WD Petrol 2.0LPetrolManual
AX7 2WD Diesel 2.2LDieselManual

Mahindra XUV 7XO Colour Option

Mahindra XUV 7XO फिलहाल केवल दो रंगों में उपलब्ध है: 

  • Marble white
  • Dark black

 हालांकि हो सकता है आने वाले समय में यह गाड़ी  dual tone या अन्य रंग के विकल्प में अवेलेबल जाए। सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में रेड, सिल्वर, मैटेलिक शेड्स भी लॉन्च किया जा सकते हैं। लेकिन फिलहाल बुकिंग के लिए व्हाइट और ब्लैक मॉडल ही कंफर्म किये जा रहे हैं।

Mahindra XUV 7XO Price Range

Mahindra XUV 7XO लगभग 15 लाख से 26 लाख की रेंज में उपलब्ध होने वाली है। यह एक्स शोरूम प्राइस है। हालांकि प्री बुकिंग के लिए ग्राहकों को केवल 21000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर बुकिंग कर लेनी है। डिलीवरी के वक्त बाकी की पेमेंट का भुगतान किया जा सकता है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक नजदीकी डीलर के पास जाकर उपलब्ध ऑफर के बारे में और EMI/Finance जैसे विवरण के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Mahindra XUV 7XO ही क्यों खरीदे?

  • Mahindra XUV 7XO में डैशबोर्ड पर 3 डिजिटल स्क्रीन मिलेगी जो इसे तकनीकी रूप से सबसे उन्नत SUV बनाता है।
  •  इस कार में Boss Mode पावर एडजेस्टेबल सीट, एडजेस्टेबल हेडसेट, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसी सुविधाएं दी जा रही है।
  •  कंपनी ने यात्रियों के आराम को प्राथमिकता देते हुए सामने की सीट इलेक्ट्रिकली एडजस्ट करने का विकल्प दिया है और सभी सीटों पर एडजेस्टेबल हेडसेट दिए जा रहे हैं जो की लंबी ड्राइव में आरामदायक अनुभव देंगे।
  •  इसका सबसे शानदार हिस्सा है इसका पावर ट्रेन इंजन 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2 डीजल इंजन, जिसमें Manual और Automatic Transmission के विकल्प मिलते हैं जो इसे शहर और हाईवे पर दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं।
  • इस गाड़ी का प्रीमियम लुक और आधुनिक डिजाइन इसे सबसे अलग बनाता है।
  •  शार्प LED हैडलाइट्स, LED DRLs, अपग्रेडेड फ्रंट ग्रील, एलॉय व्हील डिजाइंस इसे स्टाइलिश और अपग्रेटेड लुक देता है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर Mahindra XUV 7XO सिर्फ एक नई SUV नहीं है, यह तकनीकी, आराम, सुरक्षा और प्रीमियम अनुभव देने वाला एक बेहतरीन संयोजन है। यदि आप भी एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो तकनीकी रूप से उन्नत हो और आरामदायक यात्रा प्रदान करें तो अभी एकदम सही समय है अपने पसंद का वेरिएंट चुनने और समय रहते ही 21000 का टोकन अमाउंट देकर गाड़ी की प्री बुकिंग सुनिश्चित करने का।

इन्हें भी पढ़े :-